Sarson Ka Saag Recipe : शरदियों के मौसम मे सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय खाना है सरसों का साग और मक्के की रोटी। शरदियों का मौसम चल रहा हो और आप सरसों के साग न खाएं यह तो गलत होगा। सरसों का साग टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है। क्योंकि सरसों का साग पूरे हरी सब्जियों के पत्तों से बनता है। अगर आप भी सरसों के साग को अपने घर एकदम विलेज स्टाइल बनाना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके फॉलो कीजिएगा।
Table of Contents
सरसों के साग बनाने के लिए सामग्री-
साग के लिए:
- सरसों का साग – 1 बंच
- पालक – 1 बंच
- बथुआ – 1 बंच
- सोया साग – 1 बंच
- मेथी – 1 छोटी गड्डी
बाइंडिंग के लिए:
- चना दाल – 2 चम्मच (भिगोई हुई)
- पानी – 1 कप
मसाले और तड़के के लिए:
- अदरक – 2 इंच का टुकड़ा (कटा हुआ/कुटा हुआ)
- लहसुन – 10-12 कलियां (कुटी हुई)
- हरी मिर्च – 5-6 (कटी हुई)
- नमक – 1 चम्मच (स्वादानुसार)
- धनिया के बीज – 1 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2
- हींग – 1 चुटकी
- प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
तेल और घी के लिए:
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
- देशी घी – 2 चम्मच
परोसने के लिए:
- मक्के की रोटी
- मूली
- चावल (वैकल्पिक)
सरसों को रेडी करें:
सरसों के साग को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बंच सरसों के साग के पत्ते को लेकर उसे अच्छे से पानी के साथ साफ कर लीजिएगा। ताकि उसमे मौजूद धूल मिट्टी निकल जाए। इसी के साथ आप एक-एक बंच पालक के पत्ते, सोया साग, बथुआ और थोड़ी से मेथी को लेकर अच्छे से साफ कर लीजिएगा।
पालक को कट कर लें:
अब आप इन सभी सागो के मोटे व सख्त वाले डंठल को कट कर निकाल दीजिएगा। उसके बाद आप सभी पालक, सरसों, बथुआ को बारीक-बारीक कट कर रेडी कर लीजिएगा। अगर आप सरसों के डंठल को यूज मे ला रहे हैं तो आप इसे अच्छे से बारीक कट कर लीजिएगा।
साग को उबाल लें:
अब आप अपने साग को बनाने के लिए सबसे पहले साग को अच्छे से उबाल लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक प्रेसर कुकर मे सभी साग को ऐड कर दीजिएगा। इसी के साथ आप साग मे बाइंडिंग के लिए 2 चम्मच पहले से भिगोया हुआ चने के दाल और 1 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे ढक कर 2-3 मिनट तक मीडियम आंच पे पका लीजिएगा।
अदरक, लहसुन व मिर्च को ऐड करें:
3-4 मिनट बाद साग को पकने के बाद आप कुकर मे बारीक कुटा हुआ 2 इंच अदरक का टुकड़ा, 5-6 हरी मिर्च, 10-12 लहसुन की कलियाँ को ऐड कर दीजिएगा। इन्ही सब के साथ आप 1 चम्मच नमक को भी ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसमे ढक्कन को लगा कर 1 सिटी लगा लीजिएगा। उसके बाद आप साग को 20-25 मिनट तक धीमी आंच पे पका लीजिएगा।
साग को घोंट लें:
अब 20 मिनट बाद आप अपने गैस की आंच को एकदम धीमा कर दीजिएगा। उसके बाद आप किसी मैशर की मदद से साग को कुकर मे ही लगातार 5-6 मिनट तक घोंट लीजिएगा। जिससे की सरसों, पालक, बथुआ, मेथी व अदरक, लहसुन सभी अच्छे से मैश हो जाएंगे। घोंटने के बाद साग का एक पेरफेक्ट मिक्सर रेडी हो जाएगा। जिसे आप 2-3 दिन तक फ्रिज मे स्टोर करके रख सकते हैं।
तड़का लगा लें:
अब जब आपका साग अच्छे से पककर रेडी हो जाए तब आप अपने साग को कडक, टेस्टी व लाजवाब स्वाद देने के लिए एक जबरदस्त तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप एक कढ़ाई मे पहले 2 चम्मच तेल व 2 चम्मच देशी घी को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसमे 1 चम्मच धनिया के बीज, 2 सूखे लाल मिर्च, 1 पिन्च हिंग को ऐड कर थोड़ा चटका लीजिएगा।
प्याज, लहसुन को ऐड करें:
जब धनिया चटकने लगे तब आप गैस को धीमा कर इसमे 25-30 लहसुन की कलियाँ, 2-3 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक के टुकड़ों को ऐड कर दीजिएगा। जब लहसुन पकने लगे तब आप इसमे बारीक कटे हुए 2 प्याज को ऐड कर दीजिएगा।
साग को ऐड करें:
जब प्याज का कलर लाइट ब्राउन होने लगे तब आप इसमे सभी घोंटे हुए साग को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक भून लीजिएगा। इसे तब तक भुनिएगा जब तक की साग मे से बुल-बुले न निकलने लगे। जिसके बाद आपका सरसों का साग रेडी हो जाएगा।
सर्व करें:
अब आपका सरसों का साग अच्छे रेडी हो जाएगा। जिसे आप अपने बच्चों बूढ़ों को मक्के की रोटी और मुली के साथ सर्व कर काफी ज्यादा इन्जॉय करने वाले हैं। आप इस साग को चावल के साथ भी खा सकते हैं जो की बिहार की पारंपरिक डिश मे से एक है। यह खाने मे काफी ज्यादा टेस्टी व हेल्दी होता है।
टिप्स:
- सरसों के डंठल अगर सॉफ्ट हैं तो आप उसे सब्जी मे ऐड कर सकते हैं, नही तो स्किप कर सकते हैं।
- अगर आपका साग एक बार मे कुकर मे नही आ रहा है तो आप अदरक लहसुन के समय बाकी के बचे हुए साग को ऐड कर दीजिएगा।
- साग को घोंटते समय आप गैस को ऑन रखिएगा।
- आप साग को घोंटने के बाद 2-3 दिन तक फ्रिज मे स्टोर करके रख सकते हैं।
- सरसों के साग मे सबसे जरूरी चीज है तड़का, तो आप इसके तड़के को अच्छे से लगाइएगा।
- आप चाहे तो प्याज को स्किप भी कर सकते हैं।
- आप साग को ऊपर से भी तड़का दे सकते हैं।
इसे भी पढ़े :-Til Gud Gajak : घर पर बनाएं मुरैना की प्रसिद्ध हेल्दी और टेस्टी तिल गजक, पाये गुड़ और तिल से भरपूर एनर्जी और स्वाद
22 साल से रसोई में, प्यार से पकाती हूँ!
मैं अंजनी सिंह, एक आम सी गृहिणी हूँ। भारतीय खाने में मेरा खासा लगाव है। दादी-नानी से सीखे हुए पुराने ज़माने के व्यंजन हो, या फिर नए ज़माने के फ्यूज़न फ्लेवर, मैं हर तरह के स्वादिष्ट खाने बनाने की कोशिश करती हूँ।
“Mom’s recipe” के ज़रिए मैं आप सभी के साथ अपनी पाक कला का अनुभव बाँटना चाहती हूँ। उम्मीद है कि यहाँ आपको वो सारे स्वाद मिलेंगे जो आपके दिल को छू जाएँ।