एकदम ढाबा स्टाइल मे बनाये पालक की सब्जी जिसे खाने के बाद लोग उगलिया चाटे!

Palak ki sabji kaese banta hai : हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए पोस्ट मे आपका सवागत है। की आप भी एनर्जी और आयरन से भरपूर भोजन करना चाहते हैं? क्या आप भी घर बैठे ढाबा के मजा लेना चाहते हैं? क्या आप भी कुछ चटपटा भोजन टेस्ट करना चाहते हैं? तो आज का यह रेसिपी अपके लिए ही होने वालें हैं।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों आज मैं आप लोगों के लिए एनर्जी से भरपूर पालक की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो की एक दम ढाबा स्टाइल मे है। अगर आप या फिर आपके बच्चे पालक खाने से इतराते हैं तो एक बार आप इस रेसिपी को जरूर से ट्राइ कीजिएगा। जिसे की कोई भी खाने से मना नहीं कर पाएगा। और पालक से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बन रहता है। जिससे की आप अपने काम मे मन भी लगा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किये बनाते हैं पालक की सब्जी वह भी एकदम ढाबा स्टाइल मे।

पालक की सब्जी (Palak ki sabji recipe) बनाने के लिए वह भी ढाबा स्टाइल मे इसे सबसे पहले पालक को काटकर इसे लहसुन और जीरा के साथ फ्राई कर लीजिएगा। उसके बाद तड़का लगा कर सभी मसालो और रहस्यमयी पेस्ट को ऐड करके अच्छे से पका लीजिएगा। जब यह अच्छे से पक जाएँ तब आप इसमे गरम मसाला और पालक को ऐड कर के पका लें। तो चलिए इसे रेसिपी को एक-एक करके अच्छे से जानते हैं।

पालक की सब्जी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Palak ki Sabji):

सब्जियां (Vegetables):

  • 400 ग्राम पालक (400 gm Palak)
  • 1 बड़ा टमाटर (1 Large Tomato)
  • 2 छोटी साइज़ के प्याज (2 Small Onions)
  • 3-4 लहसुन की कलियां (3-4 Garlic Cloves)
  • 1 इंच अदरक (1 Inch Ginger)
  • 2 हरी मिर्च (2 Green Chillies)
  • 1 छोटा कप भुनी हुई मूंगफली (1 Small Cup Roasted Peanuts)
  • 1 कप रोस्टेड चना दाल (1 Cup Roasted Chana Dal)

मसाले (Spices):

  • 2 चम्मच तेल (2 Tbsp Oil)
  • ½ चम्मच जीरा (½ Tsp Cumin Seeds)
  • 2 सुखी लाल मिर्च (2 Dry Red Chillies)
  • 1½चम्मच लाल मिर्च पाउडर (1½ Tsp Red Chilli Powder)
  • 1½ धनिया पाउडर (1½ Tsp Coriander Powder)
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर (½ Tsp Turmeric Powder)
  • 1 चम्मच गरम मसाला (1 Tsp Garam Masala)
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी (1 Tsp Kasuri Methi)
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ता (Chopped Coriander Leaves)

अन्य (Others):

  • नमक
  • पानी

पालक की सब्जी की रेसीपी (Palak ki sabji recipe) :

अगर आप पालक को एकदम ढाबा स्टाइल मे बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

पालक को तैयार करें:

पालक की सब्जी के लिए आप सबसे पहले 400 ग्राम पालक को लेकर उसे अच्छे से पानी मे साफ कर दीजिएगा। ताकि उसमे से मिट्टी सब निकल जाए। जब पालक को पानी से धों ले तब उसे एक छलनी मे रखकर छोड़ दें। ताकि उसमे से सारा पानी बाहर निकाल जाए।

Palak ki sabji recipe

जब पानी अच्छे से निकल जाए तब आप इसे चाकू की सहायता से इसे बारीक काट लीजिएगा। ताकि इसे सर्व करते समय इसमे से रेसे न बने।

पालक को फ्राई करें:

पालक को ढाबा स्टाइल मे बनाने के लिए आप पालक को काटने के बाद उसे फ्राई कर लीजिएगा। जिसके लिएआप एक पैन को लेकर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप उसमे ½ चम्मच जीरा को डालकर उसे चटकने दें।

Palak ki sabji recipe

जब जीरा अच्छे से चटक जाये तब आप उसमे 3-4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियों को डाल दीजिएगा। अब लहसुन को ब्राउन होने तक उसे अच्छे से भून लीजिएगा।

जब लहसुन अच्छे से भून जाए तब आप इसमे कटे हुए पालक को ऐड कर दीजिएगा। और साथ ही मे नमक को ऐड कर दीजिएगा।जब पालक अपना पानी छोड़कर अच्छे से पक जाए तब आप इसे गैस को बंद कर दीजिएगा।

तड़का लगाएं:

पालक को अच्छे से फ्राई करने के बाद आप अब सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिएआप एक काढाई को लेकर उसमे 1 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। उसके बाद आप उसमे 1 चम्मच जीरा और 2 सुखी लाल मिर्च को डालकर इसे चटकेने दें।

Palak ki sabji recipe

जब आप ढाबा स्टाइल मे कोई सब्जी बनाते हैं तो उसमे सुखी लाल मिर्च को डालने से उसके फ्लवर बेहद ही अच्छा आता है।

लहसुन और प्याज को ऐड करें:

जब जीरा और मिर्च अच्छे से पक जाए तब आप उसमे 3-4 बारीक काटी हुई लहसुन की कलियों को ऐड कर दीजिएगा। और इसे ब्राउन होने तक अच्छे से पका लीजिएगा

Palak ki sabji recipe

जब लहसुन अच्छे से पक जाए तब आप इसमे 2 छोटी साइज़ के कुटी हुई प्याज को इसमे डालकर इसे भून लीजिएगा। इसे तब तक भुनिएगा जब तक की प्याज का कलर ब्राउन न होने लगे।

रहस्यमयी पेस्ट को तैयार करें:

जब तक की प्याज पक रही हो तब आप उसी समय इस रेसिपी की रहस्यमयी पेस्ट  को तैयार कर लीजिएगा। जिसके लिए आप 1 मिक्सी मे 1 छोटा कप भुनी हुई मूंगफली और उसी के साथ 1 कप रोस्टेड चना के डाल को डाल दीजिएगा। अब इसे पानी डालकर पीस लीजिएगा। अब आपाक यह पेस्ट बनकर रेडी हो जाएगा।

Palak ki sabji recipe

सूखे मसालों को ऐड करें:

जब प्याज अच्छे से भून जाए तब आप इसमे सभी सूखे मसालों को ऐड कर दीजिएगा। जिसमे आप 1½चम्मच लाल मिर्च पाउडर,1½ धनिया पाउडर, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, को ऐड करके इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पका लीजिएगा।

Palak ki sabji recipe

टमाटर को ऐड करें:

जब सभी मसालें अच्छे से पक जाएमन तब आप इसमे 1 बड़े बारीक कटे हुए टमाटर को ऐड कर दीजिएगा। और इसके साथ ही इसमे नमक को भी ऐड कर दीजिएगा। अब इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। इसे तब तक पकाएं जब तक की इसमे से तेल अलग न होने लगे और यह पक कर एकदम सॉफ्ट न हो जाए।

Palak ki sabji recipe

ध्यान रहें: अगर मसाला सुख रहा हो तो इसमे आप थोड़े से पानी को डालकर भी इसे अच्छे से पका सकते हैं। और इसे लगातार चलाते रहिएगा ताकि यह नीचे से न लगे।

रहस्यमयी पेस्ट को ऐड करें:

जब टमाटर अच्छे से पक जाए तब आप इसमे अपने बनाए हुए रहस्यमयी पेस्ट को ऐड कर दीजिएगा। इसे डालने से आपको अलग से इसमे काजू डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और साथ ही मे इसका फ्लेवर भी बहुत अच्छा आता है।

अब इसे एक जैसा चलाते हुए तेज आंच पे पका लीजिएगा। जब यह अच्छे से पक जाएब तब आप इसमे 1 चम्मच कसूरी मेथी और बारीक काटी हुई धनिया पत्ती को डाल दीजिएगा।

ध्यान रहें: इसे एक जैसे चलाते रहें ताकि इस मसालें के चिकनाहट भी खतम हो जाए। और अच्छे से पक कर रेडी भी हो जाए।

पानी और गरम मसाला को ऐड करें:

जब मसालें अच्छे से पक कर रेडी हो जाएँ तब आप इसमे 1 कप पानी को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। इसमे आप अपने जरूरत के हिसाब से पानी को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

अब आप इसमे 1 चम्मच मसालों का राजा गरम मसाला को भी ऐड कर सकते हैं।और अब इसे धीमी आंच पे पकने दीजिएगा। जब तक की इसमे से बुल बुले न निकलने लगे।

पालक को ऐड करें:

जब गर्वी मे से अच्छे से बुल बुले बनने लगे तब आप इसमे फ्राई किया हुआ पालक को ऐड कर दीजिएगा। अब इसे अच्छे से मिलाकर इसे ढक कर एक दम धीमी आंच पे कम से कम 5 मिनट तक अच्छे से पका लीजिएगा। इसे तब तक पकाएं जब तक इसमे से तेल अलग होता हुआ न दिखें।

Palak ki sabji recipe

सर्व करें (Palak ki sabji recipe):

जब इस सब्जी मे ऊपर तेल दिखने लग जाए तब इसका मतलब की सब्जी बनकर रेडी हो गई है। अब इसे सर्व करके रोटी, पराठा, नॉन रोटी, पूड़ी, के साथ खा सकते हैं। इसे आप लंच और डिनर मे बना कर अपने परिवार के साथ इन्जॉय कर सकते हैं।

Palak ki sabji recipe

टिप्स (Palak ki sabji recipe) :

  • पलकों को काटते समय इसे लंबाई और चौड़ाई दोनों तरफ से काट लीजिएगा। जिससे की यह बारीक कट जाए।
  • इसे बारीक काटने से सर्व करते समय इसमे धागे नहीं बनाते हैं।
  • नमक को डालते समय ध्यान रहें की आप 2-3 बार नमक डालेंगे।
  • आप इसमे तेल के जगह आप बटर को भी डाल सकते हैं।
  • अगर आपको ज्यादा स्पाइसी नहीं पसंद है तो आप सुखी मिर्च को स्किप भी कर सकते हैं।
  • मसालों को पकाते समय इसे लगातार चलाते रहिएगा ताकि मसालें नीचे से न लगे।
  • पालक तभी ऐड करें जब की मसाले  अच्छी तरह बॉइल न होने लगे।

इसे भी पढ़े :- बिलकुल ढाबा की तरह बनाये यह मिक्स वेज की सब्जी लोग उगलिया चाटते रह जाये !

पालक की सब्जी के फायदें:

  • क्या आपको पता है इस पालक मे आयरन, फोलेट और विटामिन बी की भरपूर मटर होती है। जो आपको स्वस्थ बनाए रखने मे मदद करती है।
  • अगर आपमे खून की कमी है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर मे हीमोग्लोबिन के अस्तर को बढ़ाकर आपमे खून की कमी को दूर कर सकती है।
  • इसके सेवन से आपके बॉडी मे डाइजेशन को सही करके गैस,कब्ज, और अपच जैसी बीमारियों को दूर करता है।
  • इसे खाने से आपकी बीपी कंट्रोल मे रहती है।

इस पालक की सब्जी को आप एक बार अपने घर पे ट्राइ जरूर कीजिएगा क्योंकि यह बहुत ही कम समय और कम सामग्री मे चटपटा बनाकर रेडी होने वाली सब्जी है। जिसे खाने के बाद सभी लोग इसी को बार-बार याद करेंगे।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे