Masala Tomato Upma: टिफिन से लेकर ब्रेकफास्ट तक, सबका फेवरेट बनेगा यह मसालेदार टोमैटो उपमा, जानें बनाने की विधि

Masala Tomato Upma recipe: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी सुबह के नाश्ते मे कुछ हेल्दी और चटपटी चीज खाना चाहते हैं? क्या आप भी मार्केट की बनी चीजों को अवॉइड करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Masala Tomato Upma recipe

दोस्तों ऐसा अक्सर होता है की हम रोज-रोज के दाल चावल रोटी खा-खा के ऊब जाते हैं। तो हम ऐसे मे मार्केट के खाना को पसंद करने लगते हैं। जो हमारे स्वाद के लिए तो अच्छा होता है लेकिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसान देह होता है। लेकिन अब आपको टेन्सन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसी चटपटी टमाटर की रेसिपी को लेकर आई हूँ।

जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। इसे बनाना उतना ही आसान है जितना की यह खाने मे स्वादिस्त होता है। और उस रेसिपी का नाम है टोमैटो उपमा इसे आप सुबह, शाम या फिर इस उपमा को टिफिन मे भी ले जा सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस रेसिपी को बनाते हैं।

मसालेदार टोमैटो उपमा के लिए आवश्यक सामग्री:

  1. रवा (सूजी) – 1 कप
  2. घी – 2-3 चम्मच
  3. तेल – 2 चम्मच
  4. जीरा – 1 चम्मच
  5. चने की दाल – 1-2 चम्मच
  6. उरद दाल – 1 टेबल स्पून
  7. कड़ी पत्ता – 1 टेबल स्पून
  8. हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  9. अदरक – 1 इंच (बारीक कटी हुई)
  10. प्याज – 1 बड़ा (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
  11. नमक – स्वादानुसार
  12. हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  13. लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  14. टमाटर – 2-3 (मिक्सी में पीसकर सूप तैयार करें)
  15. काजू – 8-10
  16. मूंगफली – 1/2 कप
  17. चीनी – 1/2 चम्मच
  18. पानी – 3 कप
  19. नींबू का रस – थोड़ा सा
  20. हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  21. पुदीना – बारीक कटा हुआ

टोमैटो उपमा रेसिपी बनाने की विधि:

इस चटपटी मसालेदार टोमैटो उपमा बनाने के लिए। नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके फॉलो कीजिएगा।

रावा को भून लें:

सबसे पहले उपमा मे लगने वाले आप रावा को भून लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले

Masala Tomato Upma recipe
– Masala Tomato Upma recipe

एक कढ़ाई को गरम कर उसमे 2-3 चम्मच घी को डालकर अच्छे से गरम कर लें। फिर आप उसमे 1 कप रावा को डालकर उसे अच्छे से भून लें। इसे तब तक तक भुने जब तक की रावा मे से उसकी नमी खत्म न हो जाए और रावा एक दम फ्रेश न हो जाए साथ ही मे रावा पे घी की एक कोटिंग आ जाए।

ध्यान रहे: इसे ज्यादा न भुने और न ही रावा पे रंग आने दें। इसे केवल हल्का ही भुने।

सब्जियों के लिए रेडी करें:

अब आप इसमे लगने वाले सब्जियों को कट करके रेडी कर लीजिएगा। जिसमे उसमे लगने वाले 1 बड़े प्याज को अच्छे से पतले-पतले स्लाईड मे काट लीजिएगा। साथ ही मे 1 इंच अदरक, और 2-3 हरी मिर्च को बारीक काट लीजिएगा।

तड़का लगाएं:

अब आप टोमैटो उपमा बनाने के लिए सबसे पहले उसमे अच्छे से तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप

Masala Tomato Upma recipe

सबसे पहले एक कढ़ाई को गरम कर उसमे 2 चम्मच घी और 2 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। फिर आप उसमे 1 चम्मच जीरा और 1-2 चम्मच चने के दाल को डालकर अच्छे से भून लें।

अब आप इन सभी के साथ ही 1 टेबल स्पून उरद दाल को डालकर इसे भी भून लें और साथ ही कड़ी पत्ता को डालकर भी भून लें।

मिर्च, अदरक और प्याज को ऐड करें:

Masala Tomato Upma recipe

अब जब सभी दालें अच्छी सी भून जाए तब आप इसमे लगने वाली सब्जियों को ऐड कर दीजिएगा। जिसमे

आप सबसे पहले कटी हुई हरी मिर्च, अदरक को डालकर थोड़ा भून लें।

उसके बाद आप इसमे सभी कटी हुई प्याज को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से भून लें। इसे ज्यादा ब्राउन होने तक न भुने।

मसालों को ऐड करें:

प्याज को भूनते समय ही आप इसमे लगने वाली सभी मसाले पाउडर को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले इसमे स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डाल दीजिएगा।

अब आप इसे टमाटर के साथ 1 मिनट भून लें।

टोमैटो सूप को ऐड करें:

Masala Tomato Upma recipe
– Masala Tomato Upma recipe

जब आपका प्याज और मसाले भून जाए तब आप इसमे लगने वाली सबसे खास चीज यानि टमाटर के सूप को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले इसमे लगने वाली टमाटर सूप को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप 2-3 टमाटर को लेकर मिक्सी मे अच्छे से पीस लीजिएगा। आप टमाटर के मात्रा को इतना ले की उससे कम से कम 1कप सूप बन जाए।

अब आप इस 1 कप टमाटर के सूप को प्याज के साथ ही ऐड कर दीजिएगा। और अच्छे से चला दीजिएगा। और गैस को धीमा करके उसे पकने दें।

काजू और मूंगफली को भून लें:

Masala Tomato Upma recipe

अब आप इसमे फ्लेवर लाने के लिए काजू और मूंगफली को भून लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे एक अलग कढ़ाई मे 2-3 चम्मच घी को डालकर उसमे 1/2 कप मूंगफली को डालकर कुछ देर भून लें। जब मूंगफली 90% भून जाए तब आप उसमे 8-10 काजू को ऐड करके इसे भी भून लीजिएगा।

सुगर और पनि को ऐड करें:

अब जब आपका टमाटर अच्छे से भून जाए यानि की आपके टमाटर मे थोड़ा भी पानी न रह जाए तब

आप इसमे थोड़ी चीनी को डालकर मिला लें। जो आपके टमाटर के खटास को बैलन्स रखेगा।

अब आप इसमे 3 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। पानी आप रावा के 3 गुना ही लीजिएगा। यानि यहाँ पे आपने 1 कप रावा लिया है तो आप कम से कम 3 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। और अच्छे से चला दीजिएगा।

कटे हुए टमाटर को ऐड करें:

Masala Tomato Upma recipe

अब जब आप इसमे पानी दाल दें तब आप इसमे पनि के साथ ही टमाटर को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले इसमे लगाने वाले 2 या 1 टमाटर को अच्छे से मोटे-मोटे काटकर इस पानी मे दाल दीजिएगा। इन सब के साथ ही इसमे थोड़ा नींबू का जूस डालकर इसे धीमी आंच पे एक उबाल आने दें।

ध्यान दें: इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमे गाँठे न आ जाएं।

रावा को ऐड करें:

Masala Tomato Upma recipe

अब जा आपके जूस मे एक उबाल या जाए तब आप इसमे सभी रावा को ऐड कर दीजिएगा। आप इसमे रावा को इसमे धीरे धीरे चलाते हुए ऐड कर दीजिएगा। ताकि इनमे गाँठे न या जाएँ। अब आप इसमे भुने हुए आधे ड्राई फ्रूट्स को ऐड कर दीजिएगा। अब आप ढक इसे धीमी आंच पे कुछ देर तक भून लीजिएगा।

सर्व करें:

Masala Tomato Upma recipe
– Masala Tomato Upma recipe

अब आप इंसे बारीक कटे हुए हरे धनिया और पुदीना को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। इन्ही सब के साथ ही आप इसमे बाकी के आधे बचे हुए ड्राई फ्रूट्स को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे एक प्लेट मे अच्छे से सर्व कर दीजिएगा। जिसे आपके बच्चे और बड़े इसे तुरंत ही सफाया करने वाले हैं। इसे आप सुबह या फिर शाम के नाश्ते मे भी बना सकते हैं।

टिप्स:

  • रावा को घी के साथ हल्का ही भुने रावा मे रंग आने न दे।
  • टोमैटो उपमा बनाने के लिए आप इसमे 1 कप रावा के साथ 1 कप टोमैटो सूप और 3 कप पानी को ही लें। जिसे अपने रावा के हिसाब से रेडी कर लें।
  • आप इसमे लगाने वाले दालों को ब्राउन होने तक भून लीजिएगा।
  • इस उपमे मे आप चाहे तो सुखी हुई लाल मिर्च को भी ऐड कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो मूंगफली और काजू को दाल के साथ ही भून लें। नही तो इसे अलग से भून लीजिएगा।
  • इसमे लगाने वाले टमाटर को मोटे-मोटे हिस्से मे काट लीजिएगा।
  • टमाटर की खटास को बैलन्स करने के लिए इसमे 1/2 चम्मच सुगर को ऐड कर दीजिएगा।
  • पानी के ग्रेवी को एक ही उबाले आने पे इसमे सभी रावा को ऐड कर दीजिएगा।
  • रावा को पानी मे धीरे-धीरे डालते हुए अच्छे से चलाते रहिएगा।
  • आप इसमे ड्राई फ्रूट्स को आधे रावा के साथ और आधे पकने के बाद इसमे ऐड कर दीजिएगा।

तो हैं इस टोमैटो उपमा को बनाना बेहद आसान। जिसे बनाते ही सब आपके उंगलियों को चाटने वाले हैं। तो इस रेसिपी को आप भी अपने घर एक बार जरूर बनाए और अपने इस अनुभव को हमारे साथ जरूर साझा करें।

इसे भी पढे : वजन घटाने के लिए 5 स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते, आज़माएं और रहें फिट | High Protein Veg Breakfast recipe

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे