Ganesh Chaturthi Recipes: बप्पा के भोग के लिए स्पेशल नारियल मोदक, सिर्फ 20 मिनट में तैयार

Modak Ganesh Chaturthi Recipes :हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे आपका स्वागत है। क्या आप भी इस साल गणेश चतुर्थी पे बप्पा के स्वागत के लिए अलग-अलग तरह की मिठाइयां बनाने के तैयारी मे हैं? क्या आप भी बप्पा के भोग के लिए अलग किस्म का मोदक बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाला है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

गणेश चतुर्थी, जो की अब बहुत ही जल्द आने वाला बप्पा का त्योहार है। इस गणेश चतुर्थी पे बप्पा के स्वागत के लिए अभी से लोगों ने एक से बढ़कर एक तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसी ने पंडाल बनाना शुरू कर दी है, तो किसी ने उनके भोग मे लगने वाले मिठाइयों की सामग्री को इकठ्ठा करना शुरू कर दी है, तो कोई ने उनके शृंगार के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

इसी तैयारियों मे आपकी मदद करने के लिए आज मैं आप लोगों के लिए ताजी नारियल के मोदक की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जो की बप्पा का पसंदीदा भोग है। वैसे मोदक तो कई चीजों से बनते हैं लेकिन यह ताजी नारियल का मोदक टेस्टी और जूसी होता है। तो चलिए बिना देरी किए बप्पा के भोग के लिए ताजी नारियल के मोदक को बनाते हैं।

मोदक बनाने के लिए सामग्री-

  1. ताजे नारियल – 2 नग (छीले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  2. शुद्ध देशी घी – 2 चम्मच
  3. दूध – 1/2 कप (लगभग 120 मिलीलीटर)
  4. चीनी – 1 कप
  5. इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
  6. मिल्क पाउडर – 3/4 कप
  7. ड्राई फ्रूट्स – बारीक कटे हुए (स्वाद अनुसार, जैसे काजू, बादाम, पिस्ता आदि)

नारियल को कट कर रेडी कर लें:

Coconut Modak,Ganesh Chaturthi Recipes

ताजी नारियल के मोदक को बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजे नारियल को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए,

पहले आप 2 फ्रेश नारियल को अच्छे से छीलकर निकाल लीजिएगा। फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों मे कट कर दीजिएगा। अब आप नारियल के सख्त हिस्से(ऊपरी हिस्से) यानि उसके भूरे वाले भाग को छीलकर हटा दीजिएगा। जब सब छिलके छील जाएँ तब आप इन्हे दो हिस्से मे करके मिक्सर मे दरदरा ग्राइन्ड कर लीजिएगा।

ध्यान रहे: अगर आप इसे एक ही बार मे पीस रहे हैं तो ध्यान रखे की इसमे कोई बड़ा हिस्सा न रह जाए।

नारियल के पाउडर को भून लें:

Coconut Modak.Ganesh Chaturthi Recipes

जब आपके नारियल ग्राइन्ड हो जाएँ तब आप इन्हे भून लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन मे 2 चम्मच शुद्ध देशी घी को गरम कर नारियल के बुरादे को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे बिल्कुल धीमी आंच पे 6-7 मिनट के लिए भून लीजिएगा।

ध्यान रहे: इसे धीमी आंच पे ही भुनिएगा क्योंकि यह अगर थोड़ा भी जल जाएगा तो इसका पूरा टेस्ट ही चेंज हो जाएगा।

दूध को ऐड करें:

Coconut Modak.Ganesh Chaturthi Recipes

जब नारियल भून जाए तब आप धीमी आंच पे ही इसमे 1/2 कप दूध(120 ml) को ऐड कर इसे तब तक चलाते हुए भुनिएगा। जब तक की नारियल दूध मे पूरी तरह से मिक्स न हो जाए।

चीनी को ऐड करें:

Coconut Modak,Ganesh Chaturthi Recipes

जब आपका दूध नारियल के बुरादे के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तब आप इसमे 1 कप चीनी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे भी धीमी आंच पे चलाते हुए तब तक पकाइएगा जब तक की चीनी अच्छे से मेल्ट न हो जाए। जैसे ही चीनी मेल्ट हो जाए तब आप मोदक के फ्लेवर को बढ़ाने के लिए आप इसमे 1/4 चम्मच इलायची का पाउडर ऐड कर अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा।

मिल्क पाउडर को ऐड करें:

Coconut Modak,Ganesh Chaturthi Recipes

जब आपका नारियल का मिक्सर चीनी के साथ मेल्ट होकर थोड़ा नम हो जाए तब आप इसमे 3/4 कप मिल्क पाउडर को ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसे धीमी से तेज आंच पे तब तक पकाइएगा जब तक की यह नारियल के साथ बाइंड होना न शुरू हो जाए।

जब नारियल बाइंड होना शुरू हो जाए तभी आप इसमे बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को ऐड कर मिक्स कर दीजिएगा। मिक्स करने के बाद आप गैस को बंद कर इसे गुनगुना कर लीजिएगा। क्योंकि अब आपका मिक्सर रेडी हो चुका होगा।

ध्यान रहे: नारियल को ज्यादा सूखा बाइंड मत कीजिएगा।

मोदक को रेडी करें:

Coconut Modak,Ganesh Chaturthi Recipes

जब आपका नारियल का मिक्सर गुनगुना हो जाए। तभी आप मोदक मोल्ड को लेकर उसमे घी से अच्छे से गार्निश कर दीजिएगा। फिर आप उसमे नारियल के मिक्सर को अच्छे से फिल करके उसे प्रेस कर निकाल दीजिएगा। ऐसे ही बाकी के मोदक को मोदक मोल्ड की सहायता से बना कर रेडी कर लीजिएगा।

सर्व करें:

अब आपका ताजी नारियल का मोदक बप्पा के भोग के लिए रेडी हो चुका है। जो की प्रसाद के रूप मे सबको बहुत ही पसंद आने वाला है। यह आम मोदक से कई ज्यादा टेस्टी और जूसी होता है।

Coconut Modak

टिप्स:

  • नारियल के ब्राउन वाले हिस्से को छीलकर जरूर से हटा दीजिएगा। इसे थोड़ा ध्यान से छिलिएगा क्योंकि यह बहुत ही सख्त होता है।
  • नारियल के इस मोदक को आपको धीमी आंच पे ही पकाइएगा।
  • चीनी को दूध के अच्छे से मिक्स होने के बाद ही ऐड कीजिएगा।
  • मिल्क पाउडर के जगह आप खोया भी यूज कर सकते हैं।
  • आप इलायची पाउडर को किसी भी नारियल के मिठाई मे ऐड कर सकते हैं, जो की काफी अच्छा फ्लेवर देता है।
  • आप मोदक को अपने हाथ से भी शेप देकर बना सकते हैं।

अगर आप भी इस बार बप्पा के भोग के लिए मोदक बनाने की सोच रहे हैं। तो आप इस नारियल के मोदक को अपने घर इस गणेश चतुर्थी पे जरूर से बनाइएगा और अपना अनुभव, सुझाव व स्वाद हमारे साथ जरूर से शेयर कीजिएगा।

इसे भी पढ़े ;-Rainbow Pizza: बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये टेस्टी और रंग-बिरंगा रेनबो पिज्जा, मार्केट को भूल जाएंगे

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे