Palak Ka Kofta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कोफ्ता, आसान और झटपट रेसिपी

Palak Ka Kofta Recipe :दोस्तों, अब तक आप लोगों ने तो बहुत बार पालक पनीर या फिर पालक की सब्जी खाई होगी। लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए एक युनीक और टेस्टी पालक की सब्जी को लेकर आई हूँ। जिसे टेस्ट करने के बाद पालक न खाने वाले भी उँगलियाँ चाट-चाट कर खाने वाले हैं। अगर आप भी अपने घर पे युनीक, टेस्टी, हेल्दी पालक की सब्जी को बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

पालक का कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री –

पालक को रेडी करने के लिए:

  • पालक: 250 ग्राम (अच्छी तरह धोकर बारीक कटा हुआ)
  • नमक: 1/2 चम्मच (पानी निकालने के लिए)

तड़का लगाने के लिए:

  • तेल: 3 चम्मच
  • जीरा: 1/2 चम्मच
  • तेज पत्ता: 2
  • दालचीनी: 1 इंच का टुकड़ा
  • बड़ी इलायची: 1
  • लौंग: 2

प्याज-टमाटर की ग्रेवी के लिए:

  • सूखी लाल मिर्च: 2
  • प्याज: 2 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1/2 चम्मच
  • नमक: 1/2 चम्मच

पालक को बाइंड करने के लिए:

  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/3 चम्मच
  • मेथी (क्रश किया हुआ): 1/2 चम्मच
  • बेसन: 4 चम्मच
  • अजवाइन: 1/2 चम्मच

मसाले:

  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 चम्मच

ग्रेवी के लिए:

  • पानी: 1-2 कप (जरूरत के अनुसार)
  • निचोड़ा हुआ पालक का पानी

सर्व करने के लिए:

  • चावल, पराठा या रोटी

पालक को रेडी करें:

Palak Ka Kofta Recipe

पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप पहले 250 ग्राम पालक को लेकर उसे अच्छे से 3-4 बार पानी से साफ कर लीजिएगा। जिसमे उसमे मौजूद धूल मिट्टी साफ हो जाए।

पालक को कट करने के लिए आप सबसे पहले पालक के डंठल को कट करके निकाल दीजिएगा। फिर आप पालक को बारीक कट कर लीजिएगा। पालक को कट करने के बाद 1/2 चम्मच नमक को ऐड कर दीजिएगा, जिससे की उसमे मौजदू सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।

तड़का लगा लें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब आप सब्जी बनाने के लिए तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप पैन मे 3 चम्मच तेल को गरम कर लें। फिर आप उसमे 1/2 चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ता, 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा, 1 बड़ी इलायची, 2 लौंग को ऐड कर दीजिएगा। अब आप लगातार चलाते हुए भून लीजिएगा।

प्याज और टमाटर को ऐड करें:

Palak Ka Kofta Recipe

जब आपका जीरा चटकने लगे तब आप इसमे 2 सूखा लाल मिर्च, बारीक कटा हुआ 2 प्याज को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे मीडियम से तेज आंच लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट भून लीजिएगा। इसे तब तक पकाइएगा जब तक की प्याज का कलर ब्राउन न हो जाए।

अब जब आपका प्याज पक जाए तब आप बारीक कटा हुआ 1 टमाटर और 1/2 चम्मच नमक को ऐड कर इसे मीडियम आंच पे तब तक पकाइएगा, जब तक टमाटर का कच्चापन दूर न हो जाए। इसे कम से कम 4-5 मिनट पकाइएगा।

पालक को निचोड़ लें:

अब जब तक आपका टमाटर पक रहा हो तब तक आप पालक को अच्छे से निचोड़ के उसमे से सारा पानी निकाल दीजिएगा। इसके पानी को फेकिएगा नही इसे आप सब्जी मे यूज करने वाले हैं।

पालक को बाइंड कर लें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब आप पालक को बाइंड करने के लिए इसमे 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/3 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच क्रश किया हुआ मेथी,1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 4 चम्मच बेशन और 1/2 चम्मच अजवाइन को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिएगा।

कोफ़्ता बना लें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब आप पालक के मिक्सर से थोड़े-थोड़े मिक्सर को लेकर छोटे-छोटे कोफ़्ता बना लीजिएगा। कोफ्ते को हल्के-हल्के हाथों से बनाइएगा।

मसालों को ऐड करें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब जब आपका टमाटर पक जाए तब आप इसमे मसालें 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। अब आप इस मसाले को लगातार चलाते हुए कम से कम 3-4 मिनट पका लीजिएगा।

ध्यान रहे: अगर आपका मसाला सूखा-सूखा लगे तो आप इसमे 1-2 चम्मच पानी को ऐड कर सकते हैं।

कोफ़्ता को पका लें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब आप अपने मसाले मे 1 कप पानी व निचोड़े हुए पालक के पानी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप कढ़ाई के ऊपर छलनी वाला थाली रखकर उसके ऊपर सभी पालक के कोफ्ते को रख दीजिएगा। अब कढ़ाई को ढक कर इसे मीडियम आंच पे कम से कम 6-7 मिनट पका लीजिएगा।

अब आप अपने कोफ्ते को हटा कर मसालें मे 1 कप गरम पानी (अपने ग्रेवी के अनुसार) को ऐड कर लीजिएगा। अब आप इसे मीडियम आंच पे तब तक पकाइएगा जब तक की इसमे से बुल-बुला न आने लगे।

कोफ़्ता को ग्रेवी मे ऐड करें:

Palak Ka Kofta Recipe

जब आपके ग्रेवी पकने लगे तब आप इसमे कोफ्ते को ऐड कर कम से कम 7-8 मिनट तक लो से मीडियम आंच पे पका लीजिएगा। इसे आप ढक कर पकाइएगा। जब आपके सब्जी के ऊपरी सतह पे तेल आने लगे तब इसका मतलब की आपकी सब्जी पक कर रेडी हो चुकी है।

सर्व करें:

Palak Ka Kofta Recipe

अब आप आपकी बेशन पालक की युनीक कोफ्ते वाली सब्जी बनकर रेडी हो जाएगी। जिसे आप चावल, पराठा, रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। जो की सभी के साथ बहुत अच्छी लगती है। यह खाने मे काफी टेस्टी व स्पाइसी होती है। जिसे एक बार खाने के बाद आपका मन बार-बार खाने को करेगा।

इसे भी पढ़े :-Bajra Masala Paratha :झटपट तैयार करें पारंपरिक स्वाद से भरपूर पौष्टिक बाजरे के मसालेदार पराठे

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे