Tasty Suji Dhokla: इस तरह बनाये सूजी का टेस्टी और आसान नाश्ता, एक बार बना के तो देखो आप रोज़ बनाकर खाएंगे

Tasty Suji Dhokla Recipes In Hindi :हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी बिना तेल वाले नाश्ते को पसंद करते हैं? क्या आप भी अपना डाइट पे हैं और आप एक हेल्दी और सब्जियों से भरा हुआ नाश्ता के तलाश मे हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों अगर आप जिम करते हैं या फिर आप अपने सेहत का बहुत जीदा ख्याल रखते हैं। तो आपको अधिक तेल वाले नाश्ते व सब्जियों को अवॉइड करना चाहिए। और सब्जियों से भरे हुए नाश्ते का सेवन करना चाहिए। हेल्दी नाश्ता हर एक लिए बहुत ही जरूरी होता है। आज कुछ लोग सुबह-सुबह के जल्दी मे बिना नाश्ता किए काम पे चले जाते हैं।जिससे उनका मन कामों मे नही लगता और शरीर मे फुर्ती भी नही रहती है।

जिसके लिए आज मैं आप लोगों के लिए सूजी से बनने वाले एक ऐसे नाश्ते को लेकर आई हूँ जिसे आप कम लागत और कम समय मे आसानी से बना सकते हैं। और इस रेसिपी का नाम है सूजी ढोकला का सैंडविच इसकी खास बात यह है की यह बिना तेल के और सब्जियों से से भरा हुआ होता है, और इसका टेस्ट है वॉव। जिससे यह बहुत ही हेल्दी हो जाता है। तो चलिए बिना देरी किए इस बिना तेल वाले नाश्ते को झटपट से बनाते हैं।

सूजी ढोकले सैंडविच के बनाने के लिए सामग्री –

बैटर के लिए:

  • 1 कप सूजी (रवा)
  • 1/2 कप फ्रेश दही
  • 1/2 कप पानी
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 नींबू का रस
  • 1/2 चम्मच इनो

मसालों के लिए:

  • 2 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
  • 1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • 1/2 कप मटर
  • 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 10-12 बीन्स (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच राई के दाने
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच आमचूर पाउडर
  • 2 चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता
  • बटर और तेल (मसाला भूनने के लिए)

तड़के के लिए:

  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई के दाने
  • 1 चम्मच सफेद तिल
  • करी पत्ता
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ता
  • थोड़ी हींग
  • थोड़ी घिसी हुई अदरक
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

बिना तेल वाले सूजी ढोकले सैंडविच के बनाने की विधि:

अगर आप भी सुबह मे जल्दी-जल्दी बच्चों के लिए नाश्ता बनाना चाहती हैं वह भी बिना तेल के तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

बैटर को रेडी करें:

इस सूजी के नाश्ते को बनाने के लिए आप सबसे पहले इसमे लगने वाले सूजी के बैटर को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक कप अच्छी साफ सुथरी कोई भी सूजी ले लीजिएगा। फिर आप इसमे 1/2 कप फ्रेश दही को ऐड कर दीजिएगा। अब आप दही को सूजी के साथ अच्छे से थोड़ा मिला लें।

Testy Suji Dhokla

अब आप इसमे 1/2 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा, अब आप इसे अच्छे से मिला लीजिएगा। जब यह अच्छे से मिल जाए तब आप इसमे स्वाद अनुसार नमक को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इस बैटर को हल्का खट्टा बनाने के लिए आप इसमे 1 नींबू का रस मिला कर अच्छे से फेट लीजिएगा। अब आप इसे रेस्ट करने के लिए कम से कम 10-15 मिनट के लिए छोड़ दीजिएगा।

मसालों को रेडी करें:

अब जब तक आपका बैटर रेस्ट कर रहा हो तब तक आप इसमे लगने वाले मसाले या स्टफिंग को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले आप इसमे लगने वाली सामग्री 2 उबले हुए आलू, 1/2 शिमला मिर्च, 1 प्याज, 1 गाजर, 1/2 कप मटर, 3-4 हरी मिर्च, 10-12 बीन्स को ले लीजिएगा। और इन सभी को आप अच्छे से बारीक चॉप कर दीजिएगा। जैसा आप भाजी बनाते हैं वैसे ही सभी सब्जियों को अच्छे से चॉप कर दीजिएगा।

अब आप मसाला को बनाने के लिए एक कढ़ाई को गरम कर लें फिर आप इसमे थोड़ा बटर को ऐड कर गरम कर लें। और बटर के साथ ही आप थोड़ा तेल को भी ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे गरम होने के बाद इसमे थोड़ा 1/2 चम्मच जीरा व 1 चम्मच राई के दाने को डालकर थोड़ा भून लें।

Testy Suji Dhokla

अब आप इसमे चॉप किया हुआ प्याज को डालकर थोड़ा भून लीजिएगा, अब आप इसमे बाकी के सब्जियों आलू और मटर को छोड़कर सभी को ऐड कर दीजिएगा और इसे अच्छे से थोड़ा भून लीजिएगा। अब आप इसमे लास्ट मे अदरक लहसुन का पेस्ट ऐड कर इसे तब तक पकाएं जब तक की अदरक और लहसुन का कच्चा पण खत्म न हो जाए।

अब आप इसमे स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच आमचूर, 2 चम्मच पाव भाजी मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालकर इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। अब आप इसमे मटर को डालकर थोड़ा रोस्ट कर लें, और साथ ही मे मैश किया हुआ आलू को डालकर इसे अच्छे से पका लीजिएगा। और इन्हे आपस मे अच्छे से मैशर के सहायता से मैश कर लीजिएगा। अब आप इसमे बारीक कट आहुआ धनिया पत्ता को ऐड कर दीजिएगा। और अब आपका मसाला बनकर रेडी हो चुका है।

सूजी नाश्ते को रेडी करें: :

अब जब आपका मसाला अच्छे से बनकर रेडी हो चुका है तब आप सूजी को स्टीम कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले सूजी के नाश्ते को अच्छे से रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई मे पानी को ढक कर रख दें ताकि वह अच्छे से गरम हो जाए। जब तक आपका पानी गरम हो रहा है तब तक आप सूजी के बैटर को स्टीम करने के लिए अच्छे से मसालों के साथ रेडी कर लीजिएगा।

Testy Suji Dhokla

सबसे पहले आप बैटर को लेकर उसे अच्छे से फिर से फेट लें। अब आप इसमे 1/2 चम्मच इनो ऐड कर इसे आपस मे मिला लें। इसे स्टीम करने के लिए आप बेकिंग तीन को लेकर उसमे बटर को अच्छे से लगा दीजिएगा। फिर आप इसमे सभी बैटर को डाल कर इसे अच्छे से फैला दीजिएगा।

ध्यान रहें: बेकिंग तीन थोड़ा बड़ा और चौड़ा हो नही तो आप इसे 2 से 3 बार मे बना सकते हैं अपने तीन के हिसाब से।

अब आप सूजी के बैटर के ऊपर मसाला को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले मसाले को कढ़ाई मे ही अच्छे से हाथों की मदद से फ्लैट कर लीजिएगा। और धीरे-धीरे इसे सूजी के ऊपर फैला दीजिएगा। जिससे आपका मसाला या स्टफिंग सूजी मे नही डूबेगा। अब आप उसके ऊपर बाकी के बैटर को डालकर इस मसाले को अच्छे से ढक दीजिएगा।

स्टीम करें:

अब जब आपका नाश्ता का सभी लेयर अच्छे से बनकर रेडी हो चुका हो तब आप इसे स्टीम कर लीजिएगा। जब आपका पहले से रखा पानी अच्छे से गरम हो जाए तब आप इस बेकिंग तीन को कढ़ाई मे स्टैंड के ऊपर रख दीजिएगा। और इसे ढक कर कम से कम 20 मिनट के लिए स्टीम कर लीजिएगा।

Testy Suji Dhokla

तड़के को रेडी करें:

अब 20 मिनट बाद आपका सूजी ढोकला सैंडविच का नाश्ता बनकर अच्छे से रदी हो चुका है। अब आप इसे सर्व करने लिए एक अच्छा स व स्पेसल तड़का को बना लीजिएगा। जिसके लिए

Testy Suji Dhokla

आप एक कढ़ाई को लेकर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें, फिर इसमे राई के दाने, सफेद तिल, करी पत्ता, बारीक कटी हुई धनिया, थोड़ी हिंग, थोड़ी घिसी हुई अदरक और हरी मिर्च को डालकर इसे थोड़ा भून लें। और लास्ट मे थोड़ा पानी को डालकर आप इस तड़के को सैंडविच के ऊपर डाल दीजिएगा।

सर्व करें:

तड़के को लगाने के बाद आपका सैंडविच ढोकला सर्व करने के लिए रेडी है। आप इस नाश्ते को बच्चों को लंच बॉक्स, या फिर सुबह शाम के चाय के साथ से सकते हैं। जिसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपका मन कामों मे लगा रहता है। जो आपके बॉडी के लिए एकदम परफेक्ट नाश्ता है। क्योंकि इस्म न है तेल और है तो भरपूर मात्रा मे सब्जी।

Testy Suji Dhokla

इसे भी पढ़े :- Instant Rava Uttapam: मिनटों में बनाएं सूजी का चटपटा और मजेदार नाश्ता,स्वाद और सेहत का अनोखा मेल

टिप्स:

  • सूजी के बैटर को थोड़ा खट्टा रखने के लिए आप इसमे नींबू के रस को ऐड कर सकते हैं या फिर आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  • सूजी के बैटर को रेस्ट करने के लिए कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिएगा।
  • अगर आपके पास मटर नही है तो आप फ्रोजन मटर को लेकर उसे कुछ देर पानी मे भिगो दीजिएगा।
  • स्टफिंग को बनान के लिए आप इसे लगातार सब्जियों को ऐड करते उए चलाते रहिएगा। नही तो आपका मसाला नीचे से लगने लगेगा।
  • स्टफिंग को पकाने के बाद इसे अच्छे से मैश कर दीजिएगा, ताकि यह सूजी मे अच्छे से सेट हो जाए।
  • सूजी के बैटर मे इनो तभी ऐड करें जब आप इसे स्टीम करने वाले हों।
  • बेकिंग टीन मे पहले आधे बैटर को डालकर उसके ऊपर स्टफिंग को फैला कर उसके ऊपर बाकी के बैटर को डालकर ही इसे स्टीम करिएगा।
  • मसालों को ऐड करने से पहले इसे मसालों को हाथों से थोड़ा-थोड़ा फ्लैट कर लीजिएगा। फिर इसे वैसे ही बैटर के ऊपर रख दीजिएगा।
  • इसे पकने के बाद आप इसके ऊपर तड़का को लगा कर सर्व कर सकते हैं।
कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे