Sattu Kachori Recipe: बस 4 आसान स्टेप्स में बनाएं बिहार की मशहूर सत्तू की कचौड़ी, जानिए ये खास रेसिपी

Sattu Kachori Recipe In Hindi : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी अपने बिहार से जुड़ा रहने चाहते हैं? क्या आप भी कुछ पुरानी पारंपरिक रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं? तो आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों आज हम नए टेक्नॉलजी के साथ तो आगे बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन हम अपनी पुरानी परंपराओं और रेसिपी को भुलते जा रहे हैं। उसी मे से एक है सत्तू जो अब धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है। जबकि सत्तू के अपने मे ही अलग-अलग फायदे हैं। आप सत्तू को को चाहे कैसे भी लें चाहे आप इसका शर्बत पियें, या फिर इसका कोई व्यंजन बना कर खा सकते हैं।

सत्तू की एक मशहूर रेसिपी है .लिट्टी चोखा जिसमे आप लिट्टी के अंदर सत्तू की फिलिंग को भरकर उसे आग पे पका कर खाते हैं। यह रेसिपी बिहार इंडिया ही मे नही बल्कि देश विदेश मे भी मशहूर है। लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए सत्तू की खस्ते वाली सत्तू की कचौड़ी की रेसिपी को लेकर आई हूँ। तो चलिए बिना देरी किए इस रेसिपी को जानते हैं।

सत्तू की कचौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियाँ:

डो के लिए:

  1. मैदा – 1.5 कप
  2. नमक – 1/2 चम्मच
  3. अजवाइन (क्रश किया हुआ) – 1/2 चम्मच
  4. तेल या घी – 4 चम्मच
  5. पानी – 1/2 ग्लास

स्टफिंग के लिए:

  1. तेल – 2 चम्मच
  2. जीरा – 1/2 चम्मच
  3. हिंग – 1/4 चम्मच
  4. प्याज (चॉप किया हुआ) – 1 कप
  5. हरी मिर्च (चॉप की हुई) – 2
  6. अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  7. सत्तू – 1 कप
  8. हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  10. नमक – 1/2 चम्मच
  11. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  12. पानी (बाइंडिंग के लिए) – आवश्यकतानुसार

कचौड़ी फ्राई करने के लिए:

  1. तेल – तलने के लिए

सर्व करने के लिए:

  1. आलू टमाटर का चोखा (वैकल्पिक)

सत्तू की कचौड़ी(Sattu Kachori Recipe)बनाने की विधि:

अगर आप भी बिहार की फेमस सत्तू की कचौड़ी बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

स्टेप: 1

सत्तू की कचौड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले लीजिएगा फिर उसमे डेढ़ कप मैदा को डाल दीजिएगा। अब आप इसमे 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच अजवाइन(क्रश किया हुआ) को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा।

Sattu Kachori Recipe

अब आप इसमे मयन को डाल दीजिएगा जिसके लिए आप इसमे 4 चम्मच कोई तेल या घी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से हाथों से मिला लीजिएगा। अब इसका डो बनाने के लिए आप इसमे 1/2 ग्लास पानी डालकर इसका डो बना लीजिएगा। अब इसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दीजिएगा।

स्टेप 2:

अब आप कचौड़ी बनाने के लिए इसका एक स्टफिंग बना लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। इसे मीडियम आंच पे ही पकाइएगा। तेल को गरम होने पे 1/2 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हिंग को डालकर इसे कुछ सेकंड भून लीजिएगा।

फिर इसमे 1 कप चॉप किया हुआ प्याज, 2 चॉप कीया हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को मिला कर इसे 2 मिनट के लिए भून लीजिएगा।

Sattu Kachori Recipe

अब आप इसमे 1 कप सत्तू को ऐड कर अच्छे से मिला दीजिएगा। उसके बाद आप इसमे कुछ मसालों 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच धनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब इस सत्तू को लाइट ब्राउन होने तक मीडियम आंच पे भून लीजिएगा।

अब इसमे बाइंडिंग के लिए थोड़ा पानी को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब आपका स्टफिंग बन कर रेडी हो चुका है। अब इसे एक बर्तन मे निकाल कर रख दीजिएगा।

स्टेप 3:

अब आप अपने डो को चेक कर लीजिएगा। अब आप इस डो के ऊपर हल्का तेल लगा कर उसे अच्छे से मसल दीजिएगा। अब आप इसे मसलने के बाद इसका लोई बना लीजिएगा। लोई बनाने के लिए आप इसे थोड़े से डो को अपने हाथों मे लेकर उसे दोनों हाथों से गोल बना लीजिएगा। ऐसे सभी डो को रेडी कर लीजिएगा।

Sattu Kachori Recipe

अब आप इस लोई को दोनों अंगूठे से गोल बना कर उसमे बीच मे गहरा कर दीजिएगा। अब आप इसमे 1 चम्मच स्टफिंग को डालकर उसे अच्छे से चारों तरफ से दबा कर इसको बंद कर दीजिएगा। अब इसे हथेलियों से दबा कर थोड़ा चौड़ा और गोल बना लीजिएगा। या फिर इसे बेल कर थोड़ा गोल और चौड़ा बना लीजिएगा। ऐसे सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा।

स्टेप 4:

अब जब आप सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा। तब आप इसे फ्राई कर लीजिएगा। फ्राई करने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई मे तेल को अच्छे से गरम कर लीजिएगा। अब जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप गैस के आंच को लो कर दीजिएगा।

Sattu Kachori Recipe

उसके बाद आप इसमे सावधानी से कचौड़ी को डालकर धीरे-धीरे फ्राई कर लीजिएगा। इसे 2 मिनट के लिए एक साइड मे पका लीजिएगा। अब इसे पलट कर दूसरे साइड मे फ्राई कर लीजिएगा। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी कचौड़ी को फ्राई कर लीजिएगा।

सर्व करें:

अब आप इसे आलू टमाटर के चोखे के साथ सर्व के इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और टेस्टी होता है। इसे बनाने के बाद आपके बच्चे झटपट से खत्म करने वाले हैं। और सब आपके इस रेसिपी का राज पूछने वाले हैं।

Sattu Kachori Recipe

आप भी इस खास रेसिपी को अपने घर एक बार जरूर से ट्राई कीजिएगा और अपना अनुभव हमारे साथ साझा जरूर कीजिएगा।

इसे भी पढ़े :-Crispy Aloo Nasta: अचानक मेहमान आने पर सिर्फ 5 मिनट में कच्चे आलू से बनाये ये टेस्टी नाश्ता, सबको आये बहुत पसंद!

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे