Gobi Sandwich Recipe :हैलो दोस्तों, अब तक आप लोगों ने गोभी को ग्रेड कर करके गोभी के पराठे ही खाएं होंगे। लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए गोभी के एक युनीक यानि गोभी के सैंडविच की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे आप अपने घर पे थोड़े अलग तरीके से अलग-अलग अंदाज मे बना सकते हैं। इसे आप स्ट्रीट स्टाइल, हेल्दी और चटपटा भी बना सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए अमेजिंग सैंडविच को बनाते हैं।
Table of Contents
गोभी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री –
चटनी और मसालों के लिए:
- हरी मिर्च: 2-3 (कटी या कूटी हुई)
- लहसुन की कलियाँ: 5-6 (कूटी हुई)
- अदरक: 1-2 इंच (कूटी हुई)
सब्जियों के लिए:
- गोभी: 1 मीडियम साइज़ (बारीक ग्रेट की हुई)
- आलू: 2 (उबले और मैश किए हुए)
- धनिया पत्ती: थोड़ी मात्रा (बारीक कटी हुई)
- टमाटर: 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
- प्याज: 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
बैटर के लिए:
- बेसन: 1 कप
- पानी: 3/4 कप (या ज़रूरत अनुसार)
- हल्दी पाउडर: 1/3 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- अजवाइन: 1 चम्मच
- कुटा हुआ धनिया: 2 चम्मच
- जीरा: 1 चम्मच
- आमचूर पाउडर: 1 चम्मच
- सूजी: 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा: 1/4 चम्मच
चटनी और अन्य टॉपिंग के लिए:
- पुदीने की चटनी: आवश्यकतानुसार
- इमली और गुड़ की चटनी: आवश्यकतानुसार
- चाट मसाला: चुटकी भर
पकाने के लिए:
- घी या बटर: आवश्यकतानुसार
- ब्रेड स्लाइस: 4-6 (या ज़रूरत अनुसार)
लहसुन, अदरक और मिर्च को कूट लें:
सैंडविच मे तीखा और चटपटा फ्लेवर लाने के लिए आप 2-3 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियाँ और 1-2 इंच अदरक को अच्छे से कूट कर चटनी की तरह बना लीजिएगा।
गोभी को ग्रेड करें:

गोभी के सैंडविच के लिए आप एक मीडियम साइज़ के गोभी को लेकर उसे अच्छे से साफ कर लीजिएगा। फिर आप बारीक ग्रेडर की मदद से अच्छे से ग्रेड कर लीजिएगा जिससे वह तवे पे आसानी से पक जाए।
बैटर को रेडी करें:

सैंडीवच के बैटर के लिए सबसे पहले आप 1 कप बेशन मे 3/4 कप पानी को ऐड कर इसे अच्छे से कम से कम 1-2 मिनट फेट लीजिएगा। जब तक की इसमे से बबल न बनने लगे। बेशन को फेटने के बाद आप इसमे फ्लेवर के लिए 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, 1 चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच कुटा हुआ धनिया, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच आमचूर पाउडर को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इन सभी चीजों को आपस मे अच्छे से मिलाते हुए फिर से 1 मिनट फेट लीजिएगा।
ग्रेड गोभी और चटनी को ऐड करें:

अब आप सभी मसालों के साथ इसमे ग्रेड किया हुआ गोभी, चटनी और ग्रेड किया 2 आलू के साथ थोड़े धनिया पत्ती को भी ऐड कर दीजिएगा। अब आप इन सभी को अच्छे से मिला कर कम से कम 5 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा, ताकि सभी चीजें अच्छे से सेट हो जाएँ।
सूजी और बेकिंग सोडा को ऐड करें:

अब आप 5 मिनट बाद बैटर को करारा और नाश्ते को क्रिस्पी बनाने के लिए आप इसमे 2 चम्मच सूजी और 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। जिससे आपका बैटर अच्छे से रेडी हो जाएगा।
सैंडविच को पका लें:

सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले आप घी को तवे पे गरम कर उसपे 1 कलछी बैटर को हल्का फैला कर कुछ देर पका लीजिएगा। जब बैटर नीचे से पकने लगे तब आप ऊपर एक ब्रेड को रखकर प्रेस कर दीजिएगा। फिर आप इसे पलट दीजिएगा।
सैंडविच को भरे:

अब ब्रेड को पलटने के बाद बैटर के ऊपर आप पुदीने की चटनी, इमली और गुड की चटनी, फ्रेश सब्जियाँ(टमाटर, प्याज) और चुटकी भर चाट मसाला ऐड कर दूसरे ब्रेड को रख दीजिएगा। फिर आप ब्रेड के ऊपर बटर लगा कर फिर से पलट कर उसके ऊपर कोई भारी सामग्री रखकर कुछ देर पका लीजिएगा। जिससे आपका क्रिस्पी सैंडविच रेडी हो जाएगा।
सर्व करें:

अब आपका युनीक गोभी, बेशन का हेल्दी सैंडविच रेडी हो जाएगा। जिसे आप अदरक लहसुन की चटनी के साथ सर्व कर काफी ज्यादा इन्जॉय करने वाले हैं। इसे आप सुबह नाश्ते या फिर चाय के साथ बना कर सर्व कर सकते हैं।
टिप्स:
- बैटर को अच्छे से एक ही साइड मे फेटिएगा जिससे वह हल्का और फ्लपी बने।
- आलू को आप ऐड भी कर सकते हैँ या स्किप भी।
- सब्जियों को बारीक वाले ग्रेडर की मदद से ग्रेड कीजिएगा, ताकि वह आसानी से पक जाए।
- बैटर को एक साइड पकाने के बाद उसपे ब्रेड को रखकर दूसरे साइड को पकाइएगा।
- सैंडविच के दूसरे साइड को पकाते समय सैंडविच पे कोई वजन सामग्री रख दीजिएगा, ताकि वह अच्छे से प्रेस हो कर पके।
- सैंडविच को आप लहसुन की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े :-Best Lunch Box Food For Kids: बच्चों के लंच बॉक्स के लिए 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, टिफिन हो जाये साफ
22 साल से रसोई में, प्यार से पकाती हूँ!
मैं अंजनी सिंह, एक आम सी गृहिणी हूँ। भारतीय खाने में मेरा खासा लगाव है। दादी-नानी से सीखे हुए पुराने ज़माने के व्यंजन हो, या फिर नए ज़माने के फ्यूज़न फ्लेवर, मैं हर तरह के स्वादिष्ट खाने बनाने की कोशिश करती हूँ।
“Mom’s recipe” के ज़रिए मैं आप सभी के साथ अपनी पाक कला का अनुभव बाँटना चाहती हूँ। उम्मीद है कि यहाँ आपको वो सारे स्वाद मिलेंगे जो आपके दिल को छू जाएँ।