Monsoon Snacks: बारिश के मौसम में ट्राई करें ये टेस्टी और इम्यूनिटी बूस्टिंग स्नैक्स, जो हर किसी को पसंद आएंगे

Monsoon snacks recipes: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आपका भी मन मानसून आते ही कुछ चटपट खाने का करता है? क्या आप भी बरसात मे अलग-अलग स्नैक्स टेस्ट करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Monsoon snacks recipes

दोस्तों बरसात जहां आते ही लोगों के दिल मे एक नई उमंग लेके आती हैं वहीं कुछ लोगों के मन मे कुछ चटपटा खाने का चाहत भी लेकर आती है। मानसून के मौसम मे सबका पसंदीदा स्नैक्स चाय और पकौड़ा होता है। लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए इस स्नैक्स के अलावा कुछ ऐसे स्नैक्स से रूबरूह करवाने वाली हूँ। जिसे आप बरसात मे बड़ी ही चाव के साथ खाने वाले हैं।

मानसून एक ऐसा मौसम है जो लोगों के दिल मे उत्साह तो लाता है, लेकिन साथ ही मे यह अपने साथ कई बीमारियों को लेके भी आता है। जिसकी वजह से हमे इस मौसम मे चटपटी चीजों के साथ हेल्दी चीजें भी खाना चाहिए। जो हमारे और आपके इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने मदद करें जिससे आप इस बरसात के मौसम को खुले मन से इन्जॉय कर सकें। तो चलिए बिना देरी किए बरसात मे खाए जाने वाले स्नैक्स को जानते हैं।

फ्रूट सलाद:

फ्रूट सलाद एक ऐसा नाश्ता है जिसमे एक नहीं बल्कि कई फलों का कॉमबीनेशन होता है। जिसमे आप फल जैसे सेव, अमरूद, खीरा, गाजर, अनार, केला, अननास, संतरा इत्यादि फलों को बारीक काटकर उसमे स्वाद अनुसार नमक को डाल कर अच्छे से मिला कर आप इसका स्वाद ले सकता है।

Monsoon snacks recipes

यह एक ऐसा स्नैक्स है जिसे खाने से आपके बॉडी मे इम्यूनिटी पावर कई गुना बढ़ जाता है। जो आपको बरसात मे बीमारियों से लड़ने मे मदद करता है। और इसे आप बरसात मे चाय के साथ या फिर अपने लंच डिनर के साथ खा कर इन्जॉय कर सकते हैं।

स्टफ्ड टमाटर

अगर आप भी बरसात मे टमाटर खाना पसंद करते हैं तो, आपको यह नाश्ता बहुत ही पसंद आने वाला है। यह नाश्ता आपके बॉडी के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इस नाश्ते को बनाने के लिए आप टमाटर को ऊपर से काटकर उसके अंदर के सभी बीजों को निकाल कर उसके अंदर आप मिर्च, मैश किया हुआ आलू, चाट मसाला, धनिया, पुदीना को बारीक काटकर स्टफ़ कर दीजिएगा।

Monsoon snacks recipes

फिर उसे आप पैन मे तेल को डालकर हल्का गरम कर टमाटर को अच्छे से चारों तरफ रोस्ट कर दीजिएगा। फिर इसे आप अच्छे से हरी या लाल चटनी के साथ सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और चटपटा लगता है।

सूजी उपमा:

दोस्तों बरसात आए और सूजी का कोई डिश ना बने यह तो गलत बात है। बरसात मे आप सूजी के एक नही बल्कि ऐसे कई डिश हैं जिन्हे आप बनाकर इन्जॉय कर सकते हैं। इसमे भरपूर मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट होता है जो आपके बॉडी के इम्यूनिटी को बहुत अधिक बढ़ाता है। इन सूजी के नाश्तों मे से एक है सूजी का उपमा जिसे बनाने के लिए

Monsoon snacks recipes

आप सूजी दही का अच्छे से बैटर बना कर उसमे अलग-अलग सब्जियां टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, हरा धनिया, पुदीना को डालकर अच्छे से पैन पे तेल के साथ पका लीजिएगा। साथ ही मे इसमे रोस्ट किया हुआँ मूंगफाली को भी ऐड कर दीजिएगा। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और नमकीन होता है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबा समय तक भरा रहता है। इस नाश्ते को आप सुबह शाम काभी भी खा सकते हैं।

भुना हुआ चना:

Monsoon snacks recipes

चना एक ऐसा चीज है जिसे लोग अलग-अलग रूप मे खाते हैं। जैसे चना का सत्तू, चना का दाल, भिंगोया हुआ चना इत्यादि हैं। क्योंकि इसमे भरपूर मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है जो एक वयस्क के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इसे बहुत से लोग सुबह-सुबह भिगो कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप भिगोया हुआ चना खाना पसंद नही करते हैं तो आप इस चने को अच्छे से भून कर इसमे चाट मसाला, नींबू प्याज को अच्छे से आपस मे मिला कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही चटपटा और स्वादिस्त लगता हैं।

पालक पकौड़े:

पकौड़ा शब्द ऐसा ही जिसे सुनते ही मुंह मे पानी आ जाता ही की कब मिल जाए खाने को और हमे उसे झटपट से खा लें। दोस्तों बरसात का मौसम हो और पकौड़े न बने यह तो पकौड़े के साथ ना इनसाफ़ी होगी, क्योंकि पकौड़ा एक ऐसा स्नैक्स है जो बरसात के मौसम के साथ पूरे शाल बना कर खाया जाता है। यह स्पेसल तब हो जाता है जब पकौड़े के साथ कडक अदरक वाली चाय मिल जाए। वैसे तो आप लोगों ने पकौड़े बहुत खाई होगी लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए पालक पकौड़े की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे बनाने के लिए

Monsoon snacks recipes

आप सबसे पहले पालक को अच्छे से बारीक काट कर उसमे बारीक कटे हुए आलू और बेशन को अच्छे से मिला दीजिएगा। फिर उसमे आप चाट मसाला, लहसुन, मिर्च नमक को मिला दीजिएगा। अब आप इसे कढ़ाई मे तेल को गरम कर ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिएगा। फिर इसे आप गरमा गरम सर्व कर चाय के साथ इन्जॉय कर सकते हैं।

तो यह थे कुछ हट के और चटपटे नाश्ते जिन्हे बनाना बहुत ही आसान है। इन सभी नाश्ते को बनाने के लिए आप लोगों को कम समय और कम लागत लगने वाले हैं। इन सभी नाश्ते को आप बरसात मे बना कर बरसात का लुफ्त उठा सकते हैं। आप सब भी आप इन सभी नाश्ते को अपने घर पर एक बार जरूर से ट्राई कीजिएगा और अपना अनुभव व सुझाव हमारे साथ साझा जरूर कीजिएगा।

इसे भी पढे : Easy Morning Nasta: सुबह का बेहतरीन झटपट नाश्ता, सूजी और आलू से बने इस मजेदार रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे