बिलकुल कम खर्च में बनाये दूध से पनीर जाने कैसे !

How to make Paneer at home: हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी मार्केट के मिलावट के वजह से कोई समान बाहर से लेने मे कतराते हैं? क्या आप भी मार्केट के बजाय घर पे बने सामानों को ज्यादा पसंद करते हैं? क्या आप भी बाहर खाने से पहले बहुत सोचते हैं? तो कोई न आज का यह रेसीपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

तो दोस्तों आज के इस दौर मे आपको तो हर समान मार्केट मे आसानी से मिल जाती है, और लोग इस भाग दौड़ की जिंदगी मे जल्दी-जल्दी मे मार्केट के सामानों को ज्यादा यूज करते है। लेकिन आप लोगों को पता ही होगा की मार्केट मे जितनी जल्दी सामान मिल जाता हैं, उतनी ही उसमे मिलावट होती है। लेकिन हम जानते हुए भी मार्केट से ही बनाबनाया हुआ चीजें यूज करते हैं। क्योंकि हमारे पास आज टाइम नहीं है।

लेकिन आज मैं आप लोगों को पौष्टिक से भरपूर और सेहतमंद पनीर को घर पे बनाना सिखाऊँगी। जो की आसानी से दूध से बन जाती है। जो की आपको मार्केट मे आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसमे दूध से ज्यादा पाउडर की मिलावट होती है। जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही हानीकारक होता है। और पनीर तो हमारे रोज मर्रा के खाने मे आने वाली सामग्री है। तो क्यों न हम इसे अपने घर आसानी से बनाए। तो चलिए बिना देर किए आज दूध से पनीर को बनाना सीखते हैं।

दूध से पनीर (Paneer Recipe)बनाने की विधि:

आज मैं आप लोगों को 2 लीटर दूध मे 600 ग्राम पनीर बनाना सिखाऊँगी। जिसे बनाने के लिए आप लोग नीचे दिए गए स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

दूध कैसा और कितना लें?

पनीर को बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को ले लीजिएगा। चूंकि आज हम 600 ग्राम पनीर बना रहे हैं। तो इसके लिए आप 2 लीटर फूल क्रीम वाला दूध को ले लीजिएगा। अगर आपका दूध क्रीम वाला नहीं रहेगा तो इसमे से पनीर भी कम निकलेगी। तो आप दूध फूल क्रीम वाला ही लें। अगर आपके पास घर का दूध है तब तो कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।

दूध को उबाल लें:

दूध को उबालने के लिए आप सभी दूध को किसी बर्तन या भौगोना मे पलट लीजिएगा। और उसे गैस पे रखकर धीमी आंच पे उसमे उबाल आने दीजिएगा।

How to make Paneer at home
-How to make Paneer at home

ध्यान रहे: दूध को भगौना मे पलटने से आप उसमे थोड़ा पानी जरूर डालें ताकि यह नीचे स न लगे।

दूध को फाड़ें:

जब आपका दूध अच्छे से उबल जाए तब आप इसे फाड़ लीजिएगा। जिसके लिए आप नींबू या वेनिगर का यूज कर सकते हैं। जो भी आपके पास हो आप उसे 2 बड़े चम्मच मे ले लीजिएगा। फिर आप उसे 1 गिलास मे पानी मे मिला दीजिएगा।

अब इस मिक्स को आप थोड़ा-थोड़ा कर के दूध मे डालते और चलाते रहिएगा। जिससे धीरे-धीरे करके अच्छे से आपका दूध फट जाएगा। जिसमे आप देखेंगे की दूध और हरे रंग का पानी अलग हो गया है। अब आप इसे गैस पे से उतार दीजिएगा।

दूध को छान लें:

जब आपका दूध अच्छे से फट जाए तब आप इसे छान कर इसमे से पानी को अलग कर दीजिएगा। जिसके लिए आप एक अलग से कोई भी बर्तन ले लीजिएगा और इसे एक बड़े छलनी को लेकर उसके ऊपर आप कोई सूती कपड़ा रख कर छान लीजिएगा। जिससे पानी और छेना अलग हो जाएगा।

How to make Paneer at home
-How to make Paneer at home

अब आप इसके पानी को न बाहर न फेके क्योंकि यह बहुत ही हेल्दी होता है। आप इसका अलग अलग तरीके से भी यूज कर सकते हैं, जैसे आप इसका सूप बना सकते हैं, इससे आप आटा गूँथ सकते हैं, किसी सब्जी के ग्रेवी मे भी डाल सकते हैं।

छेना को ठंडा करें:

अब आप छेना को ठंडा कर लीजिएगा। जिसके लिए

आप उस छेना के ऊपर आप ठंडे पानी को डालते रहिएगा। जिससे की उसका प्रोसेसिंग भी रुक जाए, साथ ही मे वह अच्छे से ठंडा हो जाए। साथ ही मे इसका खटास भी निकल जाए।

छेना मे से अच्छे से पानी को निकालें:

जब आपका छेना अच्छे से ठंडा हो जाए तब आप इस छेना मे से सारे पानी को अच्छे से निकाल दीजिएगा। जिसके लिए आप इस छेना को आप जिस कपड़े मे लिए है उसी मे  इसे कस के ऐंठ कर बांध दीजिएगा। फिर आप इसके ऊपर कोई प्लेट रखकर कोई वजन समान या फिर आपने जिस पतीले मे आपने दूध को फाड़ा था उस मे दूध के बराबर पानी को भरकर रख दीजिएगा। और इसे कम से कम आप 1-डेढ़ घंटे तक ऐसे ही रखें। ताकि यह अच्छे से एक शेप मे आए जाए और साथ ही मे इसमे से पानी भी निकल जाए।

How to make Paneer at home

छेना हो जाएगा रेडी:

जब आप इसे 1 घंटे बाद देखेंगे तब इसमे से पानी अच्छे से निकल गया है। और आपका छेना भी अच्छे से सेट हो गया है। अब आप का यह पनीर यूज करने के लिए रेडी है। या फिर आप इसे किसी बर्तन मे पानी मे डुबो कर फ्रिज मे भी रख सकते हैं। इसे आप 4-5 दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं। इसे आप कच्चा भी खाएंगे तो बहुत ही स्वादिस्त लगता है।

How to make Paneer at home
-How to make Paneer at home

How to make Paneer at home: टिप्स:

  • आप क्रीम वाला, डेरी या घर का दूध लें।
  • इसे आप पतीले मे डालने से पहले थोड़ा पानी जरूर डालें।
  • इसे फाड़ने के लिए आप नींबू या वेनिगर को ले सकते हैं।
  • अगर आप नींबू से फाड़ रहे हैं तो आप 2 चम्मच इसके रस को ले लीजिएगा।
  • इसे पानी के साथ मिलाकर धीरे-धीरे पानी मे डालें।
  • इसे छानने के बाद आप इसके पानी को न फेके। जो की बहुत ही फायदेमंद  होता है।
  • इसे ठंडा कर लें।
  • अब इसे कसी वजन समान ई सह्यता से इसका सारा पानी निकाल दें।
  • इसे आप चाहे यूज या फिर 4-5 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े :-अपने घर पर मात्र 15 मिनट में बनाये यह चिकन मसाला रेसिपी!

पनीर के फायदे:

आपको पता ही होगा की दूध हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। और फायदेमंद भी होता है। तो यह जाहीर से बात है की पनीर भी फायदेमंद ही होगा। आपको बता दें की पनीर मे विटामिन डी भरपूर मात्रा मे मिलती है। जो आपकी मांसपेसियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखती है। अगर आप इसे नाश्ते मे रोज सुबह मे खाते हैं तो यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरा रखेगा। साथ ही मे यह आपके पाचन क्रियाओं  को सही रखने के साथ बहुत सी बीमारियों को दूर करता है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे