इस तरह बनाये अपने घर स्वादिष्ट ढोकला लोग उगलिया चाटते रह जायेंगे!

dhokla banane ki recipe in hindi :हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी घर बैठे-बैठे मार्केट के चटपटी नाश्ता करना चाहते हैं? क्या आप भी सुबह-सुबह स्वादिस्त और सेहतमंद नाश्ता करना चाहते हैं? क्या आप भी कोई कम समय मे नाश्ता या बच्चों के लिए टिफ़िन को रेडी करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

तो दोस्तों आज मैं आप लोगों के साथ एक ऐसे नाश्ते के रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे मार्केट मे देखकर आपके मुँह मे पानी आ जाता है। और वह खाने मे भी बहुत अजीज स्वादिस्त लगता है। और उस नाश्ते का नाम है गुजरात का फेमस नाश्ता  “ढोकला”(dhokla banane ki recipe)। वैसे तो यह ढोकला  गुजरात का फेमस व्यंजन है, लेकीन अब लोग  इसे धीरे-धीरे हर जगह बहुत ही चाव से खाते हैं।

आप लोगों ने तो इसे बहुत बार खाया होगा और इसे घर पे बनाने की कोशिश की होगी लेकीन आप इसे बाजार की तरह नही बना पाएं हैं। तो कोई न आज मैं इसे बिल्कुल बाजार की तरह बनाना सिखाऊँगी जिसे जानने के लिए आप इस रेसिपी के लास्ट तक बने रहिएगा। यह बेशन को फर्मेट और स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। तो चलिए बिना देर किए इसे बनाना शुरू करते हैं।

ढोकला बनाने के लिए सामग्री-

  • 120 ग्राम बेशन या एक कटोरा बेशन
  • 200 मिलीलीटर पानी
  • 1 चम्मच चीनी
  • ½ चम्मच नमक
  • 1 चम्मच तेल
  • ¾ चम्मच साइट्रिक एसिड (नींबू का सत)
  • ¼ चम्मच मीठा सोडा (बेकिंग सोडा)
  • ½ चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट
  • 2 चम्मच तेल
  • ½ चम्मच राई
  • 2-3 लंबी कटी हुई हरी मिर्च
  • धनिया
  • हल्दी (केवल ½ चम्मच)

ढोकला बनाने की विधि:

तो दोस्तों आप भी मार्केट जैसा जालीदार ढोकला बनाने के लिए आप नीचे दिए हुए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

बेशन को छान लें:

जालीदार ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले बेशन को अच्छे से छान लें ताकि उसमे कोई कंकड़ न रह जाए। जिसके लिए आप 120 ग्राम बेशन या फिर 1 कटोरा बेशन को लेकर उसे एक बड़े छलनी से छान लीजिएगा। जिससे उसमे सभी मौजूद कंकड़ निकल जाए।

पानी का घोल बना लीजिएगा:

जब आप बेशन को अच्छे से छान लें तब उसके बाद आप एक न्यू ट्रिक्स के साथ पानी का घोल बना लीजिएगा। जिसके लिए आप आज नॉर्मल तरीके से घोल को नही बनाएंगे आज आप पानी के घोल को मिक्सी मे बनाएंगे। जिससे आपको रिजल्ट बहुत अच्छा मिलेगा। जिसके लिए आप जार मे 200 ml पानी को ले लीजिएगा। फिर आप उसमे 1 चम्मच चीनी, ½ चम्मच नमक, 1 चम्मच तेल, ¾ चम्मच साइट्रिक एसिड (नींबू का सत) को पानी मे डालकर इसे मिक्सी मे झाक आने तक अच्छे से फेट लीजिएगा। जिससे की यह सफेद पानी मे चेंज हो जाएगा।

सफेद पानी मे बेशन को फ़ेटे:

अब जब आपका पानी का घोल अच्छे से मिक्स हो जाए और उस मे झाक आए  जाए तब आप उस पानी को एक बड़े कटोरे मे रखकर उसमे आप बेशन को धीरे-धीरे अच्छे से फेट लीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले उस पानी मे 1 चम्मच बेशन को डालकर अच्छे से फेट लें। जब अच्छे से फेट जाए तब आप एक और चम्मच लेकर फेट लें ऐसे ही सभी बेशन को धीरे-धीरे कर के अच्छे से फेट लीजिएगा। ताकि इसमे लम्स न बन पाएं।

ध्यान रहें: इसे फेटते समय इसे केवल एक ही दिशा मे फ़ेटे। ताकि इसके अंदर कोई हवा न रह जाए। ढोकला मे सबसे अधिक ध्यान उसके बेशन को फेटते समय ही रखा जाता है।

जब सभी बेशन अच्छे से फेट जाए तब आप उसी समय लगे हाथ ½ चम्मक हल्दी को भी डालकर अच्छे से फेट लीजिएगा। इसे फेटने के बाद इसे 5-7 मिनट तक शांत रख दें।

पानी को उबालें:

जब तक आपका बेशन अच्छे से सेट हो रहा है तब तक आप उसे स्टीम करने के लिए पानी को अच्छे से उबाल लें। जिसके लिए आप सबसे पहले 2-2½  ग्लास पानी को एक पतीला, कढ़ाईं, या प्रेशर कुकर  किसी मे ले लीजिएगा। अब आप इसमे एक रिंग या कोई कटोरी  रख दीजिएगा। और इसे तब तक उबालें जब तक की पानी  अच्छे से उबलने न लगे।

एक बर्तन को ग्रीश करके रखें:

अब कोई भी 5-6 इंच का बर्तन को लेकर उसे अच्छे से चारों तरफ से ग्रीश करके रख लीजिएगा। वह बर्तन कोई भी कटोरी हो सकता है स्टील, एलुमिनीयमं जो है वही लें ले।

बेशन के मिश्रण को चेक कर अच्छे से रेडी करें:

जब आपका पानी अच्छे से उबलने लगे तब आप अपने इस बेशन के मिश्रण के घोल को अच्छे से चेक कर लें। जिसके लिए आप ध्यान रखे की इस मिश्रण और पानी का रेसीओ सैम रहे अगर आपको मिश्रण कम ज्यादा लगे तो आप इसमे थोड़े पानी को ऐड करके अच्छे से मिक्स कर सकते हैं।

अब आप इस मिश्रण मे ¼ चम्मच मीठा सोडा(बेकिंग सोडा), ½ चम्मच  इनो फ्रूट सॉल्ट, को डाल दीजिएगा। अब इसे अपने हाथों से इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। इसे ज्यादा देर तक न फेटें।

बेशन को स्टीम करें:

अब जब आपका मिश्रण अच्छे से रेडी हो गया है तब आप इसे अच्छे से स्टीम कर लीजिएगा। जसी के लिए आप सबसे पहले इस सभी मिश्रण को  रेडी किए हुए कटोरे या बर्तन मे पलट देंगे। और जब आपका पानी अच्छे से तेजी से उबलने लगे तब आप इस बर्तन को रिंग के ऊपर रख कर इसे ढक देंगे। अब इसे तेज आंच पर कम से कम 15 मिनट तक स्टीम कीजिएगा। और फिर 15 मिनट बाद आप इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पे स्टीम कीजिएगा।

ध्यान रहें: इसे स्टीम करते समय इसे बीच मे टच न करें और न ही इसके ढक्कन को हताएं नहीं तो आपका ढोकला बिगड़ भी सकता है।

ढोकला को कट कर लें:

अब जब आपका ढोकला पूरे 25 मिनट बाद अच्छे से स्टीम हो जाए तब आप इसे निकालकर अच्छे से शेप मे कट कर लें। जिसके लिए आप सबसे पहले 25 मिनट बाद गैस को बंद कर के उसे एकदम ठंडा होने दें। जब वह अच्छे से ठंडा हो जाए तब आप उस ढोकले वाले बर्तन को निकालकर उसमे से स्टीम हुआ ढोकले को निकाल लें। और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लीजिएगा।

काटने के बाद आप देखेंगे की यह आपका ढोकला अंदर से एक दम मार्केट के जैसा जालीदार बना हुआ है।

ढोकला को तड़का लगाएं:

अब ढोकले को कट करने के बाद इसे तड़का लगाना न भूलें यही तो इसका सीक्रेट है। इसे तड़का लगाने के लिए आप एक कढ़ाई को अच्छे से गरम कर लें फिर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लें। उसके बाद ½ चम्मच राई 2-3 लंबी कटी हुई हरी मिर्च को डालकर अच्छे से भून लें।

पानी और चीनी को डालें:

अब आप मिर्च को अच्छे से भुनने के बाद आप इसमे 1 कप पानी और एक चम्मच चीनी को डालकर अच्छे से पका लीजिएगा। जब आपका चीनी अच्छे से गल जाए तब आप गैस को बंद कर दीजिएगा। 

तड़के को ढोकले के ऊपर डालें:

अब आप इस तड़के वाले पानो को सभी ढोकले के ऊपर किसी कलछे के मदद से डाल दें। जिससे की आपका ढोकला अच्छे से रेडी हो जाए।

सर्व करें:

अब आप इसे धनिया के साथ अच्छे से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं। जिसे आप अपने परिवार के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। और इसे आप ऑफिस या स्कूल मे टिफ़िन मे भी ले जा सकते हैं। तो आप भी इस गुजराती फेमश दिस को एक बार जरूर बनाएं।

dhokla banane ki recipe

टिप्स (dhokla banane ki recipe):

  • बेशन को अच्छे से छान लीजिएगा।
  • पानी के घोल को साधारण तरीके से न बनाकर इसे मिक्सी मे बनाएं।
  • पानी के घोल और बेशन को अच्छे से धीरे-धीरे करके एक ही दिशा मे फेट लीजिएगा, ताकि इसमे कोई हवा न रह जाए।
  • बेशन को 7 मिनट तक रेस्ट के लिए रख दीजिएगा।
  • आप इसे स्टीम करने के लिए कोई भी बर्तन ले लीजिएगा।
  • बेशन को आप कम से कम 15 मिनट तेज और 10 मीट धीमी आंच पे स्टीम कर लीजिएगा।
  • अगर आप ज्यादा ढोकला बना रहे हैं तो फिर भी इसे ऐसे ही 25 मिनट मे पकाएं।
  • इसे तड़का लगाने के लिए आप इसे आप ठंडा होने पे ही निकालें।
  • इसमे आप पानी वाले के जगह नॉर्मल तड़का भी दे सकते हैं।

तो यह आपका मार्केट जैसा ढिकल बनकर रेडी हो चुका है।

इसे भी पढ़े :-बेसन और प्याज के एकदम स्वादिष्ट और मसालेदार पकोड़े, जो हर किसी को पसंद आते हैं।

ढोकला के फायदें:

आपको जानकार हैरानी होगी की ढोकला जितना खाने मे स्वादिस्त होता है उतना ही सेहतमंद होता है। ढोकला मे मौजूद कई आहारिय फाइबर आपके शरीर के पाचन और आंतों के स्वास्थ्य के लिए काफी मदद गार होता है। इसमे कई प्रकार के खनिज और विटामिन पाए जाते है जो आपके शरीर को संतुलित बनाए रखने मे मदद करता है। ढोकला मे फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा मे होता है इसी लिए यह डायबिटीज मे काफी लाभकारी होता है।

चूंकि ढोकला एक लो कैलोरी का अच्छा नाश्ता है जो आपको वजन घटाने मे मदद करता है। चूंकि ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है तो इसमे थोड़े भी तेल का यूज नही होता है। इसमे फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे