Dahi kaise Jamaye: गर्मी में भी जमेगा गाढ़ा और मलाईदार दही, बस शर्त ये है की इस तरीके से जमाए

Dahi kaise jamaye in hindi : हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए किचन टिप्स मे स्वागत है। क्या आप भी गर्मियों मे दही जमाते हैं लेकिन वह जम नहीं पाता, और अगर जम भी जाए तो तुरंत खट्टा हो जाता है? तो कोई न आज का यह रेसिपी टिप्स आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Dahi kaise Jamaye in hindi

इस बढ़ती गर्मी मे हर कोई अपने शरीर और दिमाग को ठंडा करने के लिए तरह-तरह के ठंडे जूस, लस्सी, दही, इत्यादि का सेवन कर रहे है। जिसमे सबसे खास है दही, जो आपके शरीर के तापमान को संतुलित और साथ ही मे आपके पेट को भी सही रखता है।

इस गर्मी मे लोग दही को छाछ, रायता, लस्सी के रूप मे लेना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इन सब का सेवन के लिए जरूरी है की पहले दही अच्छे से जम जाए। जो बहुत लोगों के लिए इस भीषण गर्मी मे मुश्किल होता है।

क्योंकि इस गर्मी के तापमान से दही या तो जमती ही नहीं है अगर जम भी जाती है तो तुरंत खट्टी हो जाती है। इसके कारण गर्मी ही नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं की आपकी दही  अच्छे से जम जाए और साथ ही मे यह लंबे समय तक ज्यादा खट्टा न हो।

तो आज मैं आप लोगों के लिए ऐसे ही कुछ टिप्स और उपाय को लेकर आई हूँ। जिससे आपकी दही सही से जम भी जाएगा और खट्टा भी नहीं होगी। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं की एक परफेक्ट दही कैसे जमाते हैं।

दही को जमाने की विधि:

एक दही जमाना और एक परफेक्ट दही जमाना दोनों ही अलग होता है। तो चलिए इस भीषण गर्मी मे एक परफेक्ट दही को जमाने के विधि को एक-एक करके जानते हैं।

दूध को गरम कर लें:

दही को जमाने के लिए सबसे पहले आप दूध को अच्छे से गरम कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले कढ़ाई को गरम कर लीजिएगा। फिर उसमे थोड़ा पानी को डाल दीजिएगा। जिससे की उसमे पानी के भाप का एक परत बन जाएगा जो आपके दूध को कढ़ाई मे चिपकने नहीं देगा। जब आपका पानी गरम हो जाए तब आप इसमे 1 लीटर दूध को डाल दीजिएगा।

Dahi kaise jamaye in hindi
– Dahi kaise jamaye in hindi

ध्यान रहें: इसे ज्यादा गरम न करें केवल इसे गरम कर के 100 ml दूध ही कम करें ताकि यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए। और आप दही के लिए हमेसा फूल क्रीम वाला दूध ही लें।

अब जब इसमे उबाल आ जाए तब उसे चलाते हुए कम से कम 10 मिनट तक उबाल लीजिएगा। ताकि  यह थोड़ा गाढ़ा  हो जाए। अब दूध को हल्का गुनगुना होने तक दूध को ठंडा कर लीजिएगा।

मिट्टी के बर्तन को रेडी करें:

अब जब आपका दूध अच्छे से गुनगुना हो जाए तब आप दही को जमाने के लिए एक मिट्टी के बर्तन को ले लीजिएगा। जिसके लिए आप कोई भी चौरस मिट्टी का बर्तन ले लीजिएगा और उसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। ताकि उसमे कोई धूल न रह जाएँ। और उसे पंखे के नीचे रख कर सूखा लें।

Dahi kaise jamaye in hindi

मिट्टी के बर्तन के फायदा:

अगर आप मिट्टी के बर्तन मे दही को जमाते हैं तो दही मे जो भी एक्स्ट्रा पानी रहेगा उसे मिट्टी के बर्तन सोख लेगा। जिससे दही का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा।

मिट्टी के बर्तन का लिमिट:

अगर आप मिट्टी के बर्तन को लेते हैं तो आप इसमे केवल 10-12 टाइम ही दही को जमा पाएंगे इसमे। क्योंकि इसके बाद इसमे बहुत ज्यादा बदबू आने लगती है। इसमे हर बार दही को जमाने के बाद इसे अच्छे से साफ करके धूप मे रख दीजिएगा। ताकि इसमे से सारा बदबू निकल जाए।

जावण को रेडी करें:

अब आपका दही अच्छा जमता है या फिर गाढ़ा या फिर पतला यह आपके जावण(दही जमाने मे यूज होने वाला दही) पे ही डिपेंड करता है। अगर आपका जावण खट्टा हुआ तो आपका दही भी खट्टा जमेगा अगर यह पतला हुआ तो आपका दही भी पतला जमेगा। तो इसे यूज करने से पहले इसे अच्छे से चेक करके रेडी कर लीजिएगा।

Dahi kaise jamaye in hindi

जिसके लिए आप एक कटोरी मे 1-2 चम्मच गाढ़ा जावण को लेकर उसे अच्छे से फेट लीजिएगा। फिर उसे मिट्टी के बर्तन मे नीचे अच्छे तरीके से लगा दीजिएगा। और बचे हुए जावण को दूध मे मिलाकर अच्छे से मिला दीजिएगा।

दूध को बर्तन मे डालें:

जब आप जावण को दूध और बर्तन मे अच्छे से मिला दें तब आप सभी दूध को मिट्टी के बर्तन मे पलट दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक कलच्छे के मदद से सभी दूध को मिट्टी के बर्तन मे धीरे-धीरे पलट दीजिएगा। और इसे कवर कर दीजिएगा।

Dahi kaise jamaye in hindi
– Dahi kaise jamaye in hindi

दही को रेस्ट करने दें:

जब आप सभी दूध को मिट्टी के बर्तन मे पलट दें तब आप इसे ढक करके इसे कम से कम 8 घंटे के लिए छोड़ दें। ताकि दही अच्छे से जम जाए। और इस बात का ध्यान रहे ही की इसे बीच मे न हिलाएं।

Dahi kaise jamaye in hindi

दही को फ्रिज मे रख दें:

अब आप 8 घंटे बाद अपने दही को साइड से हल्के से हिला कर देख लीजिएगा। अगर आपका दही हिल रही है या नहीं अगर आपकी दही नहीं हिल रही है तो इसका मतलब की आपका दही अच्छे से जम चुका है।

Dahi kaise jamaye in hindi

अब आप इसे यूज करने से पहले अपने दही को फ्रिज या किसी ठंडी जगह पे मे कम से कम 1 से डेढ़ घंटे के लिए रख दीजिएगा। ताकि दही अच्छे से सेट हो जाए।

सर्व करें:

अब आपका दही अच्छे से जम कर और सेट होकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे आराम से एक साइड एक चम्मच के मदद से सर्व कर सकते हैं। चुकी दही एक प्रोबायोटिक फूड होता है। जो आपके शरीर और खासकर पेट के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। जिससे आपका डाइजेशन सिस्टम अच्छा से काम करता है।

Dahi kaise jamaye in hindi
– Dahi kaise jamaye in hindi

टिप्स:

  • दूध को डालने से पहले थोड़ा पानी जरूर डालें।
  • आप जब भी दही जमाए तो फूल क्रीम वाला ही दूध लें।
  • अब इसे दूध को गरम करके केवल 100 ml ही दूध को कम कर लें।
  • अगर आप टेस्ट को और बढ़ाना चाहते हैं तो आप इस दूध को लोहे वाले कढ़ाई मे ही गरम करें।
  • कभी भी आप कच्चे दूध का दही न जमाएं।
  • दूध को गुनगुना होने तक ठंडा कर लें। क्योंकि अगर आपका दूध ठंडा हो गया तो दही ढीला जमेगा अगर यह बहुत ज्यादा गरम रहे तो दही बहुत ज्यादा खट्टा या फिर जमेगा ही नहीं तो दूध को गुनगुना होते ठंडा कर लें।
  • आप दही को जमाने के लिए मिट्टी या फिर कोई भी बर्तन को ले सकते हैं।
  • दही को जमाने के लिए हमेसा गाढ़ा जावण ही लें। और एक ही दही से बार-बार दही को नहीं जमाना चाहिए। तो आप इसे बीच-बीच मे चेंज भी कर दिया करिए।
  • इसे जमने के बाद आप दही को कम से कम 1-2 घंटे तक फ्रिज मे रख दीजिएगा। ताकि यह अच्छे से जम जाए।

अब आपका दही अच्छे से जमकर रेडी हो चुका है जिससे अब अपने घर पर ही दही के रायता, लस्सी और ठंडाई बना कर इन्जॉय कर सकते हैं। तो आप भी एक बार अपने घर पे दही को इस विधि से जमाएं और अपना  अमुभव हमारे साथ जरूर साझा करें।

इसे भी पढ़े :-Dahi Bhalle: 10 मिनट में बिना फ्राई किये इस तरह बनाये दही भल्ले की सबसे स्वादिष्ट और चटपटी रेसिपी! 

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे