Aloo Bread Fingers: इसके सामने पकोड़े भी फीके है, चाय के साथ बनाएं यह चटपटा और मसालेदार ब्रेड फिंगर रेसिपी

Aloo Bread Fingers in hindi: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी चटपटे नाश्ते के तलाश मे हैं। क्या आप भी ब्रेड पकौड़े के दीवाने हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों मजा तब आता है जब झमा-झम बारिश हो रही हो और साथ मे गरमा गरम पकौड़े चाय के साथ मिल जाए। आज मैं आप लोगों के लिए ऐसे ही कुछ रेसिपी को लेकर आई हूँ जो की पकौड़ा तो नही लेकिन पकौड़े का ही भाई है। और वह है ब्रेड फिंगर जो की अंदर से मसालों से भरा हुआ और ऊपर से बेशन या मैदा का कोटीन होता है। जिसे आप चाय के साथ इसे खाते हैं तो आप इस नाश्ते को बहुत ज्यादा इन्जॉय करने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस नाश्ते को हम और आप बनाते हैं।

सामग्री:

  1. ब्रेड स्लाइस – आवश्यकतानुसार
  2. उबले और मैश किए हुए आलू – 4-5
  3. प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1
  4. हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
  5. अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  6. नमक – 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)
  7. हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  8. चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
  9. काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  10. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  11. धनिया पत्ते (बारीक कटे हुए) – थोड़े से
  12. पनीर (ग्रेट किया हुआ) – थोड़ा सा
  13. चीज (ग्रेट किया हुआ) – आवश्यकतानुसार
  14. तेल – 2-3 चम्मच (स्टफिंग के लिए)
  15. मैदा – 3 चम्मच (घोल के लिए)
  16. ऑरगेनो – 1 चम्मच
  17. ब्रेड क्रम्स – आवश्यकतानुसार
  18. पानी – 1/2 कप (घोल के लिए)

फिंगर ब्रेड बनाने की विधि:

अगर आप भी चाय के साथ चटपटी फिंगर ब्रेड को सर्व करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

स्टफिंग को रेडी करें:

इस ब्रेड फिंगर को अपने घर बनाने के लिए सबसे पहले आप इसमे लगने वाले स्टफिंग को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo bread fingers recipe

सबसे पहले आप एक पैन को लेकर उसे गरम कर लें। फिर उसमे 2-3 चम्मच तेल को ऐड कर उसे गरम कर लें। उसके बाद उसमे चॉप किया हुआ 1 प्याज को डालकर फ्राई कर लीजिएगा। इसे तब तक ही फ्राई कीजिएगा जब तक की प्याज हल्का ब्राउन न हो जाए। साथ ही मे 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को ऐड कर इसे 1-2 मिनट के लिए भून लीजिएगा।

जब सभी अच्छे से भून जाए तब आप इसमे 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/4 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर को डालकर इसे अच्छे से धीमी आंच पे भून लीजिएगा।

जब आपका सभी मसाला अच्छे से भून जाए तब आप इसमे 4-5 अच्छे से मैश किया हुआ उबले आलू को डालकर अच्छे से मिला कर कुछ देर भून लीजिएगा। इसे तेज आंच पे भून लीजिएगा। लास्ट मे बारीक कटी हुई धनिया व थोड़ा ग्रेड किया हुआ पनीर को ऐड कर दीजिएगा। जब आपका आलू और पनीर अच्छे से पक जाए तब आप इसमे थोड़ा ग्रेड किया चीज को ऐड कर दीजिएगा। और अब आपका आलू का स्टफिंग बनकर अच्छे से रेडी हो जाएगा।

स्टफिंग को भर लें:

जब आपका सभी स्टफिंग अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इस स्टफिंग को अपने ब्रेड पे लगा दीजिएगा। जिसके लिए

Aloo bread fingers recipe

आप ब्रेड को लेकर एक-एक के उपर 2-3 चम्मच स्टफिंग को अच्छे से फैला दीजिएगा। फिर उस ब्रेड को चाकू की मदद से लम्बा-लम्बा फिंगर की तरह कट कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी ब्रेड को रेडी कर लीजिएगा। और सभी ब्रेड से ब्रेड फिंगर बना लीजिएगा।

घोल को रेडी करें:

जब आपका सभी ब्रेड फिंगर अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इसे कोटीन करने के लिए मैदा का घोल बना लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo bread fingers recipe

आप एक कटोरे मे 3 चम्मच मैदा को ऐड कर दीजिएगा और साथ ही मे आप इसमे स्वाद अनुसार नमक, 1/3 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/4 चम्मच काली मिर्च और 1/2 कप पानी को डाल दीजिएगा। इसमे आप धीरे-धीरे पानी को ऐड करते हुए अच्छे से मिला लीजिएगा। जिससे आपका घोल अच्छे से बनकर रेडी हो जाएगा।

अब आप इसमे फ्लेवर को ऐड करने के लिए आप इसमे 1 चम्मच ऑरगेनो को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा।

फिंगर ब्रेड को कोट करें:

जब आपका सभी फिंगर ब्रेड व बैटर अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इस फिंगर ब्रेड को अच्छे से कोट कर लीजिएगा।

Aloo bread fingers recipe

जिसके लिए आप एक कटोरी ब्रेड क्रम्स को ले लीजिएगा उसके बाद आप एक-एक फिंगर को लेकर उसे सबसे पहले मैदे के घोल मे डुबो दीजिएगा फिर उसे ब्रेड क्रम्स मे डीप कर दीजिएगा।जिससे की ब्रेड क्रम्स अच्छे से ब्रेड फिंगर मे चिपक जाए। ऐसे ही सभी ब्रेड को कोट कर रेडी कर लीजिएगा।

फिंगर ब्रेड को फ्राई कर लें:

जब आपका सभी ब्रेड फिंगर अच्छे से कोट हो जाएँ तब आप इसे फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिए

Aloo bread fingers recipe

आप एक कढ़ाई मे तेल को लेकर उसे अच्छे से गरम कर लीजिएगा। फिर आप इसमे एक-एक फिंगर ब्रेड को ऐड कर सैलों फ्राई कर लीजिएगा। इसे अच्छे से दोनों तरफ ब्राउन फ्राई कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी फिंगर ब्रेड को फ्राई कर लीजिएगा।

सर्व करें:

Aloo bread fingers recipe

अब आपका हेल्दी चटपटा और स्पाइसी फिंगर ब्रेड का नाश्ता बनकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे एक प्लेट मे टोमैटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं। साथ ही मे आप इसके साथ कडक अदरक वाली चाय को भी सर्व कर सकते हैं। जिसे खाते ही आपको मजा आ जाने वाला है। जिसे बच्चे तुरंत ही सफा चट करने वाले हैं। इसे खाकर आप बोलने वाले हैं जस्ट टेस्टिंग लाइक अ वॉव ।

टिप्स:

  • इस स्टफिंग के लिए आप प्याज को हल्का ही फ्राई कीजिएगा।
  • स्टफिंग के लिए आप आलू को पहले से ही उबाल कर रख सकते हैं।
  • इसमे आप पनीर और चीज को ऐड या स्किप भी कर सकते हैं।
  • इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमे सीजनिंग सब्जियों को जरूर से ऐड कर दीजिएगा।
  • इसके लुक को बढ़ाने के लिए आप ब्रेड को बराबर भाग मे काट लीजिएगा।
  • इसके बैटर को आप मैदा या फिर बेशन से भी बना सकते हैं।
  • आप ब्रेड कम्स को अपने घर ब्रेड को ग्राइन्ड करके बना सकते हैं या फिर मार्केट से भी ले सकते हैं।
  • इसे आप सैलों फ्राई या फिर डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

अगर आपके बच्चे भी बार-बार कुछ चटपटा खाने के जिद्द करते हैं तो आप भी इस नाश्ते को अपने घर ट्राई कर सकते हैं। जिसे टेस्ट करने के बाद अपना अनुभव, सुझाव और स्वाद हमारे साथ जरूर से साझा कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे