Makki ki roti recipe: घर पर सॉफ्ट और परफेक्ट मक्के की रोटी बनाने की सबसे आसान विधि

Makki ki roti recipe :हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी इस कड़ाके के ठंड मे हेल्दी भोजन करना चाहते हैं? क्या आप भी ठंड मे गरमा गरम टेस्टी रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, आज मैं आप लोगों के लिए उत्तर भारत के एक खास रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे ठंड के मौसम मे उत्तरप्रदेश और बिहार के लोग जोरों सोरो से बना कर इन्जॉय करते हैं। और वह खास रेसिपी है मक्के की रोटी, जो की खाने मे टेस्टी और लजीज होती है। अगर आप भी अब तक अपने घर पे इस मक्के की रोटी को बनाने की कोशिश मे नाकाम रहें हा तो कोई न आज के बाद आप उदास नही होने वाले हैं। क्योंकि आज मैं मक्के की रोटी की सिम्पल और सॉफ्ट रेसिपी को लेकर आई हूँ। तो चलिए बिना देरी किए इस मक्के की रोटी को बनाते हैं।

मक्के की रोटी बनाने के लिए सामग्री-

  • मक्के का आटा – 2 कप
  • पानी – 1 या सवा कप (गरम करने के लिए)
  • सूखा मक्के का आटा – बेलने के लिए
  • तवा – रोटी सेंकने के लिए

सर्व करने के लिए:

  • सरसों का साग
  • प्याज की स्लाइस

मक्के के आटे और पानी को मिक्स करें:

Makki ki roti recipe

मक्के की रोटी को सॉफ्ट और बिना किसी मिश्रण के बनाने के लिए सबसे पहले आप मक्के के आटे को गरम पानी मे अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक बर्तन मे 1 या सवा कप पानी को लेकर गरम कर लीजिएगा। जब पानी मे उबाल आने लगे तब आप उसमे 2 कप मक्के के आटे को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। मिक्स करने के बाद आप इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिएगा, जिससे आटा पानी को अच्छे से सोख लें।

मिक्चर को गूँथ लें:

Makki ki roti recipe

जब आपका आटा 10 मिनट मे अच्छे से पानी को सोख लें, तब आप सभी मिक्सर को किसी बड़े बर्तन मे निकाल कर अच्छे से 5-8 मिनट गूँथ लीजिएगा। अगर आपका डो ज्यादा टाइट हो रहा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला कर सॉफ्ट गूँथ लीजिएगा। डो को आप सॉफ्ट ही गूँथिएगा।

लोई रेडी करें:

Makki ki roti recipe

जब आपका आटा अच्छे से गूँथ जाएँ तब आप डो से अपने रोटी के साइज़ के अनुसार छोटे-छोटे लोई बना लीजिएगा। लोई को अच्छे से दोनों हाथों की मदद से ही बनाइएगा।

लोई को बेल लें:

Makki ki roti recipe

लोई को बेलने के लिए पहले आप चकले पे थोड़े सूखे मक्के के रोटी को फैला दीजिएगा, जिससे रोटी चिपकेगी नही। फिर आप लोई को धीरे-धीरे घुमाते हुए बेल लीजिएगा। जो की आसानी से रोटी की तरह बिना फटे बेल जाएगी। ऐसे ही बाकी के लोई से रोटी को बेल लीजिएगा।

रोटी को सेक लें:

Makki ki roti recipe

रोटी को सेकने के लिए सबसे पहले आप तवे को अच्छे से गरम कर लीजिएगा। फिर आप रोटी को तवे पे रख कर एक साइड अच्छे से पक जाने के बाद उलट पलट कर रोटी की तरह पका लीजिएगा। जो की आसानी से रोटी की तरह पककर फूल भी जाएगी। ऐसे ही बाकी के रोटी को सेक लीजिएगा।

सर्व करें:

Makki ki roti recipe

अब आपकी गरमा गरम मक्के सॉफ्ट की रोटी बनकर रेडी हो जाएगी। जिसे आप सरसों के साग और प्याज की स्लाइड के साथ सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। इस तरीके से आपकी मक्के की रोटी बिल्कुल सॉफ्ट और गहूँ के रोटी की तरह बनती हाई। जिसे आप आसानी से अपने घर बना कर इन्जॉय कर सकते हैं।

टिप्स:

  • आटे को गरम पानी मे ही मिक्स कीजिएगा।
  • आटे और पानी को कम से कम 10 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा।
  • अगर आपका आटा ज्यादा सख्त हो तो थोड़ा गरम पानी अगर गीला हो तो थोड़ा सूखा आटा मिक्स कर दीजिएगा।
  • लोई को बेलने के लिए आप सूखे आटे को ले सकते हैं, जिससे रोटी चकले मे चिपके न।
  • मक्के की रोटी को आप नॉर्मल गहूँ के रोटी की तरह गैस की फ्लेम पे फुला लीजिएगा।

इसे भी पढ़े :-Matar Suji ki Pudi: हरे मटर, सूजी, मसालों और गेहूं के आटे से बनी खस्ता और चटपटी मटर पुड़ी

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे