Aloo Chaulai ki Sabji: चटपटी और एनर्जी से भरपूर चौलाई की सब्जी, बनाएं और पाएं हड्डियों और आंखों की कमजोरी से छुटकारा

Aloo Chaulai ki Sabji: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे आपका स्वागत है। क्या आप भी हेल्दी खाने का शौक रखते हैं? क्या आप भी अपने बच्चों को हेल्दी और स्वादिस्त सब्जी खिलाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Aloo Chaulai ki Sabji

दोस्तों रोज-रोज मसालेदार और स्नैक्स खाने मे तो बहुत ही स्वादिस्त और टेस्टी लगते हैं। लेकिन यह जीतने स्वादिस्त और टेस्टी होते हैं उतने ही मानव शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं। जिससे आदमी की हड्डियाँ, आंखे कमजोर होने लगती है साथ ही मे कई बीमारियाँ दस्तक भी दे देती हैं। जिसके लिए हमे इन चटपटे और मसालेदार नाश्ते से थोड़ा बचना चाहिए। और इनसे बचने के लिए आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसे ही चटपटी और एनर्जी से भरपूर सब्जी को लेकर आई हूँ।

जिसे खाने से आपके हड्डियाँ और आंखे की कमजोरी दूर हो जाने वाली है और वह है चौलाई की सब्जी। यह सब्जी आसानी से घर मे बनाई जा सकती है।जो की मात्र कुछ ही समय मे बनकर रेडी हो जाती है। तो चलिए बिना देरी किए इस आलू और चौलाई की सब्जी हम बनाते हैं।

सामग्री

  • 1 बंच चौलाई
  • 4-5 आलू
  • 1 प्याज
  • 1-2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 1 पिंच हींग
  • 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/3 चम्मच डेगी मिर्च
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर

चौलाई की सब्जी बनाने की विधि:

अगर आप भी इस हेल्दी हरी भरी चौलाई की सब्जी अपने घर बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

चौलाई को रेडी करें:

इस हरी भरी सब्जी को बनाने के लिए आप सबसे पहले इसमे लगने वाले चौलाई को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Chaulai ki Sabji
– Chaulai ka saag

सबसे पहले आप 1 बंच चौलाई को ले लीजिएगा। और उसके सभी पत्ते को तोड़ के निकाल दीजिएगा। उसके मोटी डँठी को निकाल कर हटा दीजिएगा। क्योंकि यह जल्दी नही पक पाते है। उसके बाद उसके सभी पत्ते को एक-एक करके साफ कर लीजिएगा ताकि उसमे कीड़े और धूल न रह जाए। फिर उसे आप अच्छे से पानी के साथ नमक मिला कर धो लीजिएगा। ताकि उसमे से सभी धूल और बालू निकल जाए।

सब्जियों को कट कर लें:

जब आपका चौलाई अच्छे से साफ हो जाए तब आप इसमे लगने वाली सब्जियों को काट कर रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए

आप सबसे पहले 4-5 आलू को लेकर उसे अच्छे से मोटे-मोटे छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लीजिएगा। साथ ही मे सभी चौलाई को भी बारीक काट लीजिएगा।

तड़का लगाएं:

जब आपका सभी सब्जी कट कर रेडी हो जाए तब आप इसे पका लीजिएगा। जिसके लिए सबसे पहले आप इसमे तड़के को लगा लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Chaulai ki Sabji

सबसे पहले आप एक पैन को लेकर उसे गरम कर लें। फिर उसमे आप 1-2 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब आप इसमे 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन की कलियाँ को डालकर थोड़ा भून लीजिएगा।

जब लहसुन का रंग चेंज होने लगे तब आप इसमे 1 पिन्च हिंग, 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च को भी डालकर पका लीजिएगा।

प्याज और आलू को ऐड करें:

जब आपका सभी मिर्च अच्छे से पक जाए तब आप इसमे आलू और प्याज को ऐड कर लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Chaulai ki Sabji

आप सबसे पहले आप इसमे बारीक कटा हुआ 1 प्याज को डालकर तेज आंच पे पका लीजिएगा। जब प्याज कलर चेंज होने लगे तब आप गैस को स्लो कर उसमे सभी कटे हुए आलू को ऐड कर दीजिएगा।

उसके बाद आप इसमे स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/3 चम्मच डेगी मिर्च को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। फिर उसे आप ढक कर धीमी आंच पे पका लीजिएगा। ताकि सभी आलू अच्छे से सॉफ्ट हो जाए।

चौलाई को ऐड करें:

जब आपके सभी आलू और प्याज 70% पक जाए तब आप इसमे सभी कटे हुए चौलाई को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए

Aloo Chaulai ki Sabji

सबसे पहले आप इसमे कुछ मसालों जैसे 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। और साथ ही मे आप इसमे बारीक कटे हुए चौलाई को भी ऐड कर दीजिएगा। फिर इसे अप ढक कर धीमी आंच पे कम से कम 5-9 मिनट के लिए पका लीजिएगा। इसे बीच-बीच मे आप मिलाते भी रहिएगा।

सर्व करें:

Aloo Chaulai ki Sabji

अब आपका आलू और चौलाई का सब्जी बनकर रेडी हो चुका है। जिसे आप बच्चों और बड़ों को रोटी, पराठे व दाल चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यह आलू और चौलाई की सब्जी काफी स्वादिस्त होता है। यह ऐसे सब्जी है की इसे सभी डॉक्टर हर रोग मे खाने को सलाह देते हैं। जो की आँखों और हड्डियों के लिए इसे वरदान माना गया है।

इसे भी पढे : Aloo Bhuna: घर पर आसानी से बनाएँ मुंबई का मशहूर आलू भुना, एक बार बना के तो देखे बच्चे-बूढ़े सब हो जाएंगे दीवाने

टिप्स:

  • चौलाई को अच्छे से साफ कर उसमे से सभी मोटी डँठीयों को निकाल दीजिएगा।
  • चौलाई को आप पानी मे नमक के साथ साफ कीजिएगा ताकि उसमे से सभी कीड़े निकल जाए।
  • इसमे आप आलू को मोटा-मोटा बड़ा कटिएगा।
  • इस सब्जी को और स्पाइसी बनाने के लिए आप इसमे लाल मिर्च को भी ऐड कर सकते हैं।
  • इसे खट्टा और चटपटा बनाने के लिए आप इसमे आमचूर पाउडर को भी ऐड कर सकते हैं।

अगर आप भी अपने बच्चों को टिफिन बॉक्स मे हेल्दी आउट स्वादिस्त सब्जी देना चाहते हैं तो आप इस सब्जी को एक बार जरूर से ट्राई कीजिएगा। और अपना अनुभव, सुझाव और स्वाद हमारे साथ जरूर से साझा कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे