5 Minutes Bread Snacks :सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें चटपटा और कुरकुरा ब्रेड स्नैक्स, सुबह या शाम के लिए परफेक्ट

5 Minutes Bread Snacks : हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी शाम के लिए एक चटपटा और स्पाइसी स्नैक्स के तलाश मे हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसे नाश्ते की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे आप अपने घर पे आसानी से झटपट बना सकते हैं। जो की खाने मे बेहद ही स्पाइसी, टेस्टी और क्रंची लगता है। इस नाश्ते को आप ब्रेड और कुछ हरी सब्जियों से बना सकते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी की इस टेस्टी नाश्ते को बनाने मे आपको केवल 5 मिनट ही लगने वाला है। तो चलिए बिना देरी किए इस हेल्दी नाश्ते को बनाते हैं।

टेस्टी स्नेक्स बनाने के लिए सामग्री –

तड़का के लिए:

  • तेल – 1 चम्मच
  • जीरा – 1/3 चम्मच
  • सरसों के बीज – 1/3 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • करी पत्ता – 6-7 पत्ते

स्टफिंग के लिए:

  • फ्रेश हरी मटर – 2-3 टेबलस्पून
  • गाजर (कद्दूकस किया हुआ) – 1 (मध्यम आकार का)
  • आलू (कद्दूकस किया हुआ) – 1 बड़ा (उबला हुआ)
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • चिली पाउडर – 1/2 चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • हरे प्याज का पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
  • धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
  • चीज (कद्दूकस किया हुआ) – 1 (छोटा टुकड़ा)

ब्रेड और स्टिकिंग के लिए:

  • ब्रेड स्लाइस – आवश्यकतानुसार
  • स्टिक – 1 (प्रत्येक ब्रेड के लिए)

बैटर के लिए:

  • मैदा – 1/2 कप
  • बेसन – 1/2 कप
  • उबला आलू (कद्दूकस किया हुआ) – 1
  • गाजर (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) – 1 टेबलस्पून
  • पानी – 1 कप

फ्राई करने के लिए:

  • तेल – आवश्यकता अनुसार (डीप फ्राई के लिए)

सर्व करने के लिए:

  • टोमैटो केचप
  • ग्रीन चटनी

तड़का लगा लें:

5 Minutes Bread Snacks

ब्रेड का स्पाइसी और चटपटे नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले आप उसके स्टफिंग को रेडी कर लीजिएगा। और स्टफिंग को रेडी करने के लिए पहले आप एक जोरदार तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन मे 1 चम्मच तेल को गरम कर उसमे 1/3 चम्मच जीरा, 1/3 चम्मच सरसों के बीज को ऐड कर थोड़ा चटका लीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे बारीक कटी हुई 2 हरी मिर्च और 6-7 करी पत्ता को भी ऐड कर दीजिएगा।

सब्जियों को ऐड करें:

5 Minutes Bread Snacks

तड़के को लगाने के बाद आप सब्जियों को ऐड कर दीजिएगा। जिसमे आप 2-3 tbsp फ्रेश हरी मटर, ग्रेड किया हुआ 1 गाजर और ग्रेड किया हुआ 1 बड़ा आलू को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। अब आप सब्जियों मे थोड़ा पानी ऐड कर इसे ढक कर मीडियम आंच पे 2-3 मिनट पका लीजिएगा, जिससे की सब्जियाँ सॉफ्ट हो जाएँ।

सब्जियों को मैश कर लें:

जब आपकी सब्जियाँ अच्छे से सॉफ्ट हो जाएँ, तब आप गैस को एकदम धीमा कर सभी सब्जियों को एक मैशर की हेल्प से अच्छे से मैश कर लीजिएगा।

मसालों को ऐड करें:

5 Minutes Bread Snacks

स्नैक्स को स्पाइसी बनाने के लिए सब्जियों को मैश करने के बाद पाउडर मशाले को ऐड कर दीजिएगा। जिसमे आप 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच चिली पाउडर, 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 चम्मच नमक को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। और ढक कर कुछ सेकंड पका लीजिएगा।

चीज को ऐड करें:

5 Minutes Bread Snacks

स्टफिंग को हेल्दी और चीजी बनाने के लिए आप इसमे लास्ट मे बारीक कटा हुआ हरे प्याज का पत्ता, 2 tbsp धनिया पत्ता और ग्रेड किया हुआ एक चीज को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पे 30 सेकंड के लिए पका लीजिएगा। और फिर अच्छे से ठंडा कर लीजिएगा।

स्टफिंग को फिल करें:

5 Minutes Bread Snacks

अब जब आपका स्टफिंग अच्छे से ठंडा हो जाए तो आप इसे ब्रेड मे फिल कर दीजिएगा। जिसके लिए पहले आप ब्रेड के सभी किनारों को कट कर निकाल दीजिएगा, फिर 1-2 चम्मच स्टफिंग को ब्रेड पे अच्छे से फैला लीजिएगा। उसके बाद आप ऊपर से दूसरे ब्रेड को चिपका दीजिएगा।

ब्रेड स्नैक्स को स्टिक करें:

5 Minutes Bread Snacks

ब्रेड को स्टफिंग करने के बाद आप ब्रेड को 3 हिस्सों मे कट कर दीजिएगा। फिर तीनों को आपस मे चिपका कर एक स्टिक से स्टिक कर दीजिएगा। ब्रेड के साइज़ को आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं। ऐसे ही बाकी के सभी ब्रेड को स्टफ़ करके रेडी कर लीजिएगा।

बैटर को रेडी करें:

5 Minutes Bread Snacks

अब आप स्नैक्स को डीप करने के लिए बैटर को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक बड़े बाउल मे 1/2 कप मैदा, 1/2 कप बेशन, ग्रेड किया हुआ 1 उबला आलू, ग्रेड किया हुआ 1/2 गाजर, 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स, स्वाद अनुसार नमक, 1 tbsp बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती और 1 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इन्हे लगातार फेटते हुए इसका एक परफेक्ट बैटर रेडी कर लीजिएगा।

फ्राई कर लें:

5 Minutes Bread Snacks

अब आप फ्राई करने के लिए, सबसे पहले आप सभी ब्रेड की स्लाइस को एक-एक करते हुए बैटर मे डीप करते जाइएगा। फिर आप पहले से गरम किए हुए तेल मे सावधानी से ऐड करके अच्छे से फ्राई कर लीजिएगा। इन्हे तब तक फ्राई कीजिएगा, जब तक की नाश्ता अच्छे से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

सर्व करें:

5 Minutes Bread Snacks

अब आपका नाश्ता बनकर रेडी हो जाएगा। जिसे आप सुबह या शाम मे झटपट 5 मिनट मे बना कर टोमैटो केचप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर दीजिएगा। जो की खाने मे बेहद ही टेस्टी और क्रंची लगता है, जिसे खाते ही आप सब कुछ भूल जाने वाले हैं।

इसे भी पढ़े :-Fruit Cake Recipe: इस साल क्रिसमस को स्पेशल बनाये इस फ्रूटी ड्राई फ्रूट केक रेसिपी के साथ

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे