Simple Dahi Dishes Recipe: दही के दीवाने हो जाएंगे, जब दही से बने इन 7 लाजवाब रेसिपी को खाएंगे

Simple dahi dishes recipe in hindi: हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी दही और दही से बनी चीजों को पसंद करते हैं? क्या आप भी इस गर्मी मे अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Simple Dahi Dishes Recipe:

दोस्तों दूध एक ऐसा चीज हैं जो हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है। साथ ही दूध से बनने वाले सभी चीजें हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। उसी मे से एक है दही जो बहुत ही हेल्दी होता है, दही को आप अपने डाइट मे ऐड करके इसे रोज खा सकते हैं। बल्कि हर इंसान को रोज दही की उचित मात्रा का सेवन करना चाहिए।

इसी सिलसिले मे आज मैँ आप लोगों के लिए कुछ ऐसे रेसिपी को लेकर आई हूँ जो दही से बनते हैं। और इन्हे बनाना भी बेहद आसान होता है। अगर आप कच्चे दही को नही खाते हैं तो आज के बाद आप दही को इन रेसिपी के जरिए खा सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त होता है। दही गर्मियों मे हमारे शरीर के टेम्परेचर को काफी हद तक मेन्टेन करके रखता है। जिसकी वजह से हर लोगों को दही की उचित मात्रा को प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। तो चलिए बिना देरी किए दही से बने इन रेसिपी के बारे मे जानते हैं।

दही से बने अजीज, हेल्दी और स्वादिस्त रेसिपी:

दही आलू:

Simple Dahi Dishes Recipe
– Simple dahi dishes recipe in hindi

दही आलू एक ऐसी रेसिपी है जिसे केवल 5 मिनट मे बना कर इन्जॉय करने वाले हैं। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गरम कर उसमे 2-3 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। फिर उसमे 1 चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच राई, 1/3 चम्मच हिंग, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, टेस्ट के अनुसार लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, को डालकर इसे अच्छे से मिला दीजिएगा।

अब आप इसमे अपने स्वाद के अनुसार दही को पानी के साथ अच्छे से मिला कर उसका मथा बना कर कढ़ाई मे ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से लगातार चलाते रहिएगा नहीं तो आपका दही फट जाएगा।

जब आपके दही मे एक उबाल आ जाए तब आप इसमे उबले हुए आलू को क्रश करके डाल दीजिएगा। अब इसे 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पे पका लीजिएगा। उसके बाद आप इसमे क्रश किया मेथी और स्वाद अनुसार नमक को डालकर इसे 2 मिनट के लिए और पका लीजिएगा। अब आपका दही का आलू बनकर रेडी हो चुका है। इसे आप लंच या डिनर मे सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं।

दही कबाब:

Simple Dahi Dishes Recipe

दही कबाब बेहद ही हेल्दी और स्वादिस्त होता है क्योंकि यह कई सबाजियों के साथ बनता है। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले एक कप दही को एक सूती के कपड़े मे निचोड़ के 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप इस दही को एक बड़े कटोरे मे ले लीजिएगा। फिर उसमे आप बारीक कटा हुआ 2 हरी मिर्च, धनिया चॉप किया हुआ, क्रश किया 200 ग्राम पनीर, चॉप किया हुआ प्याज, 2 बड़ा चम्मच रोस्ट किया हुआ बेशन, स्वाद अनुसार नमक, ब्रेड क्रमस, चाट मसाला को डालकर इसे अच्छे से मिला दीजिएगा।

अब आप अपने हाथ मे तेल को लगा कर थोड़े-थोड़े मिक्सर को लेकर छोटा-छोटा कबाब बना लीजिएगा। उसके बाद आप तवे पे तेल को गरम कर इस कबाब को सैलों फ्राई कर लीजिएगा। इसे दोनों साइड से अच्छे से फ्राई कर लीजिएगा।

अब आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और हेल्दी होता है। यह बहुत ही सॉफ्ट भी होता है।

दही चावल:

Simple Dahi Dishes Recipe
– Simple dahi dishes recipe in hindi

दही चावल आपको इस भीषण गर्मी से लड़ने मे काफी मदद करने वाली है। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले एक पैन मे 2 चम्मच तेल को गरम कर उसमे 1/4 चम्मच जीरा,1/4 चम्मच सरसों के दाने, 2 सुखी हुई लाल मिर्च को डालकर अच्छे से तड़का लगा लीजिएगा।

इसे पकाने के बाद आप इसमे चॉप किया हुआ 2 हरी मिर्च, 1/2 चम्मच अदरक, 10-15 करी पत्ता को डालकर अच्छे से पका लीजिएगा। अब आप एक बड़े कटोरे मे 1 कप दही और 1 कप पका हुआ चावल को डालकर उसके ऊपर से तड़का लगाए हुए मसाले और स्वाद अनुसार काला नमक को डाल दीजिएगा। और अब आप इसे अच्छे से मिला दीजिएगा औरसर्व गर्मी मे इन्जॉय करिएगा।

श्रीखंड:

Simple Dahi Dishes Recipe

श्रीखंड एक ऐसी रेसिपी है जो की व्रत मे बहुत अधिक खाया जाता है। जो आपके शरीर को ठंडा रखने मे काफी मदद करता है। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले 1 लीटर दही को एक कॉटन कपड़े मे डालकर इसे अच्छे से निचोड़ दीजिएगा। ताकि इसमे से सारा पानी निकल जाए। अब आप इसे रात भर फ्रिज मे रख दीजिएगा। जो एक दम पनीर की तरह हो जाएगा।

अब आप इसे एक कटोरे मे निकाल कर इसे अच्छे से फेट दीजिएगा। अब आप इसमे अपने टेस्ट के अनुसार पीसी हुई चीनी को डालकर 5 मिनट के लिए फेट लीजिएगा।

अब आपका श्रीखंड बनकर रेडी हो चुका है अब आप इसके ऊपर कुछ ड्राई फ्रूट्स का गार्निश कर इसे सर्व कर सकते हैं। आप इसे फ्रिज मे रखकर कम से कम 15 दिन तक रख कर खा सकते हैं।

पपड़ी चाट:

Simple Dahi Dishes Recipe

पपड़ी चाट एक ऐसी रेसिपी है जिसे लोग मार्केट के ठेले पे बहुत ही चाव से खाते हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे

अपने पापड़ी को एक प्लेट मे रख दीजिएगा। फिर उसके ऊपर फेटे हुई दही को को डाल दीजिएगा। फिर उसके बाद ऊपर से मीठी चटनी, लाल चिली पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और फिर ऊपर से हल्का दही और अब ऊपर से सेव व चॉप किया हुआ धनिया को डाल दीजिएगा। अब आपका पपड़ी चाट बनकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं।

दही बड़ा :

Simple Dahi Dishes Recipe

दही बड़ा एक हेल्दी और चटपटी नाश्ता है। जो मेरी भी बहुत ही पसंदीदा नाश्ता है। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले उरद की दाल को भिगो कर मिक्सी मे अच्छे से पीस लीजिएगा। फिर उसमे आप थोड़ी हिंग, ब्लैक पेपर, स्वाद अनुसार नमक को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। इसे अच्छे से टाइम ले फेट लीजिएगा।

अब आप अपने हाथ मे तेल लगा कर इस फेटे हुए दाल दे छोटे-छोटे बड़े को बना कर फ्राई कर लीजिएगा। इसे गोल्डन फ्राई होने तक फ्राई कर लीजिएगा। इसे इसे फ्राई होने के बाद इसे तुरंत पानी मे डाल दीजिएगा। ताकि यह सॉफ्ट हो जाए।

अब इस बड़े को अच्छे से निचोड़ के सर्व करने के लिए एक प्लेट मे रख दीजिएगा। जिसके ऊपर से मीठा दही, लाल चटनी, चाट मसाला, काला नमक व लाल मिर्च पाउडर को डाल कर सर्व कर सकते हैं। जिसे सब बहुत ही जल्दी मे साफ़ाया करने वाले हैं।

लस्सी:

Simple Dahi Dishes Recipe

लस्सी एक दही की एक ऐसी रेसिपी है जिसे लोग गर्मियों मे बहुत अधिक पीते हैं, यह बहुत ही हेल्दी होता है जब भी आप बाहर जाए तो जाने से पहले लस्सी जरूर पी कर जाएँ। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले दही के ऊपर मालाई को निकाल कर रख दीजिएगा। अब आप एक मिक्सर मे दही को डाल दीजिएगा, फिर इसमे स्वाद अनुसार चीनी, भुना हुआ जीरा, आइस क्यूब को डालकर अच्छे से ग्रैंड कर लें। अब इसे एक ग्लास मे पलट कर ऊपर से निकाले हुए मलाई को ऐड कर दीजिएगा।

अब आपका दही लस्सी बनकर रेडी हो चुका है। जो दुनिया का बेहद ही आसान रेसिपी है, जिसे बनाने मे 5 मिनट भी नही लगता है

दही कढ़ी :

Simple Dahi Dishes Recipe
– Simple dahi dishes recipe in hindi

दही कढ़ी भारत मे सबसे अधिक खाने जाने वाली रेसिपी मे से एक है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए

आप सबसे पहले एक कढ़ाई मे 2-3 चम्मच तेल को डालकर गरम के लें। फिर उसमे सरसों के दाने व जीरा को डालकर भून लीजिएगा। अब आप इसमे चॉप किया हरी मिर्च, करी पत्ता, हल्दी नमक को डालकर अच्छे से भून लीजिएगा। इसे अच्छे से भून लीजिएगा।

अब आप इसमे मिक्स किया हुआ बेशन और दही को दाल दीजिएगा। अब इसे अच्छे से चला लीजिएगा इसे एक उबाल आने के बाद इसे ढक कर कम से कम 10-15 मिनट के लिए पका लीजिएगा। अब आप इसमे चॉप किया हुआ धनिया को डालकर इसमे तड़का लगा कर सर्व कर सकते हैं।

तो यह थे आपके दही से बनने वाले कुछ अजीज और हेल्दी रेसिपी जिन्हे बना कर खा कर इस गर्मी से लड़ सकते हैं। इन सभी रेसिपी को आप भी अपने घर जरूर से तराई कीजिएगा और अपना अनुभव जरूर हमारे साथ साझा कीजिएगा।

इसे भी पढे : Aalu Palak Nashta: आलू और पालक से झटपट बनाए ये नाश्ता, यह है बच्चों का फेवरेट और बड़ों का हेल्दी चॉइस

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे