अपने घर पर बनाये इस तरह आइसक्रीम गोला अपने कभी खाया नही होगा!

Ice Cream Recipe in Hindi : हेलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी गर्मियों के मौसम मे हमेसा ठंडा-ठंडा आइस-क्रीम खाना पसंद करते हैं? क्या आप भी जब मार्केट मे जाते हैं तो आइस-क्रीम या बर्फ का गोला देखकर आपके मुँह मे पानी आ जाता है? क्या आपने कभी सोचा है की अगर यह गोला या आइस-क्रीम घर पे ही बन जाए तो कैसा होगा? तो कोई न आज का यह खास रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

तो दोस्तों आज मैं आप लोगों के साथ आज एक ऐसे रेसिपी को शेयर करने जा रही हूँ। जिसे देखते ही सबके मुँह मे पानी आ जाता है। और यह गर्मियों के दिनों मे मुंबई के स्ट्रीट फूड का राजा होता है। और वह बर्फ गोला नहीं लेकीन मलाई गोला है। जिसे आज हम अपने घर पे घर के सामानों से ही आसानी से बनाएंगे। तो चलिए बिना देर किए इस रेसिपी को शुरू करते हैं।

मलाई गोला (Ice Cream Recipe)बनाने के लिए सामग्री-

  • ½ लीटर दूध
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • 4 बड़े चम्मच चीनी
  • 2 इलायची के दाने
  • ½ कप दूध
  • 2 कप बर्फ
  • ड्राई फल (काजू, बादाम, पिस्ता), बारीक कटा हुआ
  • स्ट्रॉबेरी सिरप
  • पनीर (ग्राइंड किया हुआ)
  • ऑरेंज क्रश
  • हरा क्रश
  • शहद
  • रंगिन एसेंस

इसे बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले रबड़ी को तैयार कर उसे ठंडा कर लीजिएगा। फिर आप बर्फ को क्रश करके उसे उसे एक शेप देकर उसके ऊपर आप सभी क्रश, रबड़ी, ड्राई फ्रूट्स, स्ट्रॉबेरी सिरप को डालकर तैयार कर लीजिएगा। और आपकी यह मालाई गोला बनकर रेडी हो जाएगा। तो चलिए हम इसे एक-एक करके अच्छे से जानते हैं।  

मलाई गोला (Ice Cream Recipe)बनाने की विधि:

अगर आप भी इस बर्फ से ठंडी-ठंडी स्वादिस्त मलाई गोला अपने घर पे ही बनाना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा…

रबड़ी को तैयार करें:

इस फेमस मलाई गोला बनाने के लिए आप सबसे पहले इसमे लगने वाली रबड़ी को तैयार कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक काढाई को गैस पे रखकर गरम कर लें। जब वह गरम हो जाए तब आप इसमे ½ लीटर कच्चा या उबला हुआ दूध को पैन मे डाल दीजिएगा। यहाँ पे मैं आज उबला हुआ दूध को लि हूँ।

Ice Cream Recipe

अब इसी समय आप इसमे 2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टारतच को एक बड़े कटोरे मे लेकर आप उसमे करीब ½ कप हल्का दूध को डालकर अच्छे से फेट कर रख दीजिएगा। जिसे हम बाद मे ऐड करेंगे।

चीनी को ऐड करें:

जब आप देखे की आपके दूध मे अच्छे से उबाल आ गया है। तब आप इसमे चीनी को डालकर अच्छे से उबाल लीजिएगा। जिसके लिए आप इस दूध मे 4 बड़े चम्मच चीनी(स्वाद अनुसार) को डाल दीजिएगा। अब इसे घोलते हुए कम से कम आप इसमे 2 उबाल आने दीजिएगा।

इयालची को ऐड करें:

जब आप देखने की आक दूध मे चीनी डालने के बाद अच्छे से उबाल आए रहा हो तभी आप इसमे फ्लेवर को ऐड करने के लिए आप इसमे 2 क्रश किए हुए इलायची, या गुलाबजल भी डाल सकते हैं। और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।

Ice Cream Recipe

कॉर्न के मिक्स को ऐड करें:

जब आपका दूध अच्छे से उबल चुका हो तब आप इसमे कॉर्न स्टारतच के घोल को धीरे-धीरे चलाते हुए दूध मे डालिएगा। जिससे आप देखेगे की आपकी रबड़ी गाढ़ी होने लगेगी। इसे अब कम से कम 3-4 मिनट अच्छे से फेटते हुए पका लीजिएगा। जब आपकी रबड़ी अच्छे से गाढ़ी हो जाए तब आप इसे गैस पे से उतार दीजिएगा। और इसे ठंडा होने दें। और जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए तब आप इसे फ्रिज मे ठंडा होने के लिए रख देंगे।

आइस-गोला बना लें:

अब जब आपकी रबड़ी अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप बर्फ के गोले को बना लीजिएगा। जिसके लिए आप कम से कम 2 कप बर्फ के टुकड़ों को ले लीजिएगा। और इसे मिक्सी मे ग्राइन्ड कर लीजिएगा। अब आप इस क्रश बर्फ को एक बड़े प्लेट मे रख के अपने हाथों से एक गोलाकार का शेप बना लीजिएगा। अब आप इसके ऊपर आप अपने पसंद के क्रश को डाल दीजिएगा।

Ice Cream Recipe

क्रश को बर्फ के टुकड़ों पे डालें:

जब आपका गोल अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इसके ऊपर अपने पसंद के क्रश को डाल दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले बर्फ के ऊपर ऑरेंज क्रश को डाल दीजिएगा। फिर उसके बाद उसके ऊपर आप 2 चम्मच रबड़ी को डाल दीजिएगा। फिर से उसके ऊपर आप हरे क्रश को डाल दीजिएगा।

पनीर को ऐड करें:

अगर आप इसके ऊपर पनीर को डालना चाहते हैं, तो आप कच्चे पनीर के को अच्छे से ग्राइन्ड कर के डाल सकते हैं या फिर इसे आप स्किप भी कर सकते हैं।

Ice Cream Recipe

अब इसके ऊपर आप थोड़े रोज सिरप को डाल दीजिएगा। और फिर से उसके ऊपर आप हरी और ऑरेंज क्रश को डाल दीजिएगा।

ड्राई फ्रूइट्स को ऐड करें:

अब आप इसके ऊपर एक दम बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, आमन्ड बादाम और पिस्ता) को ऊपर से डाल दें।।

स्ट्रॉबेरी क्रश को ऐड करें:

अब सबसे लास्ट मे इसके ऊपर आप स्ट्रॉबेरी क्रश को डाल दीजिएगा। जो आपके इस मलाई गोल मे चार चाँद लगा देगा।

सर्व करें (Ice Cream Recipe):

अब आपका यह यमी मलाई गोला बनकर अच्छे से रेडी हो गया है। जो खाने मे इतना टेस्टी होता है न क्या बताएं। अगर आपके घर इस गर्मी मे कोई खास मेहमान आने वाले हैं तो आप इसे पक्का बनाइएगा। जिससे सभी लोग आपसे इस रेसिपी के बारे मे पूछने वाले हैं।

Ice Cream Recipe

इसे भी पढ़े :-इस तरह बनाये अपने घर पर मालपूआ लोग खाने के बाद बोलेंगे वाह!

टिप्स:

  • अगर आप कच्चे दूध को ले रहे हैं तो आप इसे अच्छे से उबाल लीजिएगा।
  • आप इलायची के जगह आप गुलाबजल या रोज वाटर मे डाल सकते हैं।
  • जब आपकी रबड़ी गाढ़ी होने लगे तो इसे गैस से उतार दें।
  • आप रबड़ी को फ्रिज मे ठंडा होने के लिए रख दें क्योंकि यहाँ हम इसे बर्फ के गोले पे डालने वाले हैं तो इसे गरम नही डाल सकते हैं।
  • आप इस रबड़ी को किसी टाइट एयर कॉन्टेनर मे रखर फ्रिज मे रख सकते हैं। इससे आप बाद मे मलाई आइस-क्रीम, मलाई फ़लूदा को बना सकते हैं। लेकीन इसे जब भी यूज करना हो इसे 1 घंटा पहले निकाल लें फ्रिज से।
  • इसमे आप पनीर को स्किप भी कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास ग्रीन और ऑरेंज कलर का क्रश सिरप नही है। तो इसके लिए आप शहद को लेकर उसमे आप एसेंस कलर के कुछ बूंद को डालकर आप हर कलर के क्रश को तैयार कर सकते हैं।

तो देखा आपने यह मलाई गोला बनाना कितना आसान है। इसे खाने से आपको वही ठेले वाला स्वाद ही आने वाला है। आप भी इसे अपने घर जरूर ट्राइ कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे