Chana Kaise Bhune : घर पर शुद्ध, कुरकुरे और स्वादिष्ट भुने चने बनाने की आसान विधि

Chana Kaise Bhune : हैलो दोस्तों, आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आ भी बजार से ज्यादा घर के बने चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे लोग भी अपने लाइफ मे इतना बीजी होते जा रहे हैं, की आज वह हर एक चीज के लिए बाजार पे डिपेंड हो गए हैं। और यही कारण है की आज के लोगों की उम्र, हमारे पूर्वजों की तुलना मे काफी कम है। जैसे, भुजा हुआ चना काफी हेल्दी माना जाता है, जिसे गाँवों मे जब मन करे तब भून लेते थे लेकिन आज के दिन मे भुजा हुआ चना भी बाजार मे पॉकेट मे मिल रहा है।

जो की हेल्थ के लिए सही नही है। जिसके लिए आज मैं आप लोगों के लिए एक ऐसी ट्रिप और तरीके को लेकर आई हूँ, जिससे आप घर बैठे ही बिना किसी मिलावट के चने को भून सकते हैं।

चने को भूनने के लिए सामग्री-

  • चना (काले या सफेद) – 250 ग्राम
  • मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) – 1/2 चम्मच
  • पानी – 2-3 चम्मच
  • नमक – 200-250 ग्राम

अन्य उपयोगी सामान:

  • कुकर (प्रेशर कुकर)
  • चम्मच (बड़ा)
  • छलनी (स्टील या प्लास्टिक)
  • गैस स्टोव

चने को रेडी करें:

Chana Kaise Bhune

चने को घर पे भुनने के लिए सबसे जरूरी चीज है की आप पहले चने को अच्छे से रेडी कर लें। जिसके लिए आप अपने आवश्यकता अनुसार या 250 ग्राम कोई भी चने को ले लीजिएगा। फिर आप उसमे से सभी कंकड़ और धूल मिट्टी को निकाल दीजिएगा।

सोडा और पानी को ऐड करें:

अब आप चने को अच्छे से फूटने के लिए आप रेडी किए हुए चने मे 1/2 चम्मच मीठा वाला सोडा और 2-3 चम्मच पानी को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इन सभी चीजों को चने के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। मिक्स करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिएगा, जिससे की चने का ऊपरी हिस्सा फूल कर नरम हो जाए।

नमक को गरम कर लें:

Chana Kaise Bhune

अब जब तक आपका चना सॉफ्ट हो रहा हो, तब तक आप नमक को गरम कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक कुकर मे 200-250 ग्राम नमक को लेकर उसे कुकर मे मीडियम आंच पे अच्छे से गरम कर लीजिएगा।

ध्यान रहे: नमक मे गरम होने के बाद गाँठे बन जाएंगी, तो उसे चम्मच किसी मदद से तोड़ दीजिएगा।

चने को ऐड कर मिक्स कर लें:

जब नमक अच्छे से हिट या गरम हो जाए तब आप गैस को एकदम धीमी कर उसमे सभी चने को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप किसी बड़े चम्मच की मदद से नमक और चने को 2-3 मिनट लगातार भून लीजिएगा।

चने को तेज आंच पे भून लें:

Chana Kaise Bhune

चने को 2-3 मिनट अच्छे से भुनने के बाद आप गैस को तेज कर, कुकर के ढक्कन को बिना रबड़ के लगा दीजिएगा। चने को भूनते समय आप बीच-बीच मे कुकर को हिला कर चने को चला लीजिएगा। आप चाहें तो हर 2-3 मिनट बाद ढक्कन को खोल कर देख सकते हैं की आपका चना भुना या नही। आप इस चने को लगभग 5-8 मिनट तक भून लीजिएगा।

ध्यान रहे: कुकर मे प्रेसर न आए इसके लिए आप कुकर के ढक्कन के रबड़ को निकाल दीजिएगा।

चने को छान लें:

Chana Kaise Bhune

अब जब आपका चना अच्छे से भून जाए, तब आप चने को थोड़ा ठंडा कर लीजिएगा। फिर आप चने को किसी छलनी की मदद से छान के नमक और चने को अलग कर दीजिएगा।

सर्व या स्टोर कर लें:

Chana Kaise Bhune

अब आपका फ्रेश शुद्ध चना आसानी से भून कर रेडी हो जाएगा। जिसे आप नॉर्मली दिन मे 1-2 बार थोड़े-थोड़े चने को नींबू, मिर्च और प्याज के साथ मिक्स कर के खा सकते हैं, जो की काफी हेल्दी और टेस्टी लगती है। आप इस चने को महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

टिप्स:

  • अगर आप घर के चने का यूज कर रहे हैं, तो आप उसमे से सभी कंकड़ धूल मिट्टी को निकाल दीजिएगा।
  • आप चने को भुनने के लिए नमक के जगह बालू का भी यूज कर सकते हैं।
  • चने को शुरुवाती के 3 मिनट एकदम धीमी आंच पे ही भुनिएगा।
  • कुकर के ढक्कन मे से रबड़ को निकाल दीजिएगा।
  • आप नमक को फेकने के बजाय स्टोर करके रख दीजिएगा, जिससे आप उससे बार-बार चना भून सकते हैं।
  • आप इतने ही समय मे अपने अनुसार चना को भून सकते हैं।

इसे भी पढ़े :-Palak Paneer Roll : घर पर बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक पनीर रोल ,जो आये हर किसी को पसंद

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे