मात्र कुछ मिनटों में बनाये चटपटी और मसालेदार स्वीट कॉर्न की सब्जी!

Sweet Corn Recipe Kaese Banaen : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे तहे दिल से स्वागत है। क्या आप भी कुछ चटपटा के साथ मसाले दार टेस्ट करना चाहते हैं। क्या आप भी घर के खाने से ऊब गए हैं और कुछ रेसटुरेन्ट स्टाइल टेस्ट करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों आज तक ने आप लोगों ने अब तक भुट्टे को बरशात के दिनों मे भून कर, उसे ताल कर और सिनेमा घरों मे पॉप कॉर्न के रूप मे बहुत बार खाया होगा। क्या आप लोगों ने यह कभी सोचा की इससे आप स्वादिस्त और अजीज सब्जी भी बना सकते हैं। जिसे खाने के बाद सभी आप की उंगलियों को चाटने को मजबूर हो जाएंगे। अब तक आप लोगों ने इसे सिनेमा घरों मे बहुत से पैसों को खर्च कर के खाते थे लेकीन आज से आप  कम समय मे इसका बेहद ही स्वादिस्त सब्जी बनाना सिख जाएंगे।

स्वीट कॉर्न की सब्जी (Sweet Corn Recipe) के लिए सामग्री-

  • स्वीट कॉर्न: 2 कप (उबले हुए)
  • प्याज: 2 बड़े (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
  • टमाटर: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • दही: 1 कप
  • मलाई: ½ कप
  • दूध: ½ कप
  • हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर: 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 2 चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: ½ चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी
  • जीरा: 1 चम्मच
  • घी: 2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • धनिया पत्ती: बारीक कटी हुई, ताजा
  • चीनी या शहद

स्वीट  कॉर्न (Sweet Corn Recipe) को खाने से आपको केवल स्वाद ही नहीं मिलता है बल्कि यह आपके शरीर मे कई रोगों से लड़ता भी है। जो आपको तंदरुस्त रखता है। अगर आप आँख से संबंधित किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमे बीटा  कैरोटिनॉयड होता है जो बिटामीन ए मे चेंज हो जाता है जो आपके आँखों के लिए बहुत से अच्छा होता है। इसके साथ ही यह अन्य कई घाटक बीमारियों कैंसर जैसे बीमारियों से रक्षा करता है। तो चलिए बिना देर किए इस रेसिपी को अच्छे से जानते हैं।

इस सब्जी को भी आप सभी सब्जी की तरह ही बना सकते हैं बस फरक इतना है की इस सब्जी को थोड़े मीठा रखने से इससे इसका फ्लेवर बहुत ही अच्छा आआता है। जिसके लिए मैं यहाँ पे चीनी या शहद के बजाय कुछ सीक्रेट चीजों को यूज कि हूँ। जो आपको इस रेसिपी के बीच मे मिल जाएगा। तो चलिए इस रेसिपी की एक-एक जानकारी अच्छे से जानते हैं।

स्वीट कॉर्न की सब्जी (Sweet Corn Recipe) की रेसिपी:

इस अजीज स्वादिस्त सब्जी और बिल्कुल होटल जैसा बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

तड़का लगाएं:

इस स्वीट कॉर्न की चटपटी सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले अच्छी और गाढ़ी ग्रेवी को बनाएंगे जिसके लिए आप सबसे पहले तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक कढाई को लेकर उसे गैस पे रख कर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। और जब वह अच्छे से गरम हो जाए तब आप उसमे 2 चम्मच घी को डालकर इसे भी अच्छे से गरम कर लें।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

जब घी अच्छे से गरम हो जाए तब आप उसमे 1 चम्मच जीरा को डालकर चटका लें। इसके बाद आप इसमे एक चुटकी हिंग को डाल दीजिएगा। और इसे भून लें।

प्याज को ऐड करें:

जब तड़का अच्छे से लग जाए तब आप इसमे प्याज को डालकर अच्छे से भून लीजिएगा। जिसके लिए आप 2 बड़े प्याज को लेकर अच्छे से बारीक काट लीजिएगा। और उसे काढाई मे ऐड कर दीजिएगा। और इसे सुनहरा होने तक भून लीजिएगा।

ध्यान रहें: प्याज को मीडियम आंच पे ही पकाएं।

और इसी के साथ आप 1 चम्मच अदरक और लहसुन  का पेस्ट ऐड कर दीजिएगा। और इसे अच्छे से मिलाकर इसे भी प्याज के साथ ही भून लें।

टमाटर को ऐड करें:

जब प्याज अच्छे से भून जाए और उसका कलर ब्राउन हो जाए तब आप इसमे बारीक कटा हुआ एक बड़ा टमाटर को डाल दीजिएगा। और इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। और टमाटर के साथ ही आप स्वाद अनुसार नमक को भी ऐड कर दीजिएगा। उसे भी चलाकर अच्छे से मिला दीजिएगा।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

मसालों को ऐड करें:

जब टमाटर को डाल कर 15-20 सेकंड भून लें तब आप इसमे सभी मसालों को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले इसमे 2 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, 1 चम्मच कसूरी मेथी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

मसालों को अच्छे तरह से पकने के लिए आप इसमे थोड़े से पानी को डाल दीजिएगा जिससे की मसालें अच्छे से भून जाए और पक जाएँ। इन मसालों को तब तक पकाएं जब तक की इसमे से तेल अलग न हो जाए। और इसे मीडियम आंच पे ही पकाएं।

दही को डालें:

जब मसालों मे से तेल अलग हो जाए तब आप इंसमे 1 कप फ्रेश दही को ऐड कर दीजिएगा।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

ध्यान रहें: दही ज्यादा खट्टा न हो और वह फ्रेश और गाढ़ा हो। दही को डालते व्यक्त आंच एकदम धीमी होनी चाहिए नहीं तो दही फट भी सकती है।

इसे डालने के बाद आप इसे लगातार चलाते रहे और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसे तब तक लगातार चलाते रहें जब तक की इसमे से उबाल न आना शुरू हो जाएँ।

मलाई को ऐड करें:

जब दही मे उबाल अन्य शुरू हो जाए तब आप इसमे ½ कप फ्रेश मलाई को ऐड कर दीजिएगा। क्योंकि इस स्वीट कॉर्न के सब्जी मे मलाई डालने से सब्जी थोडी मीठी और बेहद ही स्वादिस्त हो जाएगी। अगर आपके पास घर का मलाई नहीं है तो आप मार्केट से भी लेकर डाल सकते हैं।

इसे डालने के बाद इसे भी अच्छे से चलाते हुए मिक्स कर लीजिएगा। इसे तब तक ऐसे ही हिलाते रहिएगा जब तक की इसमे से बॉइल न आने लगे।

स्वीट कॉर्न को ऐड करें:

जब मलाई मे से बॉइल आने लगेगा तब आप देखेंगे की इसके ऊपर एक बहुत प्यारा कलर चढ़ गया होगा और देखने मे भी बेहद खूबसूरत लग रहा होगा।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

तब आप उसी समय इसमे पहले से उबाले हुए 2 कप स्वीट कॉर्न को डाल दीजिएगा। और इसे अच्छे से मिला लीजिएगा।

दूध को ऐड करें:

जब स्वीट कॉर्न अच्छे से मिल जाए तब आप इसमे ½ कप दूध को ऐड कर दीजिएगा। ताकि सब्जी थोड़ी मीठी हो जाए। आप सब्जी मे अलग से चीनी के डालने के बजाय आप इसमे दूध और मलाई को ही डालें जिससे सब्जी का टेस्ट भी अच्छा होगा। अब इसे पकाने दें।

गरम मसाला को ऐड करें:

जब दूध को अच्छे से मिला दें तब आप इसमे ½ चम्मच मसालों का राजा गरम मसाला को ऐड कर दीजिएगा। और इसी के साथ आप इसमे बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दीजिएगा।

अब इसे ढक कर कम से कम 2 मिनट तक पकने दीजिएगा। ताकि सब्जी अच्छी तरह से बनकर रेडी हो जाएगी।

सर्व करें(Sweet Corn Recipe) :

अब आपकी यह सब्जी बनकर अच्छे से रेडी हो गई। दोस्तों इस सब्जी के आगे होटल के महंगे से महंगे डिश भी फेल हैं। जो खाने मे बेहद ही फायदेमंद होता है। इसे आप लंच और डिनर दोनों मे खा सकते हैं। आप इसे चावल रोटी, पराठा किसी के साथ आराम से इन्जॉय कर सकते हैं।

Sweet Corn Recipe
-Sweet Corn Recipe

इसे भी पढ़े:- झटपट बनाये आलू के पकोड़े घर पर एकदम क्रिस्पी तरीके से!

टिप्स(Sweet Corn Recipe) :

  • आप कोई भी ऑइल इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप प्याज को ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिएगा।
  • ध्यान रहें इसमे लाल मिर्च पाउडर कम तीखा वाला हों।
  • मसालों को अच्छे से पकाने के लिए आप इसमे थोड़े से पानी को ऐड कर दें। ताकि मसालें अच्छे से भून जाएँ।
  • आप दही ज्यादा खट्टे वाला न लें। बेहतर होगा की आप फ्रेश दही  ले तो।
  • अगर आप मलाई यूज नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  • आप अगर फ्रेश और थोड़े कच्चे से स्वीट कॉर्न का यूज कर रहें है तो आप इसे उबालना स्किप भी कर सकते हैं।
  • आप इसमे चीनी और शहद के जगह आप इसमे दूध का इस्तेमाल करिएगा।

आप इस अजीज और टेस्टी रेसिपी को ट्राइ कब कर रहे हैं यह हमे कमेन्ट करके जरूर से बताइएगा।

क्या रोज स्वीट कॉर्न खाना सेहतमंद है?

स्वीट कॉर्न के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट जैसे कैरोटीनॉयड ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन, थायमिन (विटामिन बी 1) जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर रखने में मदद करते हैं।

स्वीट कॉर्न को कैसे खाएं?

अगर आपको सिंपल भुट्टा खाना पसंद नहीं है, तो आप मसाला स्वीट कॉर्न खा सकते हैं। मेट्रो स्टेशन पर भी अधिकतर लोगों को स्वीट कॉर्न खाते हुए देखा जा सकता है। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो अपनी डाइट में मसाला स्वीट कॉर्न खा सकते हैं। इसके लिए आप भुट्टे को उबाल लें.

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे