घर पर बनाएं इतनी स्वादिष्ट भेल पूरी, कि बाज़ार वाली भी फीकी लगेगी!

Bhel Puri Kaese Banate Hai : हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आपका भी मन कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन कर रहा है? क्या आप भी बाहर के ठेले पे का कुछ टेस्ट करना चाहते हैं? क्या आप भी घर के स्नैक्स से ऊब गए हैं। तो कोई ना आज का यह रेसिपी खास आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

तो दोस्तों जब भी हम बाहर अपने दोस्तों के साथ जाते हैं, और कही ठेले पे भेल पूरी वाला दीख जाए तो अपने आप को रोक नहीं पाते। और सब मिलकर उस भेल पूरी का आनंद उठाने लगते हैं। यह भेल पूरी आपको हर जगह मिल जाती है जो बहुत ही चटपटा और तीखा लगती है। ऐसा कहा जाता है की हर भूख का इलाज भेल पूरी हैं।

 तो आपने कभी क्या इसे अपने घर बनाने की सोचा है। अगर हाँ तो कोई न आज मैं आप लोगों के लिए इस भेल पूरी की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो बहुत ही कम समय और कम लागत मे बनकर रेडी हो जाएगा। और इसी के साथ आज मैं आप लोगों को तीन सीक्रेट चटनी को भी आपको बताने वाली हूँ। जिसे खाने के बाद आप बाहर के भेल पूरी को खाना भूल ही जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं इसके रेसिपी को-

भेल पूरी बनाने के लिए सामग्री(Bhel Puri Recipe ingredient)

  • 1 कप फ्रेश हरी धनिया
  • ¼ कप पुदीना
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 3-4 लहसुन की कलियाँ
  • स्वाद अनुसार नमक
  • ¼ चम्मच काला नमक
  • 2 चुटकी हिंग
  • ¼ चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 टेबल स्पून पानी

लहसुन की चटनी:

  • 10-12 लहसुन की कलियाँ
  • 10-12 सुखी लाल मिर्च
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 चम्मच सेव
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा स पानी

मीठी चटनी:

  • 3 चम्मच इमली
  • 4 बड़ा चम्मच गुड
  • 1 कप पानी
  • ¼ चम्मच काला नमक
  • ¼ चम्मच सफेद नमक
  • 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

बेलपुरी के साथ मिलाने के लिए:

  • 3-4 मठरी पापड़ी
  • 5 चम्मच मिक्स नमकीन
  • 4-5 चम्मच चना दाल नमकीन
  • 5-6 चम्मच बारीक वाली सेव
  • 3-4 चम्मच फ्राई किया हुआ मूंगफली
  • स्वाद अनुसार बारीक कटी हुई प्याज
  • 4 चम्मच बारीक कटी हुई टमाटर
  • एक उबला हुआ आलू (बारीक कटा)
  • हल्का स नमक
  • हल्का स चाट मसाला
  • 2 चम्मच हरी चटनी
  • 2 चम्मच लहसुन की चटनी
  • 2 चम्मच मीठी चटनी (इमली वाली)
  • फ्रेश कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • ½ नींबू का रस

भेल पूरी विधि

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मुरमुरे को अच्छी तरह से क्रिस्पी बना लें। उसके बाद आप सभी चटनियों को बना लीजिएगा। जो भेल पूरी को भेल पूरी बनाती है। अब आप मुरमुरे मे सभी चीजों को एक-एक करके अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। और ऐसे आपकी भेल पूरी बनकर रेडी हो जाएगी। तो चलिए इसे एक-एक करके अच्छे से जानते हैं।

भेल पूरी की रेसिपी(Bhel Puri Recipe):

आज मैं आप लोगों को  चटपटा तीखा और मुंबई वाली भेल पूरी की रेसिपी को बताने वाली हूँ। जिसे आप अच्छे से बनाने के लिए आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

मुरमुरे को क्रिस्पी कर लें:

इस भेल पूरी बनाने के लिए इसमे लगने वाली सबसे जरूरी चीज यानि आप मुरमुरे को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप कम से कम 5 कप मुरमुरे को ले लीजिएगा। आप ने जब भी बाहर खाया होगा तो अपने देखा होगा की ठेले वालों के मुरमुरे हल्का पीला और क्रिस्पी होते हैं।

इस मुरमुरे को क्रिस्पी बनाने के लिए हम एक पैन को लेकर उसमे 1 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लेंगे। जब तेल गरम हो जाए तब आप इसमे सभी मुरमुरे को डालकर अच्छे से क्रिस्पी करने के लिए इसे कुछ देर भुने।

हल्दी और नमक को ऐड करें:

जब आप मुरमुरे को क्रिस्पी बनाने के लिए, आप इसे भून रहे हो तभी आप उसी समय उसके कलर को चेंज करने के लिए और स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमे ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, और स्वाद अनुसार हल्का नमक को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा।

अब इसे क्रिस्पी होने तक इसे मीडियम आंच पे भुने। इस मुरमुरे को  चेक करने के लिए आप इसे अपने हाथों मे लेकर दबाएं अगर यह कुरकुरे की तरह आवाज करके फट जाए तब इसका मतलब यह आपका मुरमुरा परफेक्ट क्रिस्पी होकर तैयार हो गया है। जब यह मुरमुरा कुरकुरा बन जाए तब आप इसे एक बड़े बर्तन मे निकाल के रख दीजिएगा।

सीक्रेट चटनी को तैयार करें:

जब तक आपकी मुरमुरे थोड़े ठंडे हो रहे हैं तब तक आप इस सीक्रेट चटनी को तैयार कर लीजिएगा। आपने अगर पहले भी घर पे भेल पूरी बनाया होगा तब आपके मुरमुरे मे बाजार वाली टेस्ट नहीं आया होगा इसका रिजन है। यह सीक्रेट चटनी तो  चलिए हम इस सीक्रेट चटनी को बनाते हैं। जिसमे आपको मैं एक-एक करके तीनों सीक्रेट चटनी को बनाना सिखाऊँगी।

चटकारे दार हरी चटनी:

इस चटकारे दार हरी चटनी को बनाने के लिए आप सबसे एक जार मे आप 1 कप फ्रेश हरी धनिया, ¼ कप पुदीना, 3-4 हरी मिर्च अपने स्वाद के अनुसार, 3-4 लहसुन की कलियाँ,स्वाद अनुसार नमक और इसी के साथ आप ¼ चम्मच काला नमक, 2 चुटकी हिंग, ¼ चम्मच जीरा, 1 बड़ा चम्मच मूंगफली, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और आप इसमे 2 टेबल स्पून चम्मच पानी को डालकर अब इसे अच्छे से ग्राइन्ड कर लीजिएगा। तो यह आपकी चटपटी तीखी हरी चटनी बनकर रेडी हो जाएगी ।

चटपटी लहसुन की चटनी:

अब जब चटपटी हरी चटनी बनकर रेडी हो जाए तब आप इस लहसुन की चटनी को बना लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक जार मे आप 10-12 लहसुन की कलियाँ, 10-12 सुखी लाल मिर्च,स्वाद अनुसार नमक, 1 चम्मच सेव, 1 चम्मच नींबू का रस, और थोड़ा स पानी को ऐड करके इसे ग्राइन्ड कर लीजिएगा।  और यह आपकी तीखी लहसुन की चटनी बनकर रेडी हो जाएगी।

ध्यान रहें: सुखी लाल मिर्च को डालने से पहले आप इसे 10-15 मिनट तक पानी मे भिंगो लीजिएगा।

चटपटी मीठी चटनी:

अब चटपटी मीठी चटनी को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गरम ले और फिर उसमे आप 3 चम्मच इमली(बिना बीज वाली), 4 बड़ा चम्मच गुड,  1 कप से थोड़ा कम पानी को डालकर अच्छे से सभी को मेल्ट करके गाढ़ा कर लीजिएगा।

जब यह गाढ़ा हो जाए तब आप गैस बंद कर के इसे एक चलनी के सहायता से छन लीजिएगा। जिससे की इसमे जो भी रेसे हो सब अलग हो जाए। अब आप इसमे आप फ्लेवर के लिए आप इसमे कुछ मसालों ¼ चम्मच काला नमक, ¼ चम्मच सफेद नमक, 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा।  और यह आपका मीठी चटनी भी बनाकर रेडी हो जाएगी।

ध्यान रहें: इसे धीमी आंच पे ही बनाएं। आप इसमे गुड के जगह आप चीनी को ऐड कर सकती हैं।

मुरमुरे को सभी के साथ मिक्स करें:

अब जब आपकी सभी चटनी बनकर रेडी हो गई हो तब आप मुरमुरे मे सभी आवश्यक सामग्री को एक-एक करके अच्छे से डालकर मिक्स कर लीजिएगा। जिसके लिए

  1. आप सबसे पहले इसमे 3-4 मठरी पापड़ी को चुडा करके डाल दीजिएगा।
  2. अब इसे और भी क्रिस्पी बनाने के लिए आप इसमे 5 चम्मच मिक्स नमकीन को ऐड कर दीजिएगा।
  3. अब भेल पूरी की जान चना दाल नमकीन को भी 4-5 चम्मच ऐड कर दीजिएगा।
  4. अब आप इसमे 5-6 चम्मच बारीक वाली सेव को ऐड कर दीजिएगा।
  5. अब आप इसमे 3-4 चम्मच फ्राई किया हुआ मूंगफली को ऐड कर दीजिएगा।
  6. अपने स्वाद अनुसार 4-5 चम्मच बारीक कटी हुई प्याज को डाल दीजिएगा।
  7. इसके बाद अप इसमे 4 चम्मच बारीक कटी हुई टमाटर को डाल दीजिएगा।
  8. अब आप इसमे एक उबला हुआ आलू को बारीक काटकर डाल दीजिएगा।
  9. हल्का स नमक और हल्का स चाट मसाला को डाल दीजिएगा।
  10. अब आप इसमे 2 चम्मच हरी चटनी, 2 चम्मच लहसुन की चटनी, और इसी के साथ इसमे आप 2 चम्मच इमली वाली मीठी चटनी को डाल दीजिएगा।
  11. अब आप इसमे फ्रेश कटी हुई हरी धनिया पत्ती को ऐड करें।
  12. अब सबसे लास्ट मे आप इसमे ½ नींबू का रस डाल दीजिएगा।

अब आप इसमे सभी चीजों को अच्छे से डालने के बाद अब इसे मिक्स कर लीजिएगा।

सर्व करें(Bhel Puri Recipe):

जब आप इसे मिक्स कर लें तब आपका यह भेल पूरी बनकर रेडी हो जाएगी। अब आप इस ठेले वाली भेल पूरी को ठेले के जैसा आनंद लेने के लिए आप इसे ठेले स्टाइल मे ही सर्व करें। जिसके लिए आप इसे पेपर के प्लेट पे सर्व करें। जिसे देख कर आप अपने आप को रोकने वालें नहीं है।

Bhel Puri Recipe
-Bhel Puri Recipe

अगर आप चाहे तो आप इसे सर्व करने के बाद आप सभी सामग्री को ऊपर से गार्निश कर सकते हैं। जिसे देख कर सभी बोलने वाले हैं। जस्ट लूकिंग लाइक ए वाह।

इसे भी पढ़े :- इस तरह बनाये फिश करी रेसिपी लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे!

टिप्स:

  • मुरमुरे को क्रिस्पी बनाने के लिए इसे भुनना न भूलें।
  • आप तीनों सीक्रेट चटनी को बनाते व्यक्त इस बात का ध्यान रखे की इसमे आप नमक हल्का ही डालें क्योंकि आप कई जगह नमक को ऐड कर रहें हैं।
  • चटनी को ज्यादा पतला न बनाएं।
  • चटनी मे लाल सुखी मिर्च को डालने से पहले इसे 10 मिनट के लिए पानी मे भिंगो कर रख दीजिएगा।
  • चटनी मे आप बिना बीज वाले ही इमली को लें।
  • आप गुड के जगह चीनी को भी डाल सकते हैं।
  • आप मुरमुरे मे सभी चीजों को अपने स्वाद अनुसार ही डालें।
  • आप सर्व करने के बाद भी आप इसमे सभी चीजों का गार्निश कर लीजिएगा।

भेल पूरी के फायदें:

दोस्तों इसे देख कर कुछ लोग नहीं खाते हैं सोचते हैं की यह सेहत के लिए हानी कारक और यह जंक फूड है। लेकीन आपको बात दूँ की यह सेहत के लिए कई हद तक लाभदायक भी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की यह मोटापा को बढ़ता नहीं बल्कि घटाता है। यह आपके पाचन क्रिया को सही रखता है और साथ ही मे यह आपको कब्ज से भी राहत देता है। यह आपके हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करता है। तो आप भी इस सेहत मंद भेल पूरी को अपने घर पे एक बार जरूर ट्राइ करिएगा।

यह खास भेल पूरी आप भी अपने घर ट्राइ कीजिएगा। और हमे कमेन्ट करके जरूर बताइएगा की यह आपको कैसा लगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे