Zatpat nasta recipe: हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी इस कड़ाके की ठंड मे चाय के साथ गरम-गरम स्नैक्स खाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिएही होने वाली है।
Table of Contents
जब कड़ाके की ठंड पड़ रही हो तो चाय की चुसकियों के साथ गरमा-गरम स्नैक्स का मजा ही कुछ होता है। जिसके लिए आज मैं ऐसे ही कुछ चटपटे और टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे आप अपने घर पे कभी भी आसानी से बना कर इन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस चटपटे और कुरकुरे स्नैक्स को बनाते हैं।
सामग्री
- मीडियम साइज़ आलू – 1
- सूजी – 1 कप
- बेसन – 1/2 कप
- जीरा – 1/2 चम्मच
- कुटी हुई लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
- हिंग – 2 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
- अदरक (ग्रेट किया हुआ) – 1/2 इंच
- धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
- पानी – 1 से 1.5 कप
- तेल – 2 चम्मच (बैटर पकाने के लिए)
- तेल (फ्राई करने के लिए)
आलू को ग्रेड करें:
स्नैक्स को बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 मीडियम साइज़ के आलू को लेकर उसे अच्छे से छील कर साफ कर लीजिएगा। फिर आप उसे ग्रेडर की मदद से अच्छे पानी मे ही ग्रेड कर लीजिएगा।
बैटर को रेडी करें:
आलू को ग्रेड करने के बाद बैटर को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक बड़ी बाउल मे ग्रेड किए हुए आलू को ऐड कर उसमे 1 कप सूजी, 1/2 कप बेशन, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1/2 चम्मच अजवाइन और 2 चुटकी हिंग, स्वाद अनुसार नमक, 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर, बारीक कटा हुआ 2 हरी मिर्च, ग्रेड किया हुआ 1/2 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती और 1 से 1.5 कप पानी को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। अब आप इन्हे अच्छे से एक साइड मे फेट लीजिएगा। ताकि उसमे कोई गुठलियाँ न रह जाएँ।
बैटर को पका कर कम्बाइन कर लें:
बैटर को बनाने के बाद इसे पका कर गूँथ लीजिएगा। जिसके लिए आप पैन मे 2 चम्मच तेल को ऐड कर उसमे 1/2 चम्मच जीरा और काली मिर्च को ऐड कर चटका लीजिएगा। फिर आप उसमे सभी बैटर को ऐड कर धीमी आंच पे तब तक पकाइएगा जब तक की वह पककर डो की तरह न हो जाए।
ध्यान रहे: इसे पकाते समय आप लगातार चलाते रहिएगा। नही तो यह नीचे से जल सकता है।
बैटर को फैला कर ठंडा कर लें:
पकाये हुए बैटर को फैला कर कट कर लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक थाली को उलटी कर उसके ऊपर तेल का ग्रीश कर दीजिएगा। फिर आप बैटर को कलछी की मदद से थाली के ऊपर अच्छे से मोटाई व चौकोर मे अच्छे से फैला लीजिएगा। फैलाने के बाद उसे ठंडा कर अपने हिसाब से छोटे-छोटे वर्ग मे कट कर लीजिएगा।
फ्राई कर लें:
अब आप नाश्ते को कुरकुरी बनाने के लिए इन्हे फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिए आप तेल को अच्छे से गरम कर उसमे 2-3 स्नैक्स को ऐड कर दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिएगा। जिससे आपका नाश्ता क्रिस्पी और टेस्टी बन जाएगा।
सर्व करें:
अब आपका चटपटा नाश्ता बनकर रेडी हो जाएगा। जिसे आप ग्रीन चटनी और चाय के साथ सर्व कर बहुत इन्जॉय करने वाले हैं। इसे आप बना कर फ्रिज मे 8-10 दिनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं और जब मन करे तब फ्राई कर इन्जॉय कर सकते हैं। आप इसे नाश्ते मे या फिर लंच मे भी ले जा सकते हैं।
टिप्स:
- आलू को पानी मे ग्रेड कीजिएगा, जिससे आलू काली न हो।
- बेशन की मात्रा सूजी की आधी होनी चाहिए।
- बैटर को बनाने के बाद उसे 5-10 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए।
- बैटर को तब तक चलाते हुए पकाइएगा जब तक की वह डो की तरह कम्बाइन न हो जाए।
- आप स्नैक्स की साइज़ अपने अनुसार बड़ा छोटा कर सकते हैं।
इसे भी पढे : Alsi Laddu Recipe: ओमेगा-3 से भरपूर अलसी के लड्डू की आसान रेसिपी, जो आपके दिल और दिमाग को रखेगी तंदुरुस्त
22 साल से रसोई में, प्यार से पकाती हूँ!
मैं अंजनी सिंह, एक आम सी गृहिणी हूँ। भारतीय खाने में मेरा खासा लगाव है। दादी-नानी से सीखे हुए पुराने ज़माने के व्यंजन हो, या फिर नए ज़माने के फ्यूज़न फ्लेवर, मैं हर तरह के स्वादिष्ट खाने बनाने की कोशिश करती हूँ।
“Mom’s recipe” के ज़रिए मैं आप सभी के साथ अपनी पाक कला का अनुभव बाँटना चाहती हूँ। उम्मीद है कि यहाँ आपको वो सारे स्वाद मिलेंगे जो आपके दिल को छू जाएँ।