बचे हुए आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट: बच्चों के लिए परफेक्ट चटपटा नाश्ता | Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी बचे हुए आटे को नही फेकना चाहते हैं? क्या आप भी बचे हुए खाने से हेल्दी, चटपटी और स्वादिस्त नाश्ता करना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

दोस्तों जब भी हमारे बच्चों की गर्मियों की छुट्टी स्टार्ट होती है। तब सभी बच्चे घर होते हैं और ऐसे मे उनका चटपटा खाने का डिमांड बढ़ता चला जाता है। और वह बार-बार फास्टफूड खाने का जिद्द करते हैं। जो की कभी-कभी ही अच्छा लगता है लेकिन बार-बार बच्चों को यह खिलना भी गलत होता है।

क्योंकि यह हमारे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नही होता है। आज इस प्रॉब्लेम के सोल्यूशन को मैं आपके साथ लेकर आई हूँ। जिसमे मैं आपके बच्चों के लिए एक ऐसे रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो खाने मे हेल्दी, चटपटा और स्वादिस्त भी होता है। और इसे आप कम समय और कम लागत मे बना सकते हैं। इसकी खास बात यह है की इसे आप बच्चे हुए रोटी के आटे से भी बना सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस गेहूं के आटे से बनाते हैं चटपटी नाश्ता।

सामग्री सूची:

  1. आटा – 1 कप
  2. प्याज – 2
  3. देशी टमाटर – 3
  4. लहसुन की कलियाँ – 5-6
  5. शिमला मिर्च – 1
  6. गाजर – 1
  7. नमक – स्वादानुसार
  8. सरसों का तेल – 2 चम्मच
  9. हरी मिर्च – 1
  10. हल्दी – 1/4 चम्मच
  11. कश्मीरी लाल मिर्च – 1 चम्मच
  12. काली मिर्च (ताज़ी कुटी हुई) – 1 चम्मच
  13. कॉर्न – 1/2 कप

विधि:

अगर आप रोटी बना रहे हो और आटा ज्यादा हो गया हो तब आप इस नाश्ते को बना लें। इस चटपटे नाश्ते को बनाने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को एक-एक करके अच्छे से फॉलो कीजिएगा।

डो को रेडी करें:

इस नाश्ते को बनाने के लिए आप सबसे पहले आटे के डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

1 कप आटे को लेकर उसमे थोड़ा-थोड़ा करके 1/2 कप पानी को डालकर उसका एक सख्त तो बना लीजिएगा। अगर आप रोटी के बच्चे हुए आटे का यूज कर रहे हैं। तब आप इस आटे को और आटा मिलकर उसे सख्त बना लीजिएगा। क्योंकि इस नाश्ते मे सख्त आटे का ही यूज होने वाला है, साथ ही मे रोटी की आटे नरम होते हैं। तो इसे सख्त करना भी बहुत जरूरी है। अब उसके बाद आप अपने आटे को 10-15 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दें। ताकि वह अच्छे से सेट और फूल जाए।

ध्यान रहे: इस बात का खास ध्या रखिएगा की आपके आटे मे थोड़ा भी लचक न रहे। इसे आप केवल पानी के सहायता से आपस मे जोड़ लें।

सब्जियों को चॉप कर लें:

जब तक आपका आटा रेस्ट कर रहा हो तब तक आप इसमे लगाने वाली सभी सब्जियों को अच्छे से चॉप कर लीजिएगा। जिसके लिए

आप इसमे लगाने वाली 2 प्याज को अच्छे से चॉप कर लीजिएगा, और 2 प्याज के लिए 3 देशी टमाटर को लेकर इसे भी कट कर लें, साथ ही मे 5-6 लहसुन की कलियाँ, शिमला मिर्च, गाजर आदि को चॉप या कट करके रेडी कर लें। इसमे आप सब्जियों की मात्रा को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

लोइयाँ बनाए:

जब आप की सभी सब्जियां अच्छे से रेडी हो जाए, तब आप अपने आटे को अच्छे से मल कर थोड़ा नरम कर लें। अब आप इसका छोटी-छोटी लोइयाँ बना लीजिएगा। जिसके

लिए आप सभी आटे को पतला लंबा कर उसे चाकू के मदद से छोटे-छोटे लोइयों मे कट कर दीजिएगा। कम से कम एक लोई 20 गरम की होनी चाहिए। जिससे आपके सभी लोइयाँ असानि से झटपट से बनकर रेडी हो जाएंगी।

लोइयों को बेल लें:

जब आप सभी लोइयों को अच्छे से कट कर लें तब आप इसे अच्छे से बेल लीजिएगा। बेलने के लिए

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

आप एक लोई को लेकर उसे चौकी पे रख कर उसे अपने हाथों से दबा देना। फिर उसके ऊपर थोड़े सूखा आटा को डाल देना। अब आप इसे बेलन की सहायता से पतला लंबा बना लीजिएगा। ऐसे करके सभी लोइयों से पूरियों को बना लीजिएगा।

ध्यान रहें: पूरी को गोल नही लंबा बनाइएगा।

पूरियों को गोल करें:

जब आपकी सभी पूरियान अच्छे से बन जाएँ तब आप इन्हे रोल कर लीजिएगा। रोल करने के लिए

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

आप कोई भी लंबी, पतली, गोल चीज ले सकते हैं। यहाँ पे मैंने गोल वाली कलच्छी को ले लिया है। अब आप इस कलच्छी पे तेल लगा कर, पूरी के एक साइड पे रख कर इसे रोल कर लीजिएगा। लास्ट मे आप पूरी मे पानी को लगा कर रोल कर उसे अच्छे से चिपका दीजिएगा। ऐसे ही सभी पूरियों को रोल गोल कर रेडी कर लीजिएगा।

उबाल लें और कट कर लें:

अब जब आपकी सभी पूरिया गोल रोल हो जाए तब आप इन्हे अच्छे से उबाल लीजिएगा। जिसके लिए

आप एक बड़े बर्तन मे पानी, नमक, और तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लें। उसके बाद आप इसमे सभी रोल को रख कर, ढक कर इसे 10 मिनट के लिए उबाल लीजिएगा।

जब यह अच्छे से उबल जाए तब आप इसे निकालकर ठंडा कर लीजिएगा। उसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों मे काट लीजिएगा। इसे ज्यादा बड़ा मत कटिएगा।

पका लें:

जब आपकी सभी चीजे अच्छे से बनकर रेडी हो जाएँ तब आप इसे पका लीजिएगा। इसे पकाने के लिए

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

आप एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच सरसों का तेल ऐड कर दीजिएगा। उसके बाद आप इसमे प्याज और लहसुन को डालकर कम से कम 2 मिनट के लिए पका लीजिएगा। अब उसके बाद आप इसमे टमाटर के साथ नमक, हरी मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा।

अब आप इसमे सभी सब्जियों को ऐड कर दीजिएगा जिसमे कॉर्न, शिमला मिर्च के साथ ही साथ इसमे सटॉर्च वाला पानी(जिसमे पूरियों को उबला था) को डालकर इसे ढक कर कम से कम 5 मिनट के लिए पका लीजिएगा।

रोल को ऐड करें:

जब आपकी सब्जी 5 मिनट अच्छे से पक जाए तब आप इन सभी सब्जियों को अच्छे से मैश कर दीजिएगा। उसके बाद आप इसमे 1 चम्मच फर्श कुटी हुई काली मिर्च को डाल दीजिएगा।

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

अब आप इसमे सभी उबले हुए आटे के रोल को ऐड कर दीजिएगा। अब इसे अच्छे से मिला लीजिएगा। और थोड़ा पका लीजिएगा।

सर्व करें:

Gehu ke Aate ka Healthy Breakfast

अब आपका गेहू के आटे से बना हुआ नाश्ता बनकर रेडी हो चुका है। जो खाने मे चटपटी और स्पाइस लगता है। अब आप इसे अपने बच्चों को सर्व कर सकती है। इसे सभी बच्चे झट से सफा चट करने वाले हैं। इसे आप सुबह, शाम के नाश्ते या फिर लंच, डिनर मे भी ले जा सकते हैं।

इसे भी पढे : Dahi Suji Ka Nasta: एक बार दही और ब्रेड से बने इस नाश्ते बनाकर ट्राई करे, आप सैंडविच और बर्गर को भूल जायेंगे!

टिप्स:

  • आप आटे को सख्त ही बनाईएगा।
  • आप आटे को रेस्ट करने के लिए जरूर रखे ताकि सभी अच्छे से सेट हो जाएँ।
  • आप इसमे लगने वाली सब्जी को कम ज्यादा भी कर सकते हैं।
  • लोइयों को बनाने के लिए आप चाकू के मदद से ही बनाइएगा क्योंकि आपका आटा बहुत ही सख्त होने वाला है।
  • पूरी को आप गोल न बनाकर उसे लम्बा बना लीजिएगा।
  • अब आप आटे के रोल को ज्यादा मोटा मत बनाइएगा। जिससे यह खाने मे आटे ही आटा लगेगा।
  • आप इसे 2-3 बार ही रोल करें। ज्यादा न करें।
  • इसे पकाने के लिए आप इसमे सरसों के तेल का ही यूज करिएगा।
  • इसमे रोल को डालने के बाद इसे कुछ ही सेकंड पकाइएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे