Makki ka Dhokla : बनाए राजस्थान का यह पारंपरिक मक्की ढोकला, स्वाद ऐसा जो दिमाक से उतरे ना

Makki ka dhokla recipe in hindi: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी खाने पीने के शौकीन हैं? क्या आप भी कुछ चटपटा के साथ हेल्दी टेस्ट करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों नाश्ता एक ऐसा खाना है जो आपके पूरे दिन को तय करता है की आपका दिन एनर्जी से भरा होगा या फिर आलस्य से भरा होगा। इसलिए हमे हमेसा हेल्दी और चटपटी नाश्ता करना चाहिए। बहुत से लोग तो वजन के कम करने के चक्कर मे सुबह के नाश्ता को बिना खाए ही चले जाते हैं। जिससे वजन कम करने के बजाय वजन बढ़ने लगता है। क्योंकि अगर हम सुबह के नाश्ते को नही खाते हैं तो आपको दिन भर बार-बार भूख लगती हैं। जिससे आप बाहर के फास्ट फूड को खाने लगते हैं और आपका वजन बढ़ने लगता है।

इसीलिए हमे सुबह कम से कम हेल्दी नाश्ता खाना चाहिए। जिससे हमारा मन पूरा दिन कामों मे लगा रहे। और पेट भी लंबे समय तक भरा रहे। जिसके लिए आज मैं आप लोगों के लिए एक राजस्थान की फेमस नाश्ता मक्की के ढोकला की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो बहुत चटपटी के साथ हेल्दी होता है। तो चलिए बिना देर किए इस रेसिपी को जानते हैं।

सामग्री (Ingredients):

  • 1 कप मक्के का आटा (Corn Flour)
  • 4 बड़े चम्मच बेसन (Gram Flour)
  • 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा (Wheat Flour)
  • 2-3 चम्मच मटर (Crushed)
  • 1/4 कप से थोड़ा कम मेथी (कटी हुई – Chopped Methi)
  • 2-3 चम्मच धनिया (कटा हुआ – Chopped Dhania)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट (Ginger-Garlic Paste)
  • 1/2 चम्मच अजवाइन (Ajwain)
  • मसाले (Spices):
    • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर (Cumin Powder)
    • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर (Coriander Powder)
    • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)
    • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (Red Chili Powder)
    • 1/2 चम्मच गरम मसाला (Garam Masala)
    • स्वादानुसार नमक (Salt to taste)
    • 1/4 चम्मच हिंग (Asafoetida)
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda)
  • 4 कप दही (Curd)
  • 1 चम्मच घी (Ghee)

मक्की का ढोकला बनाने की विधि:

तो चलिए राजस्थान के फेंमस नाश्ता मक्की का ढोकला को बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके फॉलो कीजिएगा।

डो को रेडी करें:

मक्की के ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले 1 कप मक्की की आटा (कॉर्न का आटा), 4 बड़े चम्मच बेशन, 2 बड़े चम्मच गेहू के आटा, क्रश किया हुआ 2-3 चम्मच मटर, बारीक कटा हुआ 1/4 कप से थोड़ा कम मेथी, 2-3 चम्मच कटा हुआ धनिया, 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 1/2 चम्मच अजवाइन को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा।

अब आप इसमे मसालों को ऐड कर दीजिएगा जिसमे 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक, 1/4 चम्मच हिंग, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 4 कप दही और 1 चम्मच घी को डालकर इसे अच्छे से हाथों से मिला लीजिएगा।

Makki ka dhokla recipe in hindi
– Makki ka dhokla recipe in hindi

जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तब आप इसमे थोड़ा पानी को डालकर सख्त डो बना लीजिएगा। बीच मे आप इसे थोड़ा घी को ऐड करके इसका एक अच्छा स कडा डो बना लीजिएगा। उसके बाद इसे 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें।

Makki ka dhokla recipe in hindi

ढोकला को रेडी करें:

जब आपका डो अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इसका लोई बना कर ढोकला को बना लीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले आप अपने हाथों मे घी को लगाकर थोड़ा डो को लेकर उसे अपने दोनों हाथों से अच्छा स गोल बना लीजिएगा। उसके बाद आप इसमे बीच मे अपने उंगली से होल कर दीजिएगा। ऐसे ही सभी ढोकला को रेडी कर लीजिएगा। यह शरदियों मे सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला है और साथ ही मे इसे बनाना भी आसान होता है।

Makki ka dhokla recipe in hindi

ढोकला को स्टीम करें:

जब आपका ढोकला रेडी हो जाए तब आप इसे फ्राई करने के बजाय इसे आप स्टीम कर लीजिएगा। इसे स्टीम करने के लिए

आप सबसे पहले स्टीम वाले वर्तन मे इसे घी के साथ बर्तन को अच्छे से ग्रीश कर लीजिएगा। अब आप इन ढोकले को स्टीम के बर्तन मे रख दीजिएगा। अब आप एक बर्तन मे पानी को अच्छे से उबाल दीजिएगा। उसके बाद आप इन बर्तन मे स्टीम के बर्तन मे रख दीजिएगा। और इसे आप मीडियम आंच पे कम से कम 20-25 मिनट के लिया स्टीम कर लीजिएगा।

अगर आपके पास स्टीम वाला बर्तन नहीं है तो आप किसी नॉर्मल बर्तन मे भी इसे स्टीम कर सकते हैं। अब आप इसे 20 मिनट बाद ढोकले मे चाकू को घोंप करके चेक कर लें। अगर ढोकला चाकू मे चिपक जाए तो इसका मतलब की यह अभी नही पका है इसे कुछ देर और पका लें।

Makki ka dhokla recipe in hindi
– Makki ka dhokla recipe in hindi

तड़का लगा लें:

अब जब आपका ढोकला बनकर पक कर रेडी हो जाए। तब आप इसे किसी बर्तन मे निकाल दें और इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तब आप इसमे तड़का लगा लीजिएगा। तड़का लगाने के लिए

आप सबसे पहले 2 चम्मच घी को गरम कर उसमे 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच राई, 1/4 चम्मच हिंग और 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल को डालकर इसे चलाते हुए भून लीजिएगा। उसके बाद आप इसमे फ्रेश करी पत्ता को डालकर मिक्स कर लें। फिर उसमे थोड़ा लाल मिर्च पाउडर, व ढोकला को डालकर इसे चला कर इसे तेज आंच पे टॉस कर दें। अब आपका ढोकला बनकर रेडी हो गया है।

Makki ka dhokla recipe in hindi

सर्व करें:

अब जब आपका ढोकला अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इसे टोमॅटो केचप और हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इसे सर्व करने से पहले थोड़ा बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता को डाल सकते हैं। अब आप इसे सर्व कर अपने परिवार के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। इसे सुबह या शाम के नाश्ते मे चाय के साथ खा सकते हैं।

Makki ka dhokla recipe in hindi
– Makki ka dhokla recipe in hindi

टिप्स:

  • डो बनाते समय उसमे बाइंडिंग के लिए इसमे 2 बड़ा चम्मच गेहू के आटे को जरूर डलिएगा।
  • सभी मसालों को डालने के बाद इसका डो बनाने के लिए आप इसे घी के अलावा तेल को भी डाल सकते हैं।
  • इसमे आप बेकिंग सोडा के जगह इनो को भी डाल सकते हैं। या फिर बेकिंग सोडा को स्किप कर सकते हैं।
  • डो को थोड़ा कडा ही बनाइएगा।
  • डो को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दीजिएगा।
  • ढोकला को बनाने से पहले अपने हाथों मे तेल या घी जरूर लगा ले ताकि यह आपस मे चिपके न।
  • अब आप इसे स्टीम वाले बर्तन या प्लेट मे स्टीम कर सकते हैं।
  • या फिर आप इसे फ्राई कर सकते हैं।
  • स्टीम किए हुए ढोकला को आप चाहे तो ऐसे ही सर्व कर सकते हैं या फिर इसे तड़का लगा कर सर्व कर सकते हैं।
  • इसे सर्व करने के बाद ऊपर हरी धनिया का गार्निश करना न भूलें।

इसे भी पढे : Chana Dal Ka Nasta: गेहूं के आटे और चने की दाल से बनाएं बिना तेल का स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता, जाने विधि

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे