Falafel Recipe :घर पर बनाएं कुरकुरा और टेस्टी फलाफल, बेहतरीन स्वाद के साथ परफेक्ट स्नैक

Falafel Recipe : हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। आज मैं आप लोगों के लिए के हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। और वह खास रेसिपी है फलाफल, जीसे आज अपने घर पे काबली चना और बेशन से बहुत ही आसानी से बनाने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस रेसिपी को बनाते हैं।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

फलाफल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • काबली चना – 2 कप (10-12 घंटे भिगोए हुए)
  • प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती – 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
  • बेसन – 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
  • नींबू का रस – 1/2 नींबू
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

सर्विंग के लिए:

  • लाल चटनी
  • हरी चटनी

चने के मिक्सर को रेडी करें:

Falafel Recipe

फलाफल को बनाने के लिए सबसे पहले आप चना और मसालों का मिक्सर रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप पहले 2 कप काबली चने को 10-12 घंटे के लिए भिगो कर रख लीजिएगा। फिर आप इस चने को एक मिक्सर जार मे ऐड कर उसमे बारीक कटा हुआ 2 प्याज, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच जीरा, 2 हरी मिर्च और 1/2 कप धनिया पत्ती को ऐड कर इन्हे दरदरा पीस लीजिएगा।

बेशन और तेल को मिक्स करें:

Falafel Recipe

जब आप मिक्सर को दरदरा पीस लें, तब आप इस मिक्सर को और टेस्टी बनाने के लिए आप इसमे 2 बड़ा चम्मच बेशन, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक को ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। मिक्सर को आप इस प्रकार मिक्स कीजिएगा ताकि वह आपस मे बंध जाएगा।

फलाफल को बाइंड करें:

अब आप मिक्सर से थोड़े-थोड़े मिक्सर को लेकर आप अपने दोनों हाथ से अच्छे से लड्डू की तरह गोल-गोल बांध लीजिएगा। जिससे आपका फलाफल बन कर रेडी ही जाएगा।

फलाफल को फ्राई करें:

Falafel Recipe

फलाफल को फ्राई करने के लिए आप तेल को अच्छे से गरम कर लीजिएगा, नही तो आपका फलाफल छूट सकता है। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप इसमे 2-3 फलाफल को ऐड कर अच्छे से डीप कर 2-3 मिनट तक फ्राई करने के बाद ही चलाइएगा। ऐसे ही बाकी के फलाफल को अच्छे से फ्राई कर लीजिएगा।

सर्व करें:

Falafel Recipe

अब आपका फलाफल फ्राई होकर रेडी हो जाएगा। जिसे आप लाल चटनी और ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर इन्जॉय कर सकते हैं। जो की खाने मे बेहद ही टेस्टी और कुरकुरा लगता है। अगर आप भी कुरकुरा और क्रिस्पी नाश्ते के तलाश मे हैं तो यह नाश्ता आपके लिए बेस्ट होने वाला है।

टिप्स:

  • काबली चना को 10-12 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिएगा।
  • मिक्सर को आप दरदरा ही पिसिएगा, उसे पेस्ट मत बनाइएगा।
  • अगर आपको बेशन पसंद नही हैया तो आप बेशन को स्किप भी कर सकते हैं।
  • तेल को अच्छे से गरम होने के बाद ही फलाफल को फ्राई कीजिएगा।
  • फलाफल को तेल मे ऐड करने के बाद तुरंत मत चलाइएगा, नही तो वह छूट सकता है।

इसे भी पढ़े :-Easy Aloo Nashta Recipe :स्वादिष्ट और कुरकुरा आलू पालक स्टफ्ड नाश्ता बनाने की आसान विधि

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे