Kchre Ki Sabji:राजस्थानी स्पेशल काचरे की सब्जी, झटपट बनाये अपने घर पर!

Kchre Ki Sabji Recipe in Hindi : हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए पोस्ट मे आपका स्वागत है। क्या आप भी अपने पेट के रोगों से हैं परेशान जिसकी वजह से आप कोई चटपटी सब्जी नहीं खा पा रहे हैं? क्या आप भी एक ही सब्जी खा-खा के ऊब गए हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

तो दोस्तों आप थोड़ा सोच कर देखिए जब आप काम से ठके प्यासे घर लौटे हों और टेबल पे एक चटपटी और सेहतमंद सब्जी रखी हो जिसे देखने के बाद आप अपने सभी थकान को भूल जाएँ।  तो आज मैं ऐसे ही कुछ खास रेसिपी के साथ आई हूँ जिसे खाने के बाद आप सब कुछ भूल जाने वाले हैं। जो खाने मे भी स्वाद से भरपूर होती है.

इसके साथ ही मे आपके सेहत का भी खासकर पेट से संबंधित रोगों का बहुत ख्याल रखती है। और उस सब्जी का नाम है कचरी जो की राजस्थान की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सब्जियों मे से एक है।इसे आज हम नानी और दादी के स्टाइल  मे बनाएंगे। जो कुछ बेसिक मसलों के साथ और बेहद आसान तरीके से बनकर रेडी हो जाती है। तो चलिए बिना देर किए इस रेसिपी को शुरू करते हैं।

कचरी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

  • 250 ग्राम कचरी
  • 6-8 लहसुन की कलियाँ
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच सरसों के दाने
  • 1 चम्मच जीरा
  • ¼ चम्मच हिंग
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 2-3 टेबल स्पून तेल
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

कचरी की सब्जी बनाने की विधि:

इस चटपटी और टेस्टी कचरी की सब्जी को बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

कचरी को रेडी करें:

इस चटपटी सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले कचरी को अच्छे से साफ और कट करके रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले 250 ग्राम कचरी को लेकर उसे सबसे पहले अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। फिर उसे चाकू के मदद से उसके सभी छिलके को उतार दीजिएगा।

दोस्तों यह कचरी आपको मार्केट मे कई प्रकार की जैसे हरी, सुनहरा, छोटा और बड़े मे आसानी से मिल जाती है। लेकिन स्वाद सभी कचरी का एक समान हल्का खट्टा पन ही होता है।

कचरी को आयुर्वेदा मे वरदान माना जाना जाता है। इसे आप खासी जुखाम और कब्ज के समय ले सकते हैं। आप सभी कचरी को चाकू के मदद से ही अच्छे से छील लीजिएगा।

कचरी को कट कर लें:

जब आप सभी कचरी को अच्छे से छील के साफ कर लें तब आप इसे कट कर लीजिएगा। इसे कट करने के लिए आप सबसे पहले इसे बीच से कट कर के एक 2-4 भाग मे लंबे लंबे भागों मे काट दीजिएगा। इसके बीज को आप निकाल के न फेके।

Kchre Ki Sabji

ध्यान रहें: जब आप कचरी को कट कर रहे हो तब आप इसे थोड़े से चख लीजिएगा। क्योंकि कभी कभी कचरी बहुत ही कड़वी निकल जाती है जिससे आपकी पूरी सब्जी खराब हो सकती है।

दोस्तों आपको जानकार हैरानी होगी इसे आयुर्वेदा मे बहुत ही ज्यादा स्वस्थ माना गया है। क्योंकि यह पेट के रोगों के लिए एक संजीवनी बूटी है।  बहुत जगहों पे इसे धूप मे 3-4 दिन सूखा कर इसे खटाई पाउडर के रूप मे भी यूज करते हैं।

लहसुन और मिर्च का पेस्ट बना लें:

अब जब आप अपने सब्जी को अच्छे से कट कर रेडी कर लें तब आप उसके बाद सब्जी को बनाने के लिए कुछ मसालों और कुछ पेस्ट को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले 6-8 लहसुन की कलियाँ और 3-4 हरी मिर्च को ले लीजिएगा। फिर आप उसे मिक्सी मे डाल कर केवल दरदरा कर लीजिएगा। इसमे आप पानी का इस्तेमाल मत कीजिएगा।

Kchre Ki Sabji

तड़का लगा लें:

जब आपकी सभी सामग्री रेडी हो जाए तब आप सब्जी को पका लीजिएगा। जिसे पकाने के लिए आप सबसे पहले उसमे तड़का लगा लीजिएगा। जो हर सब्जी की जान होती है। जिसके लिए आप सबसे पहले कढ़ाई को गैस पे रखकर अच्छे से गरम कर लें फिर आप उसमे 3-4 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लें।

Kchre Ki Sabji

जब आपका तेल गरम हो जाए तब आप उसमे 1 चम्मच जीरा को डालकर हल्की आंच पे थोड़ा तड़का लीजिएगा। जैसे ही जीरा तड़कने लगे तब आप उसमे 1 चम्मच सरसों के दाने को डालकर इसे भी अच्छे से भून लीजिएगा।

मिर्च के पेस्ट को ऐड करें:

जब आप अच्छे से तड़का लगा लीजिएगा। तब आप तड़का लगाते समय आप उसमे ¼ चम्मच हिंग को डालना मत भूलिएगा जो आपके पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

जब हिंग और सरसों अच्छे से भून जाए तब आप उसमे दरदारा पीसी हुई लहसुन और मिर्च के पेस्ट को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से पका लीजिएगा। उसके लिया आप इसे ढक कर धीमा आंच पे कम से कम 1-2 मिनट के लिए पका लीजिएगा।

मसालों को ऐड करें:

जब आपके मिर्च और लहसून अच्छे से भून जाए तब आप इसमे कुछ बेसिक मसालों को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले इसमे 1 चम्मच दरदरा कुटा हुआ सौंफ, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे ½ कप पानी को डालकर इसे अच्छे से मिला इसे पका लीजिएगा। मसाले को धीमी आंच पे कम से कम 2-3 मिनट तक पका लीजिएगा।

Kchre Ki Sabji

ध्यान रहें: जब आप  कभी भी मसालों को ऐड करें तब आप उस समय अपने गैस को धीमा ही रखें। ताकि आपकी सब्जी जल न पाए।

कचरी को ऐड करें:

जब आपकी सभी मसाले अच्छे से पक जाए तब आप इसमे सभी कटी हुई कचरी को डाल दीजिएगा। और इसे अच्छे से मसालों के साथ मिक्स कर लीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे अपने स्वाद अनुसार नमक को डाल दीजिएगा।

Kchre Ki Sabji

अब आप इसे धीमा गैस पे ढक कर कम कम 4-5 मिनट पका लीजिएगा। और इसे बीच-बीच मे चलाते भी रहिएगा।

चेक करें:

जब आपकी सब्जी 4-5 मिनट पक जाए तब आप अपनी सब्जी को चेक कर लीजिएगा की यह सॉफ्ट हो चुकी है या नहीं। इसे चेक करने के लिए आप किसी चम्मच से कचरी को दबा कर देख लें की कचरी का टुकड़ा आराम से कट रहा है या नहीं। अगर आराम से कट रहा है तब इसके मतलब की आपकी सब्जी पक चुकी है। अगर नहीं तो उसे थोड़ी देर और धीमी आंच पे पका लीजिएगा।

सर्व करें:

जब आपकी सब्जी अच्छे से पक गई हो तब आप इसमे बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दीजिएगा। इसे अब आप सर्व कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। इसे आप एक बार बनाने के बाद 2 दिन तक आराम से खा सकते हैं। इसे आप छोटे सफर मे भी ले जा सकते हैं।

Kchre Ki Sabji

टिप्स (Kchre Ki Sabji):

  • कचरी के छिलके को आप चाकू के मदद से निकालें क्योंकि इसके छिलके मोटे होते हैं।
  • इसे काटते समय इसे चखना न भूलें। ताकि यह कड़वा है तो नहीं है।
  • अगर आपके पास मिक्सी नहीं है तो आप लहसुन और प्याज को सिलबट्टे पे बिना पानी के दरदरा कर सकते हैं।
  • मसालों को ऐड करते समय गैस को धीमा रखें।
  • रंग को बैलन्स करने के लिया ही आप इसमे कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको भी मसाला खाने के बाद गले मे जलन और एसिडिटी होती है तो आप मसालों को पानी के साथ ही पका लीजिएगा।
  • अगर आपके पास धनिया नहीं तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।

तो यह झटपट और बेहद आसान तरीके से आपकी कचरी की सब्जी बन कर रेडी है। जिसे खाने के बाद आप इसे अपने डाइट मे जरूर शामिल करने वाले हैं और अपनी उँगलियाँ चाट कर खाने वाले हैं।

इसे भी पढ़े :- Lauki ka Nashta: जब नाश्ते में खाना हो कुछ चटपटा और टाइम न हो, तो तुरंत बनाये यह लौकी का नास्ता!

कचरी खाने के फायदें:

आपको जानकार हैरानी होगी की कचरी जो राजस्थान मे सबसे अधिक बनाई जाने सब्जी है। इसे खाने से आपके शरीर के कई रोग युही दूर हो जाएंगे। कचरी एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन सामग्री से भरा होता है। इसमे बीटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपको बिमरियों से दूर और आपके रोग प्रतिरोधक की छमता को बढ़ाता है। इसमे कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको कब्ज, अपच, और सभी पेट से संबंधित बीमारियों से दूर रखती है। साथ ही मे यह खासी जुकाम मे भी काफी मददगार होता है। यह त्वचा संबंधी जैसे फोड़े, खुजली जैसे संबंधित परेशानियों को भी दूर करता है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे