Spicy Gobi Matar Keema :एक बार मटर के साथ इस तरीके से गोबी बनाओगे, तो हर दिन गोबी ही खाओगे

Spicy Gobi Matar Keema Recipe :हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी आलू और गोभी खा-खा के ऊब गए हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, इस जाते हुए ठंड के साथ गोभी जैसी हेल्दी सब्जियाँ भी जाने वाली हैं। और आप भी गोभी आलू की सब्जी खा के बोर हो गए हैं, तो आज मैं आप लोगों के लिए जाते हुए ठंड के साथ गोभी और मटर की बेस्ट रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसका नाम है गोभी मटर कीमा, जो की खाने मे बेहद ही टेस्टी और लाजवाब होती है। जिसे आप एक बार खाने के बाद आलू गोभी की सब्जी को भूल ही जाने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए गोभी मटर की कीमा को बनाते हैं।

गोभी मटर कीमा बनाने के लिए सामग्री –

मुख्य सामग्री:

  • 1 किलो ताजी फूलगोभी (ग्रेड की हुई)
  • 1 कप मटर (फ्रेश या फ्रोजन)

प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन:

  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (घिसे हुए)
  • 7-9 लहसुन की कलियाँ (कुटी हुई)
  • 3-4 इंच अदरक (कुटा हुआ)

तेल और मसाले:

  • 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच अजवाइन
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी (क्रश की हुई)
  • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक

अतिरिक्त सामग्री:

  • 1 चम्मच नमक (गोभी उबालने के लिए)
  • 1/4 कप पानी (भाप में पकाने के लिए)
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ, गार्निशिंग के लिए)

गोभी को उबाल लें:

Spicy Gobi Matar Keema

गोभी के कीमा के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से उबाल लीजिएगा, जिससे गोभी मे मौजूद सभी कीड़े मकौड़े मर जाएँ। जिसके लिए आप एक बर्तन मे पानी और 1 चम्मच नमक को अच्छे से उबाल लीजिएगा। फिर खौलते हुए पानी मे कटी हुई फ्रेश 1 किलो गोभी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप गोभी को घड़ी के 2 मिनट उबाल के एक छलनी मे निकाल कर अच्छे से ठंडा कर लीजिएगा।

टमाटर, प्याज और अदरक को रेडी करें:

Spicy Gobi Matar Keema

अब जब तक आपका गोभी अच्छे से ठंडा हो रहा हो तब तक आप इसमे लगने वाले सभी लहसुन प्याज को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप:-

  • 2 प्याज को अच्छे से बारीक चॉप कर लीजिएगा।
  • 2 टमाटर को कट करने बजाय उसे अच्छे से ग्रेड या घिस लीजिएगा।
  • अब ओखली मे 7-9 लहसुन की कलियाँ और 3-4 इंच अदरक के टुकड़े को ऐड कर अच्छे से कूट लीजिएगा।
  • गोभी के ठंडे होने के बाद उसे मोटे ग्रेडर की मदद सर अच्छे से ग्रेड कर लीजिएगा।

इन सब को रेडी करने के बाद आपका कीमा बनने के लिए रेडी हो जाएगा।

प्याज को भून लें:

Spicy Gobi Matar Keema

कीमा को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को अच्छे से भून लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप पैन मे 3-4 चम्मच सरसों के तेल को ऐड कर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। फिर आप उसमे 1/2 चममच्छ जीरा, बारीक चॉप किया हुआ प्याज और 1/4 चम्मच अजवाइन को ऐड कर अच्छे से भून लीजिएगा। आप प्याज को केवल ट्रैन्स्लूसन्ट(पारदर्शी) होने तक ही पकाइएगा।

अदरक और लहसुन को भून लें:

जब आपका प्याज ट्रैन्स्लूसन्ट हो जाए तब आप इसमे फ्रेश कुटा हुआ लहसुन और अदरक का पेस्ट ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसे मीडियम आंच पे तब तक पकाइएगा जब तक की प्याज, अदरक और लहसुन अच्छे से भून न जाएँ।

मसालों को ऐड करें:

जब देखें की आपका प्याज अच्छे से भून गया हो और तेल भी पसीजने लगा हो तब आप इस स्टेज पे मसालें:- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर को ऐड कर 1-2 मिनट भून लीजिएगा।

मटर को ऐड करें:

Spicy Gobi Matar Keema

जब मसालें अच्छे से भून जाएँ, तब आप इसमे 1 कप फ्रेश ताजी व मीठी मटर को ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। अब आप इसे चलाते हुए अच्छे से पका लीजिएगा, ताकि मटर का कच्चे पन दूर हो जाए।

टमाटर को ऐड करें:

जब आपका मटर प्याज अच्छे से भून जाए, तब आप इसमे घिसा हुआ टमाटर, स्वाद अनुसार नमक और 1 चम्मच धनिया पाउडर को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इन सभी को चलाते हुए से, अच्छे समय ले भून लीजिएगा।

ग्रेड किए हुए गोभी को ऐड करें:

Spicy Gobi Matar Keema

जब टमाटर सभी मसालों के साथ अच्छे से पक जाए तब आप इसमे सभी ग्रेड किए हुए गोभी को ऐड कर दीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे 1 चम्मच पाव भाजी मसाले, 1-2 हरी मिर्च और 1 चम्मच क्रश कसूरी मेथी को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। फिर आप गोभी को चलाते हुए कम से कम 10 मिनट भून लीजिएगा। फिर आप इसमे 1/4 कप पानी को ऐड कर व ढक कर धीमी आंच पे 5 मिनट पका लीजिएगा।

सर्व करें:

Spicy Gobi Matar Keema

अब आपका स्वादिस्त और चटपटी गोभी का कीमा बनकर रेडी हो जाएगा। जिसमे आप ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को ऐड कर सर्व कर सकते हैं। आप इस कीमे को रोटी, पराठा या फिर पाव भाजी के साथ भी सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो की खाने मे टेस्टी और हेल्दी दोनों होती है।

टिप्स:

  • गोभी को 2 मिनट से ज्यादा मत उबालिएगा, नही तो गोभी का टेक्स्चर चला जाएगा।
  • आप टमाटर को बारीक चॉप भी कर सकते हैं, लेकिन आप अलग फ्लेवर चाहते हैं तो आप इसे ग्रेड ही कीजिएगा।
  • अगर आप पेट से संबंधित किसी रोग से परेशान हैं तो आप तड़का मे अजवाइन जरूर ऐड कीजिएगा।
  • अदरक को अच्छे से पकाइएगा ताकि उसकी कड़वाहट खत्म हो जाए।
  • कुकिंग टाइम को कम करने के लिए आप टमाटर को ढक को भी पका सकते हैं।
  • गोभी को ढक कर मत पकाइएगा।

इसे भी पढ़े :-Crispy Bread Roll Recipe :समोसा कचोरी खाना भूल जाएंगे, जब इतने टेस्टी और क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाएंगे

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे