Easy Breakfast Recipe: मेरे बच्चे हफ्ते में 4 दिन इसे बनवाते हैं,आप भी एक बार जरूर ट्राई करें

Easy breakfast recipe: हैलो दोस्तों आपका मेरे इस नए रेसिपी मे स्वागत है। क्या आप भी गेहूँ के आटे से पूरी पराठे खा-खा के ऊब गए हैं? क्या आप भी गेहूँ के आटे से सिम्पल और चटपटा नाश्ता बनाना चाहते हैं? तो कोई न आज का यह रेसिपी आपके लिए ही होने वाली है।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

दोस्तों, जब रोज सुबह मे वही गेहूँ के आटे के पराठे, रोटी और पूरी मिलता है तो हम खा-खा के ऊब जाते हैं। और ऐसे मे हमारा मन चटपटे नाश्ते, फसटफूड, पिज्जा बर्गर की तरफ जाने लगता है। जो खाने मे चटपटा तो होता है लेकिन बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है। लेकिन आज मैं आप लोगों के लिए गेहूँ के आटे की एक युनीक चटपटे नाश्ते की रेसिपी को लेकर आई हूँ। जिसे आप आसानी से अपने घर सुबह मे बना सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए इस गेहूँ के चटपटे नाश्ते को बनाते हैं।

सामग्री

  • टमाटर – 3 मीडियम साइज़
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • लहसुन – 3-4 कलियाँ
  • काली मिर्च – 5-6
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • गेहूँ का आटा – 1 कप
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • अजवाइन पाउडर – 1/3 चम्मच
  • हींग – 1 पिन्च
  • चिली फ्लेक्स – 1/3 चम्मच
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
  • बेसन – 2 चम्मच
  • तेल – फ्राई करने के लिए (2-3 कलछी)

टमाटर का पेस्ट रेडी कर लें:

Easy Breakfast Recipe

गेहूँ के चटपटे युनीक नाश्ते बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर के पेस्ट को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक मिक्सी जार मे 3 मीडियम साइज़ के टमाटर, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 3-4 लहसुन की कलियाँ, 5-6 काली मिर्च और 1/2 चम्मच जीरा को ऐड कर ग्राइन्ड कर लीजिएगा।

ध्यान रहे: आप टमाटर को बिना पानी ऐड किए ही पिसिएगा।

गेहूँ के आटे का मिक्सर रेडी करें:

Easy Breakfast Recipe

अब जब आपका टमाटर का पेस्ट पीस जाए तब आप गेहूँ के आटे को कुछ मसालों के साथ मिक्स करके रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक कटोरी मे 1 कप गेहूँ का आटा, 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/3 चम्मच अजवाइन पाउडर, 1 पिन्च हिंग, 1/3 चम्मच चिली फ्लेक्स, बारीक कटा हुआ 1 प्याज और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती को ऐड कर आपस मे अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा।

डो को रेडी करें:

Easy Breakfast Recipe

अब जब आपका गेहूँ के आटा का मिक्सर रेडी हो जाए तब आप इसमे टमाटर के पेस्ट को ऐड कर इसका एक परफेक्ट डो बना लीजिएगा। साथ ही मे नाश्ते मे स्मूद फ्लेवर के लिए आप इसमे 2 चम्मच बेशन को ऐड कर दीजिएगा। अब आप अपने हाथों से इन्हे मिलाते हुए इसका एक सख्त डो बना दीजिएगा।

डो को बेल लें:

Easy Breakfast Recipe

अब जब आप डो को रेडी कर लें तब आप थोड़े-थोड़े डो को लेकर उसे अपने अनुसार बेल लें या फिर आप एक ही बार मे सारे डो को बेल कर उसे किसी कटोरी की मदद से गोल-गोल कट कर लें। इसे आप ज्यादा पतला मत बेलिएगा नही तो यह चिपकने लग जाएगा।

फ्राई कर लें:

Easy Breakfast Recipe

अब जब आपका डो बेल जाए तब आप मीडियम आंच पे 2-3 कलछी तेल को गरम कर इसे अच्छे से दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिएगा। आप एक बार मे अपने कढ़ाई के छमता के अनुसार ही नाश्ते को फ्राई कीजिएगा।

सर्व करें:

Easy Breakfast Recipe

अब आपका गेहूँ के आटे जा चटपटा खस्ता नाश्ता बनकर रेडी हो जाएगा। जो चटपटे के साथ-साथ हेल्दी भी है। यकीन मानिए इसे एक बार बनाने के बाद यह बच्चों का पहला पसंद हो जाने वाला है। जिसे बनाने के लिए वह हमेशा जिद्द करेंगे। इसे आप सिम्पल ग्रीन चटनी या टोमॅटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।

इसे भी पढे : Amla ki Chutney recipe: बदलते मौसम में इम्यूनिटी का बूस्ट, जानें कैसे बनाएं टेस्टी आवले की चटनी

टिप्स:

  • टमाटर के पेस्ट को आप अपने आटे के अनुसार ही बनाइएगा।
  • अगर आप लहसुन प्याज नही खाते हैं तो आप इन्हे स्किप भी कर सकते हैं।
  • आटे के डो को लगाने के लिए आप अलग से थोड़े पानी का यूज कर सकते हैं।
  • डो को बेलने से पहले आप उसमे थोड़ा तेल या सूखे आटे का यूज कर सकते हैं।
  • नाश्ते को आप दोनों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई कीजिएगा।

कुकिंग ग्रुप से जुड़े Join Now

Leave a Comment

देखे