Chane ka Saag Recipe :बिहार और उत्तर प्रदेश की पारंपरिक पौष्टिक डिश, चने के साग की रेसिपी

Chane ka Saag Recipe : हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी हरी सब्जियों के सब्जी खाना पसंद करते हैं? क्या आप भी चने के साग को अपने घर पे बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, ठंड का मौसम चल रहा होता है। तब मार्केट और खेतों मे तरह तरह की हरी-हरी सब्जियाँ मिलती हैं। जिससे एक से बढ़के एक सब्जियाँ बनती हैं। जिसके लिए आज मैं आप लोगों के लिए चने के साग की ऐसी रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रचलित सब्जियों मे से एक है। जिसे आप एक बार खाने के बाद भूलने वाले नहीं। तो चलिए बिना देरी किए इस चने के साग को बनाते हैं।

चने का साग बनाने के लिए सामग्री-

  1. चने का साग – 400 ग्राम
  2. बथुआ – 400 ग्राम
  3. पालक – 200 ग्राम
  4. टमाटर – 4 बड़े (उबालने के लिए)
  5. पानी – 1/2 कप
  6. सरसों का तेल – 3 चम्मच
  7. लहसुन की कलियां – 8-10 (बारीक कटे या कुचले हुए)
  8. प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  9. हींग – 1/2 चम्मच
  10. हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  11. मक्के का आटा – 1 बड़ा चम्मच (भुना हुआ)
  12. नमक – स्वाद अनुसार

सर्व करने के लिए:

  • मक्के की रोटी या चावल

साग को साफ कर लें:

Chane ka Saag Recipe

चने की साग को बनाने के लिए सबसे पहले आप, 400 ग्राम चने के साग, 400 ग्राम बथुआ और 200 ग्राम पालक को लेकर उसे अच्छे से 2-3 बार पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। जिससे की उसमे मौजूद धूल मिट्टी सब साफ हो जाएं।

साग को पका लें:

Chane ka Saag Recipe

चने का साग, बथुआ और पालक को साफ करने के बाद उसमे से सारे मोटे डंठल को कट कर निकाल दीजिएगा। फिर आप एक गहरी कढ़ाई मे पालक, चने और बथुआ को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसमे 1/2 कप पानी को ऐड कर व ढक कर 5-7 मिनट आराम से पका लीजिएगा।

टमाटर को बॉइल कर लें:

Chane ka Saag Recipe

जब तक आपका साग पक रहा हो, तब तक आप 4 बड़े टमाटर को लेकर उबाल लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप टमाटर के निचे के हिस्से को कटकर उन्हे बड़े बर्तन मे पानी के साथ उबाल लीजिएगा। टमाटर को उबलने के बाद आप इन्हे ठंडा कर इनके छिलके को निकाल दीजिएगा।

साग और टमाटर को ग्राइन्ड कर लें:

Chane ka Saag Recipe

जब आपका साग अच्छे से पक जाए, तब आप पालक को किसी छलनी वाले बर्तन मे रख दीजिएगा। जिससे कई साग मे मौजूद एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। जब साग अच्छे से ठंडा हो जाए, तब आप सभी साग को मिक्सर मे बारीक ग्राइन्ड कर लीजिएगा। साग को ग्राइन्ड करने के बाद टमाटर को भी अच्छे से ग्राइन्ड कर लीजिएगा।

लहसुन और प्याज को पका लें:

Chane ka Saag Recipe

अब जब आपका साग और टमाटर पीस जाए, तब आप साग को बना लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक कढ़ाई मे 3 चम्मच सरसों के तेल को ऐड कर उसमे 8-10 लहसुन की कलियों को लाइट ब्राउन होने तक पका लीजिएगा। फिर आप 1/2 चम्मच हिंग और बारीक कटा हुआ 1 प्याज को ऐड कर ब्राउन होने तक पका लीजिएगा।

साग के पेस्ट को ऐड करें:

Chane ka Saag Recipe

अब आप कढ़ाई मे टमाटर के पेस्ट को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसे ढककर 5-8 मिनट पका लीजिएगा। जिससे की टमाटर अच्छे से पक जाए और गाढ़ा हो जाए।

जब टमाटर पक कर गाढ़ा हो जाए, तब आप इसमे 1 चम्मच हल्दी पाउडर और साग के पेस्ट को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे चलाते हुए कम से कम 5 मिनट पका लीजिएगा।

मक्के के आटे को ऐड करें:

Chane ka Saag Recipe

अब सबसे जरूरी चीज यानि 1 बड़ा चम्मच रोस्टेड मक्के के आटे को ऐड कर दीजिएगा। जिससे आपका चने का साग पकने के बाद ज्यादा पानी नही छोड़ेगा। इसी के साथ आप इसमे स्वाद अनुसार नमक को भी ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे मिक्स कर अच्छे से 4-5 मिनट पका लीजिएगा।

सर्व करें:

Chane ka Saag Recipe

अब आपका हेल्दी और टेस्टी चने के साग की सब्जी बनकर रेडी हो जाएगी। जिसे आप 1-2 दिन आराम से खा सकते हैं। चने के साग को आप मक्के की रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर इन्जॉय कर सकते है। जो की खाने मे काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। जिसे बिहार और उत्तरप्रदेश मे बहुत चाव से खाया जाता है।

इसे भी पढ़े :-Mooli Tamatar Ki Chutney : पेट की ठंडक बनाए रखने के लिए बनाये पौष्टिक मुली और टमाटर की चटनी

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे