Kulhad Pizza : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी फसटफूड व स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं? क्या आप भी अपने बच्चों के लिए हेल्दी स्ट्रीट फूड बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।
दोस्तों, आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसे फास्ट फूड की रेसिपी को लेकर आई हूँ, जो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आने वाली है। और वह स्ट्रीट फूद है वायरल कुल्हड़ पिज्जा, जो की खाने मे बहुत ही टेस्टी और हेल्दी भी होती है। अगर आपके बच्चे बार-बार बाहर के स्ट्रीट फूड के लिए जिद्द करते हैं, तो आप इस कुल्हड़ पिज्जा को खाने के बाद वह सब कुच्छ भूल जाने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस कुल्हड़ पिज्जा को बनाते हैं।
Table of Contents
कुल्हड़ पिज्जा बनाने के लिए सामग्री-
सब्जियों के लिए:
- तेल: 2-3 चम्मच
- प्याज: 1/2 (कटा हुआ)
- टमाटर: 1/2 (कटा हुआ)
- शिमला मिर्च (लाल और पीली): 1/2-1/2 (कटी हुई)
पनीर के लिए:
- पनीर: 100 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
चटनी और मसालों के लिए:
- सेज़वान चटनी: 1 बड़ा चम्मच
- मेयोनेज़: 1 बड़ा चम्मच
- ग्रेट किया हुआ चीज़: आवश्यकता अनुसार
- टोमैटो केचप: 1 बड़ा चम्मच
- नमक: स्वाद अनुसार
- चिली फ्लेक्स: ऊपर से छिड़कने के लिए
- काली मिर्च पाउडर: ऊपर से छिड़कने के लिए
बेस के लिए:
- पिज्जा कुल्चा: 1 (क्यूब्स में कटा हुआ)
(ब्रेड का भी उपयोग कर सकते हैं)
कुल्हड़ पिज्जा रेडी करने के लिए:
- कुल्हड़: 3-4 (साफ किए हुए)
स्टीमिंग के लिए:
- पानी: 1-2 कप
सब्जियों को रोस्ट कर लें:
बेश को रेडी करने के लिए सबसे पहले आप सब्जियों को फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन मे 2-3 चम्मच तेल को गरम कर दीजिएगा। फिर आप पैन मे क्यूब्स मे कटे हुए 1/2 प्याजन 1/2 टमाटर, 1/2 लाल व पीला शिमला मिर्च को ऐड करके थोड़ा रोस्ट कर लीजिएगा।
पनीर और चटनी को ऐड करें:
जब सब्जी थोड़ा रोस्ट हो जाए तब आप इसमे क्यूब्स मे कटे हुए 100 ग्राम पनीर को ऐड कर दीजिएगा। अब इसे भी थोड़ा रोस्ट कर लीजिएगा।
अब आप पनीर को ऐड करने के बाद आप इसमे 1 tbsp सेजवान चटनी, 1 tbsp मेयोनेज और ग्रेड किया हुआ चीज, स्वाद अनुसार नमक, 1 tbsp टोमैटो केचप को ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। अब आप इसे कुछ देर मीडियम आंच पे रोस्ट कर लीजिएगा।
पिज्जा कुल्चा ऐड करें:
अब आप इसके बेश मे 1 पिज्जा कुल्चा के छोटे-छोटे क्यूब्स को ऐड कर दीजिएगा। आप पिज्जा कुल्चा के जगह आप इसमे ब्रेड को भी ऐड कर सकते हैं। अब आप इस कुलचे को बेश के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा।
कुल्हड़ पिज्जा को रेडी करें:
अब जब आपका बेश अच्छे से रेडी हो जाए तब आप कुल्हड़ पिज़्जे को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप 3-4 कुल्हड़ को लेकर उसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। फिर सबसे पहले आप इसमे 1 चम्मच सब्जियों का मिक्सर, ग्रेड किया हुआ चीज, फिर सब्जियाँ फिर ढेर सारा चीज को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप सबसे ऊपर चिली फ्लेक्स और कली मिर्च के पाउडर को स्प्रिंकल कर दीजिएगा।
कुल्हड़ को स्टीम कर लें:
अब आप अपने रेडी किए हुए कुल्हड़ को स्टीम कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक गहरे बर्तन मे 1-2 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप उसमे 1-2 कुल्हड़ को खड़ा कर उसे ऊपर से ढक दीजिएगा। अब आप इसे मीडियम आंच पे अच्छे से 10 मिनट तक स्टीम कर लीजिएगा। जिससे की चीज अच्छे से मेल्ट हो जाएगा।
सर्व करें:
अब आपका कुल्हड़ पिज्जा बिल्कुल देशी तरीके से रेडी हो जाएगा। इसे आप अपने बच्चों को सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं, जो की खाने मे बेहद ही टेस्टी और लाजवाब होते हैं। इसे आप किसी पार्टी के एक दिन पहले से बना कर फ्रिज मे भी रख सकते हैं। और पार्टी मे सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं।
टिप्स:
- आप इसमे अपने अनुसार सब्जियों को कम ज्यादा कर सकते हैं।
- आप इसमे पिज्जा चटनी इत्यादि भी ऐड कर सकते हैं।
- आप पिज्जा कुल्चा के बजाय ब्रेड भी ऐड कर सकते हैं।
- आप कुल्हड़ को ओवन मे भी स्टीम कर सकते हैं।
- इसे गहरे बर्तन मे स्टीम कीजिएगा ताकि यह आसानी से बर्तन मे आ जाए।
इसे भी पढ़े :-Palak Ka Kofta Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कोफ्ता, आसान और झटपट रेसिपी
22 साल से रसोई में, प्यार से पकाती हूँ!
मैं अंजनी सिंह, एक आम सी गृहिणी हूँ। भारतीय खाने में मेरा खासा लगाव है। दादी-नानी से सीखे हुए पुराने ज़माने के व्यंजन हो, या फिर नए ज़माने के फ्यूज़न फ्लेवर, मैं हर तरह के स्वादिष्ट खाने बनाने की कोशिश करती हूँ।
“Mom’s recipe” के ज़रिए मैं आप सभी के साथ अपनी पाक कला का अनुभव बाँटना चाहती हूँ। उम्मीद है कि यहाँ आपको वो सारे स्वाद मिलेंगे जो आपके दिल को छू जाएँ।