Aloo Gobhi ki Sabji :झटपट तैयार होने वाली आलू और गोभी की मसालेदार सब्जी, जो रोज़ के खाने में चार चांद लगाए

Aloo Gobhi ki Sabji Recipe : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। अब तक आप लोगों ने ठंड मे आलू, गोभी, मटर की कई तरह की सब्जी खा ली होगी। लकीन आज मैं आप लोगों के लिए आलू गोभी की स्पेसल व राजस्थानी स्टाइल मे ग्रेवी वाली सब्जी की रेसीपी को लेकर आई हूँ। जो की खाने मे टेस्टी और कडक होती है। तो चलिए बिना देरी किए इस राजस्थानी आलू गोभी की सब्जी को बनाते हैं।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

आलू गोभी का सब्जी बनाने के लिए सामग्री-

मुख्य सामग्री:

  1. आलू – 2 मीडियम साइज़ (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  2. गोभी – 400 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  3. तेल – 4-5 बड़े चम्मच (फ्राई और तड़के के लिए)

तड़के के लिए:

  1. तेज पत्ता – 2
  2. काली मिर्च – 10
  3. दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
  4. जावित्री – थोड़ा सा

मसाले:

  1. हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  2. धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  3. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  4. गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  5. नमक – स्वाद अनुसार
  6. भुनी हुई कसूरी मेथी – 1 चम्मच

अन्य सामग्री:

  1. प्याज – 1 मीडियम साइज़ (पेस्ट बनाया हुआ)
  2. लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  3. अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
  4. टमाटर – 1 कप (पिसे हुए)
  5. दही – 1-2 टेबलस्पून
  6. पानी – 1 ग्लास
  7. धनिया पत्ती – गार्निशिंग के लिए

आलू गोभी को फ्राई कर लें:

Aloo Gobhi ki Sabji

आलू गोभी की सब्जी के लिए, आप 400 ग्राम गोभी को लेकर उसे अच्छे से साफ कर छोटे-छोटे टुकड़ों मे कट कर लीजिएगा। फिर आप 2 मीडियम साइज़ के आलू को लेकर उसे भी छीलकर व साफ कर छोटे-छोटे साइज़ मे कट कर लीजिएगा।

अब आप इस सब्जी को खास बनाने के लिए आप इन्हे फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन मे 1 बड़ा चम्मच तेल को ऐड कर गरम कर लीजिएगा। फिर आप इसमे सभी आलू व गोभी को ऐड कर दीजिएगा। इसी के साथ इसमे 1/3 चम्मच नमक, 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे चलाते हु मीडियम आंच पे कम से कम 5-6 मिनट के लिए भून लीजिएगा। जिससे की गोभी और आलू ब्राउन हो जाए।

तड़का लगा लें:

Aloo Gobhi ki Sabji

सब्जी को कडक बनाने के लिए, अब आप कडक तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप कढ़ाई मे 2 चम्मच तेल को ऐड कर 2 तेज पत्ता, 10 काली मिर्च, 1 इंच दाल चीनी व थोड़ा स जैवित्री को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इन सभी चीजों को थोड़ा चटका लीजिएगा।

प्याज को ऐड करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

अब आप तड़के लगने के बाद आप इसमे 1 मीडियम साइज़ के प्याज के पेस्ट को ऐड कर, इसे डार्क ब्राउन होने तक मिडियम आंच पे पका लीजिएगा। जब प्याज डार्क ब्राउन हो जाए तब आप इसमे 1 चम्मच लहसुन और अदरक के पेस्ट को ऐड कर 1 मिनट पका लीजिएगा।

मसालों को ऐड करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

जब प्याज व लहसुन अच्छे से पक जाए तब आप गैस को धीमा कर इसमे 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और 1/3 कप पानी को ऐड कर डिजीएगा। अब आप इस मसाले को चलाते हुए 4-5 मिनट तक पका लीजिएगा। जब आपके मसाले के ऊपरी सतह पे तेल आने लगे तब इसका मतलब की आपका मसाला अच्छे से पक चुका है।

टमाटर व दही को ऐड करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

अब आप इसमे 1 कप पीसी हुई टमाटर, 1-2 tbsp दही को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे मीडियम आंच पे लगातार चलाते हुए कम से कम 4-5 मिनट के लिए पका लीजिएगा। जिससे की यह पककर ड्राई हो जाए।

गोभी और आलू को ऐड करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

अब आप मसालों को भुनने के बाद आप इसमे सभी फ्राई किए हुए आलू और गोभी को ऐड कर मीडियम आंच पे 2-3 मिनट भून लीजिएगा। जिससे की गोभी व आलू मे मसालों का फ्लेवर चला जाए।

गरम मसाला व पानी को ऐड करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

अब आप अपनी सब्जी को ग्रेवी दार बनाने के लिए आप इसमे 1 ग्लास पानी को ऐड कर दीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच भुनी हुई कस्तूरी मेथी को ऐड कर इसे मिक्स कर दीजिएगा। अब आप इसे ढक कर 5-6 मिनट पका लीजिएगा जिससे की आपकी सब्जी पूरी तरह से बनकर रेडी हो जाएगी।

सर्व करें:

Aloo Gobhi ki Sabji

अब जब आपकी सब्जी के ऊपर तेल दिखने लगे तब आप उसमे बारीक कटे हुए धनिया पत्ती को ऐड कर दीजिएगा। जिसके बाद आपकी सब्जी सर्व करने के रेडी हो जाएगी। जिसे आप पराठों, पूरी, चावल के साथ कर बहुत ज्यादा इन्जॉय करने वाले है।

इसे भी पढ़े :-Gajar ka Halwa Recipe :सर्दियों में मिठास भरने वाला गाजर का हलवा, सेहत और स्वाद से भरपूर मिठाई

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे