Gilki Ki Sabji: इस तरह बनाये गिलकी की सब्जी, लोग उगलिया चाटते फिरेंगे!

Gilki Ki Sabji Recipe in Hindi : हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी हरी सब्जियों के खाने का सौख रखते हैं? क्या आप भी मसाले खा-खा के ऊब गए हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

मसलेदार सब्जियां किसे अच्छा नहीं लगती। क्योंकि यह खाने मे बेहद स्वादिस्त और लजीज होती है। लेकिन क्या आप लोगों को पता है यह मसाले आपके शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। खासकर आपके पेट से संबंधित रोगों को जन्म देते हैं। तो इन मसालों वाली सब्जी को अवॉइड करने के लिए आज मैं एक ऐसे सब्जी की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो बिना मसालों के भी बेहद स्वादिस्त लगती है, साथ ही मे यह आपके सेहट का भी पूरा ध्यान रखती है।

उस खास और सेहतमंद सब्जी का नाम है “गिलकी” बहुत जगह पे इसे नेनुआ, तोरई के नाम से भी जाना जाता है। यह सब्जी गर्मियों मे बहुत काफी पसंद की जाती है। और यह गाँव मे तो हर एक घर मे आसानी से मिल जाती है। आज हम इस गिलकी की सब्जी को बिना किसी मसाले के साथ बनाएंगे। जिसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियों को चाटते रह जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए इस रेसिपी को जानते हैं।

गिलकी बनाने की विधि:

बिना मसाले की बनने वाली इस सब्जी के रेसिपी को बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

गिलकी(नेनुआ) को रेडी करें:

इस गिलकी की सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले गिलकी को ही अच्छे से साफ करके रेडी कर लें। जिसके लिए आप सबसे पहले इसे बनाने के लिए 1 kg गिलकी को मार्केट से ले लीजिएगा। और इसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। उसके बाद आप इसे अच्छे से छील लीजिएगा। जब  वह छील जाए तब इसे पतले-पतले स्लाईड मे काट लीजिएगा। इसे आप किसी आकार मे काट सकते हैं।

Gilki Ki Sabji Recipe
-Gilki Ki Sabji Recipe

ध्यान दें: चुकी गिलकी की सब्जी बहुत ज्यादा पानी छोड़ती है पकते व्यक्त तो आप इसे काटने और छीलने से पहले ही अच्छी तरह से से पानी के साथ साफ कर लें।

तड़का लगाएं:

जैसा की मैंने पहले बताया था की यह सब्जी बनाने मे बहुत सिम्पल और साधारण है। तो जब आप इस सब्जी को अच्छे से काट लें। तब आप इसे पकाने के लिए सबसे पहले आप तड़का को लगा लीजिएगा। जो इस सब्जी की जान है।जिसके लिए-

Gilki Ki Sabji Recipe
-Gilki Ki Sabji Recipe

आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पे रख कर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। जब वह गरम हो जाए तब आप उसमे 3 चम्मच सरसों का तेल डाल दीजिएगा। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप इसमे ½ चम्मच जीरा,1 तेज पत्ता को डालकर अच्छे से भून लीजिएगा।

सीक्रेट और लिमिट सामग्री को ऐड करें:

जब आपका तड़का अच्छे से लगा लें तब आप इसमे कुछ लिमिटेड सूखे मसालें और सामग्री डाल दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले इसमे बारीक कटी हुई 15-16 लहसुन की कलियाँ को डाल दीजिएगा। और इसे अच्छे से भून लीजिएगा जब यह अच्छे से भून जाए तब आप इसमे 1 चम्मच मेथी दाना, 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डाल कर अच्छे से मिला दीजिएगा। और इसे कुछ सेकंड भून लीजिएगा।

कटे हुए गिलकी को ऐड करें:

जब आपके सभी मसालें अच्छे से भून जाए तब आप इसमे बिना देर किए सभी कटे  हुए गिलकी को डाल दीजिएगा। क्योंकि मसाले बहुत जल्दी नीचे से लगने लगते हैं।   

Gilki Ki Sabji Recipe
-Gilki Ki Sabji Recipe

गिलकी को डालने के बाद आप इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। और इसे फिर आप तेज आंच पे ढक कर कम से कम 5 मिनट पका लीजिएगा।

नमक को ऐड करें:

जब आप 5 मिनट बाद देखेंगे तो आपकी सब्जी बहुत ज्यादा पानी छोड़ चुकी होगी तब आप उसी समय इसमे आप अपने स्वाद अनुसार नमक को ऐड कर दीजिएगा। और इसे अच्छे से मिला दीजिएगा।

Gilki Ki Sabji Recipe
-Gilki Ki Sabji Recipe

उसके बाद आप इसे बिना ढके अच्छे से मिलाते हुए पका लीजिएगा।

ध्यान दें: नमक को डालने के बाद आप इस सब्जी को न ढके क्योंकि यह बहुत ज्यादा पानी छोड़ चुका है। जो ढकने के बाद जल्दी से नहीं पक पाएगा, और इसे पकाने मे भी बहुत समय लगेगा। तो इसे आप अब बिना ढके ही पकाएं।

आप इसे अपने ग्रेवी के अनुसार पका कर गैस को बंद कर लीजिएगा।

सर्व करें:

अब आपकी सब्जी पूरी तरह से गलकर बनकर रेडी है जिसे बनाने मे कम समय और मसालें न के बराबर लगे। जो खाने के साथ बहुत ही हेल्दी भी होते हैं। तो आप इसे रोटी, दाल चावल, पराठे किसी के साथ खा सकते हैं। स्पेसली जब आप इसे पराठे के साथ खाएंगे तो आप अपनी उंगलियों को चाटने ओ मजबूर हो जाओगे।

Gilki Ki Sabji Recipe
-Gilki Ki Sabji Recipe

टिप्स (Gilki Ki Sabji):

  • गिलकी को छीलने से पहले ही अच्छे से से पानी से साफ कर लीजिएगा।
  • यह बहुत सॉफ्ट होती है तो से सावधानी से ही छीलें।
  • अगर आपके पास सरसों का तेल नहीं है तो आप कोई भी कुकिंग तेल ले सकते हैं।
  • लेकिन अगर आपके पास सरसों का तेल है तो उसे ही यूज करें क्योंकि यह सब्जी सरसों के तेल मे बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है।
  • अगर आपको डायबिटीज है तो आप इसमे 1 चम्मच ही तेल डालें।
  • अगर आप मेथी नहीं खाते तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  • जब एक बार गिलकी अच्छे से पानी छोड़ दें तब आप इसे बिना ढके ही पाकाएं नहीं तो पकने मे यह बहुत समय लेगा।
  • इस सब्जी मे  अपने अनुसार ग्रेवी को रख कर पका लीजिएगा।

इसे भी पढ़े –5 Minute Indian Sweet Recipes :जब भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो झटपट सिर्फ 2 चीजों से बनाएं रसभरी लाजवाब मिठाई!

गिलकी के खाने के फायदें:

गिलकी एक हरी सब्जी है जो गर्मियों मे ज्यादा पाई जाती है। इसे लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं, जैसे भराव गिलकी, भुजिया, मसालेदार गिलकी और भी कई तरह से इसे बनाई जाती है। गिलकी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमे कई प्रकार वितमिन्स और मिनरल पाए जाते हैं।

  • अगर आप पित्त और कफ से परेशान है तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक  है।
  • यह गर्मियों मे आपको लू से बचाने मे भी काफी मददगार होता है।
  • समय से पहले हुए सफेद बालों को रोकने के काम मे मददगार होता है।
  • यह आपकी त्वचा को नरम और जवाँ बनाता है।
  • यह पसीने के बदबू को भी दूर करता है।
  • गिलकी को 2 ग्लास पानी मे उबालकर दिन मे 2 बार पीने से पेट के कीड़े खतम हो जाते हैं।
  • यह वजन कम करने मे भी सहायक होती है।
  • इन सब के साथ ही यह जलन और सूजन को दूर करने मे भी सहायक होती है।

तो आप भी स्वाद और पोषक तत्वों से भरी इस सब्जी को एक बार जरूर अपने घर ट्राइ कीजिएगा और अपना अनुभव हमारे साथ साझा जरूर कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे