Best Lunch Box Food For Kids: बच्चों के लंच बॉक्स के लिए 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, टिफिन हो जाये साफ

Best Lunch Box Food For Kids :हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी अपने बच्चों के लंच बॉक्स के लिए हमेशा परेशान रहते हैं? क्या आपके भी बच्चे रोज सुबह-सुबह लंच बॉक्स के लिए अलग-अलग डिमांड करते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी मैं आपके लिए लेकर आई हूँ।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

बच्चे खाने व लंच को लेकर बहुत चीजे होते हैं। जिसके लिए उन्हे लंच के लिए एक नही बल्कि बहुत सारे ऑप्शन चाहिए होते हैं। जिसके वजह से हर सुबह मे सभी माता-पिता को परेशानी होने लगती है, और सोचने लगते हैं की इसे क्या बना कर दें? लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नही क्योंकि आज मैं आप लोगों के लिए 1 नही बल्कि 5 ऐसे लंच बॉक्स के ऑप्शन को लेकर आई हूँ। जिसे आपके बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करने वाले है। तो चलिए बिना देरी किए इन 5 अमेजिंग लंच बॉक्स को बनाते है।

बच्चो के टिफिन के लिए ये है बेस्ट आइटम

1: मैक्रोनी बाइट:

Best Lunch Box Food For Kids

पहला ऑप्शन बच्चों का मन पसंदीदा मैक्रोनी बाइट है। जिसे बनाने के लिए आप 1 कप पहले से 50% कुक किया हुआ मैक्रोनी ले लीजिएगा। फिर आप बारीक कटी हुई सब्जियाँ: गाजर, बीन्स, धनिया पत्ती व कॉर्न का मिक्सर रेडी कर मैक्रोनी मे ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। अब आप मैक्रोनी मे थोड़े-थोड़े मसालें जैसे 1/3 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/3 चाट मसाला व नमक को ऐड कर इन सभी को मिक्स कर दीजिएगा।

अब आप एक कटोरी मे 3 tbsp सूजी व 1 tbsp दही व 1/3 चम्मच नमक और पानी का घोल बना कर रेडी कर साइड मे रख दीजिएगा। फिर आप एक अप्पे मोल्ड लेकर उसे ग्रीश कर दीजिएगा। अब आप मीडियम फ्लेम पे मोल्ड मे 1 चम्मच सूजी का मिक्सर व 1 चम्मच मैक्रोनी का मिक्सर फिर ऊपर से सूजी का मिक्सर ऐड कर ऊपर से चिली फ्लेक्स छिड़क दीजिएगा।

अब आप इसे ढक कर 5 मिनट पका लीजिएगा। बीच मे इसे 1-2 बार पलट दीजिएगा। जिससे आपका मैक्रोनी बाइट बनकर रेडी हो जाएगी। अब आप इसे हरी चटनी, टोमैटो केचप के साथ लंच बॉक्स मे दे सकते हैं।

2:पिज्जा सैंडिविच:

Best Lunch Box Food For Kids

सेकंड ऑप्शन है पिज्जा सैंडविच जो बच्चों के साथ सभी को पसंद आता है। इसे बनाने के लिए आप उनके पसंद के ब्रेड पे बटर, हरी चटनी व टोमॅटो केचप लगा दीजिएगा। फिर आप एक बाउल मे बारीक कटा हुआ 100 ग्राम पनीर, उबला हुआ 50 ग्राम कॉर्न, बारीक कटा हुआ 1/2 प्याज, धनिया पत्ती, नमक, 1-2 चम्मच हरी चटनी को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा।

अब आप 2 ब्रेड के बीच मे पनीर के मिक्सर को रखकर पैन पे आराम से मीडियम आंच पे दोनों साइड सेक लीजिएगा। जिससे आपका सैंडविच रेडी हो जाएगा। अब आप इसे हरी या टोमॅटो केचप के साथ लंच बॉक्स मे दे सकते हैं।

3:आलू पूड़ी आचार:

Best Lunch Box Food For Kids

आलू पूड़ी सभी बच्चों का पसंदीदा ऑप्शन होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इसे बनाने के लिए आप एक बाउल मे पहले से भिगोया हुआ 2-3 चम्मच सूजी, ग्रेड किया हुआ 1 आलू, स्वाद अनुसार नमक, मनचाहे मसाले को ऐड कर लीजिएगा। फिर आप इसमे 1/2 कप आटे को ऐड कर बिना पानी का कडक डो बना लीजिएगा।

अब आप इस डो से छोटे-छोटे लोई बना कर बेल लीजिएगा। फिर आप इसे गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लीजिएगा। फिर आप इसे आचार, मुरब्बा, चटनी, केचप के साथ बच्चों के लंच बॉक्स मे दे सकते हैं।

4: वेज दलीय कटलेट:

Best Lunch Box Food For Kids

फ़ोर्थ ऑप्शन है वेज दलीया कटलेट जो की न्यूट्रीशियन से भरपूर होता है। कटलेट बनाने के लिए आप के बाउल मे भिगोया हुआ 1/2 कप दलिया, बारीक कटी हुई गाजर, बीन्स, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, मैश व उबला हुआ 2 आलू के साथ-साथ अपने अनुसार नमक, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर को ऐड कर अच्छे से मिक्सर रेडी कर लीजिएगा। अब आप इन मिक्सर से छोटे-छोटे व गोल-गोल टिक्कियाँ तैयार कर लीजिएगा।

अब आप इन टिक्कियों को कम तेल व बटर मे दोनों तरफ से फ्राई लीजिएगा। फिर आप इसे ब्रेड या फिर रोटी मे रोल कर बच्चों के लंच बॉक्स मे दे सकते हैं।

5:एगलेस ऑमलेट:

Best Lunch Box Food For Kids

पाँचवाँ व आसान ऑप्शन है एगलेस ऑमलेट जिसे आप बच्चों के लिए आसानी से बना सकते हैं। आप एक बाउल मे 1/2 कप बेशन, 1/4 कप गहूँ का आटा, थोड़ा गरम मसाला, लाल मिर्च, काली मिर्च व आमचूर पाउडर को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसमे धीरे-धीरे पानी को ऐड करते हुए इसका एक पतला घोल रेडी कर लीजिएगा।

अब आप घोल मे अपने अनुसार सब्जियाँ जैसे बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च इत्यादि को ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। अब आप एक कलछी घोल को तवे पे रखकर तब तक पकाइएगा जब तक की एक साइड अच्छे से पक न जाए फिर आप इसे पलट कर दूसरे साइड को भी पका लीजिएगा।

अब आप इसे बच्चों को सेके हुए ब्रेड टोमॅटो केचप, चिप्स व हरी चटनी के साथ लंच बॉक्स मे दे सकते हैं।

टिप्स:

  • मैक्रोनी को पहले से रेडी करने के लिए आप रात को ही मैक्रोनी को 50% कुक करके फिर उसे 10 मिनट गरम पानी मे रखकर व उसमे तेल लगा कर फ्रिज मे रख सकते हैं।
  • आप सब्जियों को काटने के बजाय उन्हे हल्का स्टीम कर मैश कर सकते हैं।
  • आप सूजी दही के जगह सूजी व पानी का भी बैटर रेडी कर सकते हैं।
  • लंच को फास्ट बनाने के लिए दलिया व सूजी को पहले से भिगो कर रख सकते हैं।
  • साथ ही मे आलू व सब्जियों को भी पहले से उबाल कर रेडी रख सकते हैं।
  • डो के लिए आप थोड़े पानी का यूज कर सकते है, अगर डो नही बन पा रहा हो तब।

इसे भी पढ़े :-Kids Tiffin ideas: बच्चों के लिए 6 स्वादिष्ट और हेल्दी टिफिन रेसिपीज़, हर दिन नया ज़ायका

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे