Kulhad Pizza :झटपट तैयार करें स्वादिष्ट और टेस्टी, देशी अंदाज में कुल्हड़ पिज्जा

Kulhad Pizza : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी फसटफूड व स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं? क्या आप भी अपने बच्चों के लिए हेल्दी स्ट्रीट फूड बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसे फास्ट फूड की रेसिपी को लेकर आई हूँ, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आने वाली है। और वह स्ट्रीट फूद है वायरल कुल्हड़ पिज्जा, जो की खाने मे बहुत ही टेस्टी और हेल्दी भी होती है। अगर आपके बच्चे बार-बार बाहर के स्ट्रीट फूड के लिए जिद्द करते हैं, तो आप इस कुल्हड़ पिज्जा को खाने के बाद वह सब कुच्छ भूल जाने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस कुल्हड़ पिज्जा को बनाते हैं।

कुल्हड़ पिज्जा बनाने के लिए सामग्री-

सब्जियों के लिए:

  • तेल: 2-3 चम्मच
  • प्याज: 1/2 (कटा हुआ)
  • टमाटर: 1/2 (कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च (लाल और पीली): 1/2-1/2 (कटी हुई)

पनीर के लिए:

  • पनीर: 100 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)

चटनी और मसालों के लिए:

  • सेज़वान चटनी: 1 बड़ा चम्मच
  • मेयोनेज़: 1 बड़ा चम्मच
  • ग्रेट किया हुआ चीज़: आवश्यकता अनुसार
  • टोमैटो केचप: 1 बड़ा चम्मच
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • चिली फ्लेक्स: ऊपर से छिड़कने के लिए
  • काली मिर्च पाउडर: ऊपर से छिड़कने के लिए

बेस के लिए:

  • पिज्जा कुल्चा: 1 (क्यूब्स में कटा हुआ)
    (ब्रेड का भी उपयोग कर सकते हैं)

कुल्हड़ पिज्जा रेडी करने के लिए:

  • कुल्हड़: 3-4 (साफ किए हुए)

स्टीमिंग के लिए:

  • पानी: 1-2 कप

सब्जियों को रोस्ट कर लें:

Kulhad Pizza

बेश को रेडी करने के लिए सबसे पहले आप सब्जियों को फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन मे 2-3 चम्मच तेल को गरम कर दीजिएगा। फिर आप पैन मे क्यूब्स मे कटे हुए 1/2 प्याजन 1/2 टमाटर, 1/2 लाल व पीला शिमला मिर्च को ऐड करके थोड़ा रोस्ट कर लीजिएगा।

पनीर और चटनी को ऐड करें:

Kulhad Pizza

जब सब्जी थोड़ा रोस्ट हो जाए तब आप इसमे क्यूब्स मे कटे हुए 100 ग्राम पनीर को ऐड कर दीजिएगा। अब इसे भी थोड़ा रोस्ट कर लीजिएगा।

अब आप पनीर को ऐड करने के बाद आप इसमे 1 tbsp सेजवान चटनी, 1 tbsp मेयोनेज और ग्रेड किया हुआ चीज, स्वाद अनुसार नमक, 1 tbsp टोमैटो केचप को ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। अब आप इसे कुछ देर मीडियम आंच पे रोस्ट कर लीजिएगा।

पिज्जा कुल्चा ऐड करें:

Kulhad Pizza

अब आप इसके बेश मे 1 पिज्जा कुल्चा के छोटे-छोटे क्यूब्स को ऐड कर दीजिएगा। आप पिज्जा कुल्चा के जगह आप इसमे ब्रेड को भी ऐड कर सकते हैं। अब आप इस कुलचे को बेश के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा।

कुल्हड़ पिज्जा को रेडी करें:

Kulhad Pizza

अब जब आपका बेश अच्छे से रेडी हो जाए तब आप कुल्हड़ पिज़्जे को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप 3-4 कुल्हड़ को लेकर उसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। फिर सबसे पहले आप इसमे 1 चम्मच सब्जियों का मिक्सर, ग्रेड किया हुआ चीज, फिर सब्जियाँ फिर ढेर सारा चीज को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप सबसे ऊपर चिली फ्लेक्स और कली मिर्च के पाउडर को स्प्रिंकल कर दीजिएगा।

कुल्हड़ को स्टीम कर लें:

Kulhad Pizza

अब आप अपने रेडी किए हुए कुल्हड़ को स्टीम कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक गहरे बर्तन मे 1-2 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप उसमे 1-2 कुल्हड़ को खड़ा कर उसे ऊपर से ढक दीजिएगा। अब आप इसे मीडियम आंच पे अच्छे से 10 मिनट तक स्टीम कर लीजिएगा। जिससे की चीज अच्छे से मेल्ट हो जाएगा।

सर्व करें:

Kulhad Pizza

अब आपका कुल्हड़ पिज्जा बिल्कुल देशी तरीके से रेडी हो जाएगा। इसे आप अपने बच्चों को सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं, जो की खाने मे बेहद ही टेस्टी और लाजवाब होते हैं। इसे आप किसी पार्टी के एक दिन पहले से बना कर फ्रिज मे भी रख सकते हैं। और पार्टी मे सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं।

टिप्स:

  • आप इसमे अपने अनुसार सब्जियों को कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • आप इसमे पिज्जा चटनी इत्यादि भी ऐड कर सकते हैं।
  • आप पिज्जा कुल्चा के बजाय ब्रेड भी ऐड कर सकते हैं।
  • आप कुल्हड़ को ओवन मे भी स्टीम कर सकते हैं।
  • इसे गहरे बर्तन मे स्टीम कीजिएगा ताकि यह आसानी से बर्तन मे आ जाए।

इसे भी पढ़े :-Palak Ka Kofta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कोफ्ता, आसान और झटपट रेसिपी

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे