Aloo Pizza Easy Recipe: झटपट कच्चे आलू से बनाएं पिज्जा नाश्ता, अब बच्चों के लिए टिफिन और नाश्ता होगा मिनटों में तैयार

Aloo Pizza Easy Recipe: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है? क्या आप भी सुबह जल्दी नही उठ पाते हैं जिससे बच्चे स्कूल के लिए लेट हो जाते हैं? क्या आप भी कम समय मे बच्चों के लिए झटपट से नाश्ता व टिफिन बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाल है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Aloo Pizza Easy Recipe

दोस्तों छुट्टियों के बाद जब बच्चों का स्कूल खुलता है तब बच्चों के आदत के साथ हमारे भी आदत बिगड़ गए होते हैं। जिसके वजह से हम जल्दी सुबह नही उठ पाते है और बच्चों को टाइम से टिफिन व नाश्ता नही दे पाते हैं। जो की बच्चों के हेल्थ के लिए सही नही होता है। जिसके लिए आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसे नाश्ता की रेसिपी को लेकर आई हूँ जिसे आप सुबह कम समय और कम लागत मे बना सकते हैं।

इसकी खास बात यह है की यह केवल कुछ ही चीजों से बनकर रेडी हो जाता है, जिसके लिए आपको अलग से कोई पहले तैयारी करनी नही पड़ती है। इस रेसिपी को आप केवल आलू प्याज के साथ कुछ मसालों से ही रेडी करने वाले हैं। चुकी यह देखने मे कुछ पिज़्जे की तरह होता है तो बच्चे इसे बहुत ही चाव से खाने वाले हैं। जो खाने मे टेस्टी और हेल्दी भी होता है। तो चलिए बिना देरी किए इस रेसिपी को बनाते हैं।

सामग्री :

  1. आलू – 3 (मध्यम आकार के)
  2. प्याज – 1 (मध्यम आकार का)
  3. चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
  4. जीरा – 1 चम्मच
  5. नमक – स्वाद अनुसार
  6. धनिया पाउडर – 1/4 चम्मच
  7. जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
  8. काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी
  9. कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच (वैकल्पिक: मैदा)
  10. तेल – 1 चम्मच (पकाने के लिए)

आलू का नाश्ता बनाने की विधि:

इस पिज्जा जैसे दिखने वाले आलू के नाश्ते को झटपट से बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

आलू को ग्रेड कर लें:

चुकी हम यहाँ आलू के नाश्ते को बना रहे हैं तो आप सबसे पहले इसमे लगने वाले आलू को अच्छी तरह से रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Pizza Easy Recipe
– Aloo Pizza Easy Recipe

आप सबसे पहले 3 आलू को लेकर उसे अच्छे से छील दीजिएगा। फिर आप उसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर दीजिएगा। जब यह अच्छे से साफ हो जाए तब सभी आलू को आप ग्रेड कर लीजिएगा। और फिर से आप आलू के ग्रेड को पानी से 3-4 बार साफ धो लीजिएगा।

प्याज को ऐड करें:

जब आप अपने आलू को अच्छे से साफ कर लीजिएगा। तब आप इसमे प्याज को ऐड कर लीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले सभी आलू को अच्छे से निचोड़ कर किसी दूसरे कटोरी मे रख दें। फिर आप एक प्याज को लेकर उसे छील कर उसे भी आलू के तरह ही ग्रेड कर आलू मे मिला दीजिएगा।

मसालों को ऐड करें:

अब जब आपका प्याज और आलू अच्छे से आपस मे मिल जाए तब आप इसमे कुछ साबुद मसालों को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Pizza Easy Recipe

आप सबसे पहले इसमे 1 चम्मच चिली फ्लेग, 1 चम्मच जीरा, स्वाद अनुसार नमक, 1/4 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच जीरा पाउडर, 1 पिन्च ब्लैक मिर्च पाउडर को डालकर इसे अच्छे से हल्के हाथों से मिला लीजिएगा।

कॉर्न फ्लोर को ऐड करें:

जब आप आलू और मसालों को आपस मे अच्छे से मिला लें तब आप इसमे बाइंडिंग के लिए कॉर्न फ्लोर को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Pizza Easy Recipe

आप 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर को लेकर मिक्सर मे मिला दीजिएगा। अगर आपके पास कॉर्न फ्लोर न हो तो आप मैदा भी ले सकते हैं। इसे कुछ देर अच्छे से मिक्स करते रहिएगा।

नाश्ते को पका लें:

अब जब आपका आलू प्याज का मिक्सर अच्छे से रेडी हो जाए तब आप इसे पका लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Pizza Easy Recipe

आप सबसे पहले एक पैन को लेकर उसमे 1 चम्मच तेल को ऐड कर उसे अच्छे से फैला दीजिएगा, और तेल को अच्छे से गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब आप इसमे मिक्स आलू का 1/2 हिस्से पैन मे डाल दीजिएगा।

अब आप इसे पलटे के मदद से अच्छे से पैन के चारों तरफ फैला लीजिएगा। अब आप इस नाश्ते को सही से पकाने के लिए गैस के आंच को लो कर इसे ढक कर कम से कम 3-4 मिनट के लिए पका लीजिएगा।

नाश्ते को पलट कर पका लें:

अब आप 4 मिनट बाद पैन के ढक्कन को हटा कर उसे पलटे के मदद से आराम से दूसरी तरफ पलट दीजिएगा। और इसे पलटने के बाद आप इसे फिर से ढक कर कम से कम 3 मिनट के लिए धीमी आंच पे पका लीजिएगा।

Aloo Pizza Easy Recipe

अब आप पैन के ढक्कन को हटा कर फिर से 1 मिनट के लिए पका लीजिएगा। अब इसे पलट कर दुसरे तरफ भी 1 मिनट के लिए पका लीजिएगा। इसे हल्का ब्राउन होने तक उलट-पलट कर पका लीजिएगा। ऐसे ही बाकी के मिक्सर से भी नाश्ते को बना कर पका लीजिएगा।

सर्व करें:

Aloo Pizza Easy Recipe

अब आपका नाश्ता पूरी तरह से बनकर रेडी हो चुका है। जो दिखने मे बिल्कुल पिज्जा की तरह लगता है। अब आप इसे अपने अनुसार पिसेस मे कट करके बच्चों या बड़ों को भी सर्व कर सकते हैं। आप इसे सुबह या शाम के नाश्ते मे भी दे सकते है। और आप इसे अच्छे से ठंडा कर बच्चों को लंच बॉक्स मे भी दे सकते हैं। आप इसे टोमॅटो केचप या हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

इसे भी पढे : Bread Potato Cheese: बच्चों के टिफिन के लिए झटपट ब्रेड नाश्ता, एक बार खिला के तो देखिए बच्चे रोज यही मागेंगे

टिप्स:

  • आप इसमे लगने आलू प्याज की मात्रा को अपने अनुसार कम बेसी कर सकते हैं।
  • आप इस आलू को अच्छे से ग्रेड करने बाद इसे जरूर से निचोड़ दीजिएगा। ताकि उसमे से सारा एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाए और यह सही से पक जाए।
  • आप इसमे चाट मसाला, मैगी मसाला को भी ऐड कर सकते हैं अगर आप मसालों को पसंद नही करते हैं तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास कॉर्न फ्लोर(भुट्टा का आटा) नही है तो आप मैदा भी ले सकते हैं।
  • अब आप अपने अनुसार मिक्सर को लेकर पैन मे अच्छे से मोटाई मे फैला दीजिएगा।
  • नाश्ते को आप दोनों साइड उलट पलट कर अच्छे से पका लीजिएगा।
  • अब आप इसे अपने हाथों से पिसेस मे कट कर सर्व कर दीजिएगा।

अगर आप भी चाहते हैं की आपके बच्चे टिफिन और लंच पूरी तरह से सफा चट कर दें तो आप इस कच्चे आलू के नाश्ते को अपने घर जरूर से बनाइएगा। और अपना अनुभव, सुझाव के साथ ही साथ अपना स्वाद भी हमारे साथ जरूर से साझा कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे